Saturday, October 5, 2013

05-10-2013's Murli

०५-१०-२०१३, शनिवार
मुरली सार: मीठे बच्चे – अभी घोर अन्धियारा, भयानक रात पूरी हो रही है, तुम्हें दिन में चलना है, यह ब्रह्मा के बेहद दिन और रात की ही कहानी है |
प्रश्न: सेकेण्ड में जीवनमुक्ति प्राप्त करने वा हीरे तुल्य जीवन बनाने का आधार क्या है ?
उत्तर: सच्ची गीता। जो श्रीमद् भगवानुवाच है। बाप तुम्हें सम्मुख जो डायरेक्शन दे रहे हैं यह सच्ची गीता है, जिससे तुम्हें सेकेण्ड में जीवनमुक्ति पद की प्राप्ति होती है। तुम हीरे तुल्य बनते हो। उस गीता से तो भारत कौड़ी तुल्य बना है क्योंकि बाप को भूल गीता को खण्डन कर दिया है।
गीत: रात के राही थक मत जाना……..
धारणा के लिए मुख्य सार:१.पढ़ाई में थकना नहीं है। ऊंच ते ऊंच पढ़ाई रोज़ पढ़नी और पढ़ानी है।
२.विहंग मार्ग की सार्विस करने की युक्तियाँ निकालनी हैं। योग में रह बाप से ताकत लेनी है। कृपा, आर्शावाद मांगनी नहीं है।वरदान: दिव्य बुद्धि के वाहन द्वारा तीनों लोकों की सैर करने वाले ज्ञान स्वरूप विद्यापति भव ।दिव्य बुद्धि अर्थात् होलीहंस बुद्धि। हंस अर्थात् क्षीर और नीर को, मोती और पत्थर को पहचान मोती ग्रहण करने वाले, इसलिए होलीहंस संगमयुगी ज्ञान स्वरूप विद्या देवी, सरस्वती का वाहन है। आप सभी ज्ञान स्वरूप हो इसलिए विद्यापति या विद्या देवी हो। यह वाहन दिव्य बुद्धि की निशानी है। इस दिव्य बुद्धि के वाहन द्वारा आप तीनों लोकों का सैर करते हो। यह वाहन सभी वाहन से तीव्रगति वाला है।
स्लोगन: अपनी सर्वशक्तियों को अन्य आत्माओं के प्रति विल करना ही सर्व श्रेष्ठ सेवा है।
05-10-2013, Saturady
Essence: Sweet children, it is now extreme darkness. The fearsome night is coming to an end and you have to go into the day. This is the story of the unlimited day and night of Brahma.
Question: What is the basis of attaining liberation-in-life in a second and a life as valuable as a diamond?
Answer: The true Gita. These are the elevated versions spoken by God. The directions that the Father is personally giving you are the true Gita with which you attain the status of liberation-in-life in a second and you become as valuable as a diamond. Bharat has become worth a shell through that Gita because they have forgotten the Father and falsified it.
Song: O traveller of the night, do not become weary! The destination of dawn is not far off.
Essence for dharna:1.Don’t become tired of studying. Definitely study and teach every day the most elevated study of all.
2.Create methods to do fast service. Stay in yoga and take power from the Father. Don’t ask for mercy or blessings.
Blessing: May you be a lord of knowledge and an embodiment of knowledge and tour around the three worlds on the vehicle of a divine intellect.A divine intellect means to have a holy swan intellect. A swan means someone who is able to distinguish milk from water, and pearls from stones and imbibe pearls. This is why a holy swan is the vehicle of the confluence-aged goddess of knowledge, the embodiment of knowledge, Saraswati. All of you are embodiments of knowledge and you are therefore lords of knowledge and goddesses of knowledge. This vehicle is the sign of a divine intellect. You can tour the three worlds on the vehicle of a divine intellect. This vehicle is the fastest of all.
Slogan: To will all your powers to all souls is most elevated service.


Friday, October 4, 2013

04-10-2013's Murli

०४-१०-२०१३, गुरुवार
मुरली सार: मीठे बच्चे – तुम बेहद के बाप को याद करो, इसमें ही ज्ञान, भक्ति और वैराग्य तीनों समाया हुआ है, यह है नई पढ़ाई |
प्रश्न: संगम पर ज्ञान और योग के साथ-साथ भक्ति भी चलती है – कैसे ?
उत्तर: वास्तव में योग को भक्ति भी कह सकते हैं क्योंकि तुम बच्चे अव्यभिचारी याद में रहते हो। तुम्हारी यह याद ज्ञान सहित है इसलिए इसे योग कहा गया है। द्वापर से सिर्फ भक्ति होती, ज्ञान नहीं होता, इसलिए उस भक्ति को योग नहीं कहा जाता। उसमें कोई एम ऑब्जेक्ट नहीं है। अभी तुम्हें ज्ञान भी मिलता, योग भी करते फिर तुम्हारा बेहद की सृष्टि से वैराग्य भी है।
गीत: किसी ने अपना बना के……..
धारणा के लिए मुख्य सार:१.गृहस्थ व्यवहार में रहते नष्टोमोहा भी बनना है। साथ-साथ सबसे तोड़ निभाते कमल फूल समान रहना है।
२.धारणा करने के लिए ज्ञान धन का दान जरूर करना है। ज्ञान और योग से अपनी कमाई जमा करनी है। बाकी ध्यान दीदार की आश नहीं रखनी है।
वरदान: दिव्य बुद्धि और रूहानी दृष्टि के वरदान द्वारा नम्बर वन लेने वाले श्रेष्ठ पुरूषार्था भव ।हर एक ब्राह्मण बच्चे को दिव्य बुद्धि और रूहानी दृष्टि का वरदान जन्म से ही प्राप्त होता है। यह वरदान ही ब्राह्मण जीवन का फाउण्डेशन है। इन्हीं दोनों बातों के आधार पर संगमयुगी पुरुषार्थियों का नम्बर बनता है। इन्हें हर संकल्प, बोल और कर्म में जो जितना यूज़ करता है उतना ही नम्बर आगे लेता है। रूहानी दृष्टि से वृत्ति और कृति स्वत: बदल जाती है। दिव्य बुद्धि द्वारा यथार्थ निर्णय करने से स्वयं, सेवा, संबंध सम्पर्क यथार्थ शक्तिशाली बन जाता है।
स्लोगन: फीचर्स में रूहानियत की झलक तब आयेगी जब संकल्प, बोल और कर्म में पवित्रता की धारणा होगी।
04-10-2013, Friday
Essence: Sweet children, remember the unlimited Father. All three – knowledge, devotion and disinterest – are included in this. This is a new study.
Question: How is it that, at the confluence age, devotion continues at the same time as knowledge and yoga ?
Answer: In fact, yoga can also be called devotion because you children stay in unadulterated remembrance. Your remembrance includes knowledge and this is why it is called yoga. From the copper age onwards, they have simply been performing devotion; there has not been knowledge. This is why that devotion is not called yoga. There is no aim or objective in that. You now receive knowledge, you have yoga and you also have disinterest in the unlimited world.
Song: Someone made me belong to Him and taught me how to smile.
Essence for dharna:1.Whilst living at home with your family, you also have to become a conqueror of attachment. At the same time you have to fulfil your responsibilities to everyone and live like a lotus flower.
2.In order to imbibe, you definitely have to donate the wealth of knowledge. Accumulate your income with knowledge and yoga, but don’t have any desires for going into trance or having visions.
Blessing: May you be an elevated effort-maker who claims number one with the blessing of a divine intellect and spiritual vision.Every Brahmin child receives at birth the blessing of a divine intellect and spiritual vision. This blessing is the foundation of Brahmin life. It is on the basis of these two things that numbers are created for the confluence-aged effort-makers. To the extent that you use these in your every thought, word and deed, accordingly, you claim a number ahead. With spiritual vision, your attitude and actions automatically change. By making accurate decisions with a divine intellect, you yourself, service and your relationships and connections become accurate and powerful.
Slogan: There will be the sparkle of spirituality in your features when there is the inculcation of purity in your thoughts, words and deeds.

03-10-2013's Murli

०३-१०-२०१३, बुधवार

मुरली सार: मीठे बच्चे – नई दुनिया के लिए बाप तुम्हें सब नई बातें सुनाते, नई मत देते इसलिए उनकी गत-मत न्यारी गाई जाती है |प्रश्न: रहमदिल बाप सभी बच्चों को किस बात में सावधान कर ऊंच तकदीर बना देते हैं ?उत्तर: बाबा कहते – बच्चे, ऊंच तकदीर बनानी है तो सार्विस करो। अगर खाया और सोया, सार्विस नहीं की तो ऊंची तकदीर नहीं बना सकेंगे। सार्विस के बिगर खाना हराम है, इसलिए बाबा सावधान करते। सारा मदार पढ़ाई पर है। तुम ब्राह्मणों को पढ़ना और पढ़ाना है, सच्ची गीता सुनानी है। बाप को रहम पड़ता है इसलिए हर बात की रोशनी देते रहते हैं।
गीत: जिस दिन से मिले हम तुम……..
धारणा के लिए मुख्य सार:
१.वापिस स्वीट होम (घर) जाना है इसलिए देह के धर्मों और सम्बन्धों को भूल स्वयं को देही समझना है। इसी अभ्यास में रहना है।
२.बाप की जो शिक्षायें मिली हैं, वह दूसरों को देनी है, आप समान बनाना है। 8 घण्टे सार्विस जरूर करनी है।
वरदान: स्वयं को अवतरित हुए अवतार समझ सदा ऊंची स्थिति में रहने वाले अर्श निवासी फरिश्ता भव ।
जैसे बाप अवतरित हुए हैं ऐसे आप श्रेष्ठ आत्मायें भी ऊपर से नीचे मैसेज देने के लिए अवतरित हुए हो, रहने वाले सूक्ष्मवतन वा मूलवतन के हो। देह-भान रूपी मिट्टी अथवा पृथ्वी पर आपके बुद्धि रूपी पांव नहीं पड़ सकते इसलिए फरिश्तों के पांव सदा फर्श से ऊपर दिखाते हैं। तो आप सब ऊंची स्थिति में स्थित रहने वाले अर्श निवासी अवतरित हुए अवतार हो, इसी स्मृति से उड़ती कला में उड़ते रहो।
स्लोगन: स्व-परिवर्तन के तीव्र पुरूषार्था बच्चों को ही बाप के दुआओं की मुबारक मिलती है।

Download link for Hindi full Murli


03-10-2013, Thursday



Essence: Sweet children, everything the Father tells you is new for the new world. He gives you new directions and this is why His ways and means are remembered as unique.
Question: In which aspect does the merciful Father caution all you children to make your fortune elevated ?
Answer: Baba says: If you want to make your fortune elevated, do service. If you simply eat and sleep and don’t do service, you won’t be able to make your fortune elevated. To eat without doing service is being deceitful. Therefore, Baba cautions you. Everything depends on how you study. You Brahmins have to study and teach others. You have to relate the true Gita. The Father has mercy for you and this is why He continues to enlighten you about everything.
Song: From the day that You and I met, everything has seemed new.
Essence for dharna:1.You have to return to the sweet home. Therefore, forget bodily religions and relations and consider yourself to be bodiless. Maintain this practice.
2.Give others the teachings that you have received from the Father. Make others the same as yourself. You definitely have to do eight hours of service.
Blessing: May you be an angel residing in the sky and constantly remain in an elevated stage while considering yourself to be an incarnation that has incarnated.Just as the Father has incarnated, in the same way, you elevated souls have incarnated down here from up above in order to give a message, for you are residents of the subtle region and the incorporeal world. The feet of your intellects cannot stay in the mud of body consciousness or on the earth and this is why the feet of the angels are always shown above the ground. All of you are residents of the sky, the incarnations who have incarnated from an elevated stage. Constantly continue to fly in the flying stage with this awareness.
Slogan: Only intense effort-making children engaged in self-transformation receive congratulations in the form of blessings from the Father.

Thursday, October 3, 2013

02-10-2013's Murli



०२-१०-२०१३, बुधवार

मुरली सार: मीठे बच्चे – अब मनुष्यों द्वारा मिले हुए मंत्र-जंत्र काम में नहीं आने हैं, इसलिए तुम सबसे अपना बुद्धियोग तोड़ एक बाप को याद करो |
प्रश्न: भक्ति की कौन-सी बात ज्ञान मार्ग में नहीं चल सकती है ?
उत्तर: भक्ति में भगवान् से कृपा अथवा आशीर्वाद मांगते हैं, ज्ञान मार्ग में आशीर्वाद वा कृपा की बात नहीं। यह पढ़ाई है, बाप टीचर बनकर तुमको पढ़ा रहे हैं। तकदीर का आधार पढ़ाई पर है। अगर बाप कृपा करे तो सारा क्लास ही पास हो जाए इसलिए ज्ञान मार्ग में कृपा वा आशीर्वाद की बात नहीं। हरेक को अपना-अपना पुरूषार्थ जरूर करना है।
गीत: मैं एक नन्हा सा बच्चा हूँ…….
धारणा के लिए मुख्य सार:१.अपना पुराना बैग-बैगेज 21 जन्मों के लिए ट्रान्सफर करना है, इनश्योर कर ट्रस्टी हो सम्भालना है।
२.निश्चयबुद्धि बन पढ़ाई करनी है। गरीबों को ज्ञान दान देना है। भारत को पवित्र बनाने की सच्ची रूहानी सेवा करनी है।
वरदान: बाप के हर डायरेक्शन वा कायदे से फ़ायदा लेने वाले मर्यादा पुरूषोत्तम भव ।कहा जाता – जितना कायदा उतना फायदा, इसलिए अमृतवेले से जो भी कायदे बने हैं उनसे कभी किनारा नहीं करो। पढ़ाई, अमृतवेला, सेवा जो भी दिनचर्या बनी हुई है, उसमें मन नहीं भी लगे तो भी दिनचर्या में कुछ मिस नहीं करो। जैसे भक्त लोग नियम का पालन जरूर करते हैं, मन्दिर में मन नहीं भी लगे तो भी जायेंगे जरूर। आप तो स्वयं ला-मेकर्स हो, इसी अनुभव से हर नियम का पालन करते चलो तो मर्यादा पुरूषोत्तम बन जायेंगे।
स्लोगन: जिनके पास सन्तुष्टता का विशेष गुण है उनके पास सर्व गुण स्वत: आते जायेंगे।
Download link for Hindi full Murli

Essence: Sweet children, the mantras you have received from human beings are not going to be of any use. Therefore, remove your intellect’s yoga away from everything else and remember the one Father.
Question: What things of the path of devotion cannot continue on the path of knowledge ?
Answer: On the path of devotion, they ask God for mercy and blessings. On the path of knowledge, there is no question of blessings or mercy. This is a study. The Father becomes the Teacher and teaches you. The basis of your fortune is your study. If the Father were to have mercy, the whole class would pass. This is why there is no question of mercy or blessings on the path of knowledge. Each of you definitely has to make your own effort.
Song: I am a small child and You are the Almighty.
Essence for dharna:1.Transfer your old bags and baggage for 21 births. Insure them and then look after them as a trustee.
2.Study with faith in the intellect. Donate the wealth of knowledge to the poor. Do the true spiritual service of making Bharat pure.
Blessing: May you be the highest being who follows the highest code of conduct and takes benefit from the Father’s every direction and rule.It is said: There is as much benefit (faida) as there are rules and regulations (kaida). Therefore, from amrit vela, do not step away from any of the regulations that have been set up. Even if your mind cannot remain engaged in the daily timetable for study, amrit vela or service, do not miss out on anything of the timetable. Devotees definitely observe their disciplines and will definitely go to their temple even if they don’t feel like it. Similarly, you yourselves are law-makers, so if you continue to observe every discipline with this experience, you will become the highest beings who follow the highest code of conduct.
Slogan: All virtues will automatically be drawn to those who have the special virtue of contentment.

Download link for English full Murli


Tuesday, October 1, 2013

01-10-2013's Murli

०१-१०-२०१३, मंगळवार
मुरली सार: मीठे बच्चे – सदा खुशी में तब रह सकेंगे जब पूरा निश्चय होगा कि हम भगवानुवाच ही सुनते हैं, स्वयं भगवान हमें पढ़ा रहे हैं |
प्रश्न: ड्रामा अनुसार इस समय सभी प्लैन क्या बनाते हैं और तैयारी कौन सी करते हैं ?
उत्तर: इस समय सभी प्लैन बनाते हैं इतने साल में इतना अनाज पैदा करेंगे। नई दिल्ली, नया भारत होगा। लेकिन तैयारियां मौत की करते रहते हैं। सारी दुनिया के गले में मौत का हार पड़ा हुआ है। कहावत है नर चाहत कुछ और, भई कुछ औरे की और…….. बाप का प्लैन अपना है, मनुष्यों का प्लैन अपना है।
गीत: किसी ने अपना बना के मुझको……
धारणा के लिए मुख्य सार:१.सच्चे-सच्चे रूहानी सैलवेशन आर्मी बन भारत को विकारों से सैलवेज करना है। बाप का मददगार बन रूहानी सोशल सेवा करनी है।
२.एक बाप से ही सत्य बातें सुननी है। हियर नो ईविल, सी नो ईविल…….. इन आंखों से पिछाड़ी की सीन देखने के लिए योगयुक्त बनना है।
वरदान: ब्रह्मा बाप के कदम पर कदम रख हद को बेहद में समाने वाले बेहद के बादशाह भव ।फालो फादर करना अर्थात् मेरे को तेरे में समाना, हद को बेहद में समाना, अभी इस कदम पर कदम रखने की आवश्यकता है। सबके संकल्प, बोल, सेवा की विधि बेहद की अनुभव हो। स्व-परिवर्तन के लिए हद को सर्व वंश सहित समाप्त करो, जिसको भी देखो वा जो भी आपको देखे – बेहद के बादशाह का नशा अनुभव हो। सेवा भी हो, सेन्टर्स भी हों लेकिन हद का नाम निशान न हो तब विश्व के राज्य का तख्त प्राप्त होगा।
स्लोगन: अपने ख्यालात आलीशान बना लो तो छोटी-छोटी बातों में टाइम वेस्ट नहीं जायेगा।
01-10-2013, Tuesday
Essence: Sweet children, you will be able to stay in constant happiness when you have full faith that you are listening to the versions of God alone and that God Himself is teaching you.
Question: According to the drama, what plans and preparations is everyone making ?
Answer: At this time, everyone is making plans to produce so much grain in so many years and make Delhi and Bharat into New Delhi and New Bharat. However, they continue to make preparations for death. The garland of death is around the neck of the whole world. It is said: Human beings want one thing and something else happens. The Father has His own plan and human beings have their own plans.
Song: Someone made me belong to Him and taught me how to smile.
Essence for dharna:1.You have to become the true, spiritual Salvation Army and salvage Bharat from the vices. Become the Father’s helpers and do spiritual social service.
2.Listen to the truth from only the one Father. Hear no evil, see no evil. In order to see the final scenes with your physical eyes, become yogyukt.
Blessing: May you be an emperor of the unlimited by placing your steps in Father Brahma’s footsteps and merging the limited into the unlimited.To follow the father means to merge “mine” into “Yours” and the limited into the unlimited. There is now a need to place your steps in those footsteps. Everyone’s thoughts, words and service should now be experienced to be unlimited. For self-transformation, finish all traces of the limited and whoever you look at or whoever sees you should experience the intoxication of the emperor of the unlimited. You may have service and centres, but there should be no name or trace of the limited. Only then will you attain the throne of the kingdom of the world.
Slogan: Let your thoughts be royal and then your time will not be wasted in trivial matters.

30-09-2013's Murli

३०-०९-२०१३, सोमवार

मुरली सार: मीठे बच्चे – ज्ञान सागर बाप से वर्सा लेना है तो 20 नाखूनों का जोर देकर भी पढ़ाई जरूर पढ़ो, पढ़ाई से ही राजाई वा जीवनमुक्ति पद प्राप्त होगा |
प्रश्न: ज्ञान मार्ग में सदा कायम कौन रह सकता है? ऊंच पद की प्राप्ति का आधार क्या है ?
उत्तर: जिनका पढ़ाई के सिवाए दूसरा किसी भी बात में शौक नहीं है, ज्ञान की परिपक्व अवस्था है, वही इस ज्ञान मार्ग में कायम रह सकते हैं। बाकी ध्यान दीदार की आश रखना, खेलपाल करना, इससे कोई फ़ायदा नहीं, और ही माया प्रवेश कर लेती है फिर बाप का हाथ वा पढ़ाई छोड़ देते हैं। ऊंच पद के लिए पढ़ाई पर फुल अटेन्शन चाहिए।
गीत: तुम्हीं हो माता……..
धारणा के लिए मुख्य सार:१.विजय माला में आने की हिम्मत दिखानी है। सिमरण लायक बनने के लिए सबको सुख देना है।
२.सपूत स्टूडेन्ट बन बाप-टीचर का नाम बाला करना है। कभी भी काम व क्रोध के भूत के वश हो उल्टा काम नहीं करना है।वरदान: अखण्ड स्मृति द्वारा विघ्नों को विदाई देने वाले मास्टर सर्वशक्तिमान भव ।संगमयुग विघ्नों को विदाई देने का युग है, जिसको आधाकल्प के लिए विदाई दे चुके उसको फिर आने न दो। सदा याद रखो हम विजयी रत्न हैं, मास्टर सर्वशक्तिमान हैं – यह स्मृति अखण्ड रहे तो शक्तिशाली आत्मा के सामने माया का विघ्न आ नहीं सकता। विघ्न आया फिर मिटाया तो अखण्ड अटल नहीं कहेंगे, इसलिए सदा शब्द पर अटेन्शन दो। सदा याद में रहने से सदा निर्विघ्न रहेंगे और विजय का नगाड़ा बजता रहेगा।
स्लोगन: ईश्वरीय सेवा में खुद को आफर करना ही बापदादा की आफरीन लेना है।
30-09-2013, Monday
Essence: Sweet children, in order to claim your inheritance from the Father, the Ocean of Knowledge, definitely study with the full force of 20 nails. It is only through the study that you will claim the kingdom and receive the status of liberation-in-life.
Question: Who can constantly follow the path of knowledge? What is the basis of a high status ?Answer: Those who have no interest in anything other than the study and who have a mature stage of knowledge are the ones who can constantly follow this path of knowledge. There is no benefit in wanting to go into trance or having visions or playing games. Maya interferes even more and then you let go of the Father’s hand and stop studying. In order to claim a high status, there has to be full attention paid to the study.
Song: You are the Mother and Father.
Essence for dharna:1.Show courage to come in the rosary of victory. In order to become worthy of being remembered, give everyone happiness.
2.Be a worthy student and glorify the name of the Father and Teacher. Never perform wrong actions by being influenced by the evil spirits of lust or anger.
Blessing: May you be master almighty authorities who with your unbroken awareness bid farewell to obstacles.The confluence age is the age to bid farewell to obstacles. Do not allow those whom you have bade farewell to for half the cycle to come again. Constantly remember that you are victorious jewels, master almighty authorities. If you have this unbroken awareness, then obstacles of Maya cannot come in front of such powerful souls. If an obstacle comes and you remove it, you are not then said to be unbroken and unshakeable. So pay attention to the word “always” (sada). By always being in remembrance, you will always remain free from obstacles and the drums of victory will continue to beat.
Slogan: To offer the self for Godly service means to receive thanks from BapDada.

29-09-2013's Murli

२९-०९-२०१३, रविवार

Download link for Hindi full Murli

29-09-2013, Sunday