Friday, February 14, 2014

14-02-2014's Murli

१४-०२-२०१४, शुक्रवार
 मुरली सारः``मीठे बच्चे - अब अशरीरी होकर घर जाना है इसलिए जब किसी से बात करते हो तो आत्मा भाई-भाई समझ बात करो, देही-अभिमानी रहने की मेहनत करो'' 
प्रश्न: भविष्य राज तिलक प्राप्त करने का आधार क्या है ? 
उत्तर: पढ़ाई। हरेक को पढ़कर राज तिलक लेना है। बाप की है पढ़ाने की ड्युटी, इसमें आशीर्वाद की 
बात नहीं। पूरा निश्चय है तो श्रीमत पर चलते चलो। गफ़लत नहीं करनी है। अगर मतभेद में आकर 
पढ़ाई छोड़ी तो नापास हो जायेंगे, इसलिए बाबा कहते-मीठे बच्चे, अपने ऊपर रहम करो। आशीर्वाद 
मांगनी नहीं है, पढ़ाई पर ध्यान देना है। 
धारणा के लिए मुख्य सार:
१.प्रवृत्ति में रहते आपस में रेस करनी है। परन्तु अगर किसी कारण से एक पहिया ढीला पड़ जाता है 
तो उसके पीछे ठहर नहीं जाना है। स्वयं को राजतिलक देने के लायक बनाना है। 
२.शिव जयन्ती बड़ी धूम-धाम से मनानी है क्योंकि शिवबाबा जो ज्ञान रत्न देते हैं, उससे ही तुम नई 
दुनिया में मालामाल बनेंगे। तुम्हारे सब भण्डारे भरपूर हो जायेंगे। 
वरदान: सदा एकरस मूड द्वारा सर्व आत्माओं को सुख-शान्ति-प्रेम की अंचली देने वाले महादानी भव 
आप बच्चों की मूड सदा खुशी की एकरस रहे, कभी मूड आफ, कभी मूड बहुत खुश... ऐसे नहीं। सदा 
महादानी बनने वालों की मूड कभी बदलती नहीं है। देवता बनने वाले माना देने वाले। आपको कोई 
कुछ भी दे लेकिन आप महादानी बच्चे सबको सुख की अंचली, शान्ति की अंचली, प्रेम की अंचली दो। 
तन की सेवा के साथ मन से ऐसी सेवा में बिजी रहो तो डबल पुण्य जमा हो जायेगा। 


स्लोगन: आपकी विशेषतायें प्रभू प्रसाद हैं, इन्हें सिर्फ स्वयं प्रति यूज़ नहीं करो, बांटो और बढ़ाओ। 



Download link for Hindi full Murli

14-02-2014, Friday


Essence: Sweet children, you now have to become bodiless and return home. Therefore, whenever you speak to anyone, consider yourself to be a soul speaking to your brother soul. Make effort to remain soul conscious.Question: What is the basis of claiming the tilak of the future sovereignty ?
Answer: The study. Each one of you has to study and claim the tilak of sovereignty. The Father has the duty to teach you; there is no question of blessings in this. If you have full faith, then continue to follow shrimat. Don’t make mistakes. If you have a conflict of opinion and stop studying, you will fail. Therefore, Baba says: Sweet children, have mercy for yourselves. You mustn’t ask for blessings, but you must pay attention to the study.
Essence for dharna:1.While living at home with your families, race among yourselves. However, if one wheel becomes slack due to any reason, you mustn’t stop because of that one. Become worthy to give yourself the tilak of sovereignty.
2.Celebrate Shiv Jayanti with a lot of splendour because through the jewels of knowledge that Shiv Baba gives you now you will become prosperous in the new world. All your treasure-stores will become full.
Blessing: May you be a great donor and give souls a drop of happiness, peace and love through your constant and stable mood.The mood of you children should always be stable in happiness. It shouldn’t be that you sometimes have an off-mood and sometimes a happy mood. Those who are constantly great donors never change their mood. To be one who becomes a deity means to become a bestower. No matter what someone gives you, you children who are great donors give all souls a drop of happiness, peace and love. Along with service through the body, remain busy in serving through the mind and you will accumulate double charity.
Slogan: Your specialities are Prabhu-prasad (holy offerings from God). Do not use these just for yourself, but share them with others and increase them.
Download link for English full Murli




11-02-2014's Murli

११-०२-२०१४, मंगळवार

मुरली सारः“मीठे बच्चे – तुम्हारे मोह की रगें अब टूट जानी चाहिए क्योंकि यह सारी दुनिया विनाश होनी है, इस पुरानी दुनिया की किसी भी चीज़ में रूचि न हो”
प्रश्न: जिन बच्चों को रूहानी मस्ती चढ़ी रहती है, उनका टाइटिल क्या होगा? मस्ती किन बच्चों को चढ़ती है ?
उत्तर: रूहानी मस्ती में रहने वाले बच्चों को कहा जाता है – `मस्त कलंधर’, वही कलंगीधर बनते हैं। उन्हें राजाईपने की मस्ती चढ़ी रहती है। बुद्धि में रहता-अभी हम फ़कीर से अमीर बनते हैं। मस्ती उन्हें चढ़ती जो रूद्र माला में पिरोने वाले हैं। नशा उन बच्चों को रहता है जिन्हें निश्चय है कि हमें अब घर जाना है। फिर नई दुनिया में आना है।
धारणा के लिए मुख्य सार:१.सदा इसी नशे में रहना है कि हम मास्टर ज्ञान सागर हैं, स्वयं में ज्ञान की ताकत भरकर चुम्बक बनना है, रूहानी पैगम्बर बनना है।
२.कोई ऐसा कर्म नहीं करना है जिससे सतगुरू बाप का नाम बदनाम हो। कुछ भी हो जाये लेकिन कभी भी रोना नहीं है।
वरदान: कर्म और योग के बैलेन्स द्वारा कर्मातीत स्थिति का अनुभव करने वाले कर्मबन्धन मुक्त भवकर्म के साथ-साथ योग का बैलेन्स हो तो हर कर्म में स्वत: सफलता प्राप्त होती है। कर्मयोगी आत्मा कभी कर्म के बन्धन में नहीं फंसती। कर्म के बन्धन से मुक्त को ही कर्मातीत कहते हैं। कर्मातीत का अर्थ यह नहीं है कि कर्म से अतीत हो जाओ। कर्म से न्यारे नहीं, कर्म के बन्धन में फंसने से न्यारे बनो। ऐसी कर्मयोगी आत्मा अपने कर्म से अनेकों का कर्म श्रेष्ठ बनाने वाली होगी। उसके लिए हर कार्य मनोरंजन लगेगा, मुश्किल का अनुभव नहीं होगा।

स्लोगन: परमात्म प्यार ही समय की घण्टी है जो अमृतवेले उठा देती है।

11-02-2014, Tuesday
Essence: Sweet children, your strings of attachment should now be broken because this whole world is to be destroyed. You should not have any interest in anything of this old world.
Question: What is a title of those who have spiritual intoxication? Which children experience that intoxication ?
Answer: The children who experience spiritual intoxication are called ‘Mast Kalandar’ (the intoxicated kings). They are the ones who become Kalangidhar (one with a peacock feather, after being defamed). They always have the intoxication of becoming kings. It remains in their intellect that they are now becoming wealthy from poor. Those who are to be threaded in the rosary of Rudra experience that intoxication. The children who have the faith that they are now to return home and then go to the new world experience that intoxication.
Essence for dharna:1.Always have the intoxication that you have now become master oceans of knowledge. Fill yourself with the strength of knowledge and become a magnet. Become a spiritual messenger.
2.Never perform any such actions that the name of the Father, the Satguru, would be defamed. No matter what happens, you must not cry.
Blessing: May you be free from any bondage of karma and with the balance of karma and yoga, experience the karmateet stage.When there is the balance of karma and yoga, every action automatically brings you success. A karma yogi soul will never be trapped in the bondage of karma. One who is free from any bondage of karma is said to be karmateet. ‘Karmateet’ does not mean that you go beyond performing karma. Do not be detached from performing karma, but remain detached from being trapped in any bondage of karma. Through their own elevated actions, such karma yogi souls will enable the actions of others to become elevated. For them, every action will be entertainment and they will not experience anything to be difficult.
Slogan: God’s love is the alarm clock which awakens you at amrit vela.




Thursday, February 13, 2014

12-02-2014's Murli

१२-०२-२०१४, बुधवार

मुरली सारः“मीठे बच्चे – विदेही बन बाप को याद करो, स्वधर्म में टिको तो ताक़त मिलेगी, खुशी और तन्दुरूस्ती रहेगी, बैटरी फुल होती जायेगी”
प्रश्न: ड्रामा की किस नूँध को जानने के कारण तुम बच्चे सदा अचल रहते हो ?
उत्तर: तुम जानते हो यह बाम्ब्स आदि जो बने हैं, यह छूटने हैं जरूर। विनाश होगा तब तो हमारी नई दुनिया आयेगी। यह ड्रामा की अनादि नूँध है, मरना तो सबको है। तुम्हें खुशी है कि हम यह पुराना शरीर छोड़ राजाई में जन्म लेंगे। तुम ड्रामा को साक्षी हो देखते हो। इसमें हिलने की बात नहीं, रोने की कोई दरकार नहीं।
धारणा के लिए मुख्य सार:
१.ज्ञान-योग की मस्ती में रहना है, दिल साफ़ रखनी है। झरमुई-झगमुई (व्यर्थ चिंतन) में अपना समय नहीं गँवाना है।
२.हम आत्मा भाई-भाई हैं, अब वापिस घर जाना है-यह अभ्यास पक्का करना है। विदेही बन स्वधर्म में स्थित हो बाप को याद करना है।
वरदान: रहम की भावना द्वारा निमित्त भाव से सेवा करने वाले सर्व लगाव मुक्त भव
वर्तमान समय जब सभी आत्मायें थक कर निराश हो मर्सा मांगती हैं। तो आप दाता के बच्चे अपने भाई बहिनों पर रहमदिल बनो। कोई कितना भी बुरा हो, उसके प्रति भी रहम की भावना हो तो कभी घृणा, ईर्ष्या वा क्रोध की भावना नहीं आयेगी। रहम की भावना सहज निमित्त भाव इमर्ज कर देती है, लगाव से रहम नहीं लेकिन सच्चा रहम लगाव मुक्त बना देता है क्योंकि उसमें देह भान नहीं होता।
स्लोगन: दूसरों को सहयोग देना ही स्वयं के खाते जमा करना है।




12-02-2014, Wednesday


Essence: Sweet children, become bodiless and remember the Father. Remain stable in your original religion and you will receive strength. You will remain happy and healthy and your battery will continue to become full.
Question: By knowing what it is that is fixed in the drama, how do you children remain constantly unshakeable ?
Answer: You know that the bombs etc. that have been made will definitely be used. Only when destruction takes place will our new world come. This is eternally fixed in the drama. Everyone has to die. You have the happiness that you will shed your old bodies and take birth in a kingdom. You watch the drama as detached observers. There is no question of fluctuating. There is no need to cry.
Essence for dharna:1.Stay in the intoxication of knowledge and yoga and keep your heart clean. Do not waste your time with waste thoughts and gossiping.
2.We souls are brothers; we now have to return home. Practise this very firmly. Become bodiless, stabilize yourself in your original religion and remember the Father.
Blessing: May you be free from attachment and serve with the consciousness of an instrument with feelings of mercy.At present, when all souls have become tired and disappointed and are asking for mercy, you children of the Bestower have to feel merciful towards your brothers and sisters. No matter how bad someone may be, let there be feelings of mercy towards that one too and you will never have feelings of dislike, jealousy or anger. The consciousness of an instrument easily emerges from feelings of mercy. Do not have mercy due to attachment, but real mercy makes you free from attachment because there is no body consciousness there.


Slogan: To give co-operation to others is to accumulate in your own account.

13-02-2014's Murli

१३-०२-२०१४, गुरुवार

मुरली सारः मीठे बच्चे - अन्तर्मुखी हो अपने कल्याण का ख्याल करो, घूमने-फिरने जाते हो तो एकान्त में 
विचार सागर मंथन करो, अपने से पूछो-हम सदा हर्षित रहते हैं'' 


प्रश्न: रहमदिल बाप के बच्चों को अपने पर कौन-सा रहम करना चाहिए ? 
उत्तर: जैसे बाप को रहम पड़ता है कि मेरे बच्चे कांटे से फूल बनें, बाप बच्चों को गुल-गुल बनाने 
की कितनी मेहनत करते हैं तो बच्चों को भी अपने ऊपर तरस आना चाहिए कि हम बाबा को 
बुलाते हैं-हे पतित-पावन आओ, फूल बनाओ, अब वह आये हैं तो क्या हम फूल नहीं बनेंगे! 
रहम पड़े तो देही-अभिमानी रहें। बाप जो सुनाते हैं उसको धारण करें। 
धारणा के लिए मुख्य सार: 
१.सदा स्मृति में रखना है कि हम बेहद बाप के स्टूडेन्ट हैं, भगवान् हमें पढ़ाते हैं, इसलिए अच्छी 
तरह पढ़कर बाप का नाम बाला करना है। अपनी चलन बड़ी रॉयल रखनी है। 
२.बाप समान रहमदिल बन कांटे से फूल बनना और दूसरों को फूल बनाना है। अन्तर्मुखी बन 
अपने वा दूसरों के कल्याण का चिन्तन करना है। 
वरदान: अच्छाई पर प्रभावित होने के बजाए उसे स्वयं में धारण करने वाले परमात्म स्नेही भव 
अगर परमात्म स्नेही बनना है तो बॉडीकानसेस की रूकावटों को चेक करो। कई बच्चे कहते हैं यह 
बहुत अच्छा या अच्छी है इसलिए थोड़ा रहम आता है...कोई का किसी के शरीर से लगाव होता तो 
कोई का किसी के गुणों वा विशेषताओं से। लेकिन वह विशेषता वा गुण देने वाला कौन? कोई 
अच्छा है तो अच्छाई को धारण भले करो लेकिन अच्छाई में प्रभावित नहीं हो जाओ। न्यारे और 
बाप के प्यारे बनो। ऐसे प्यारे अर्थात् परमात्म स्नेही बच्चे सदा सेफ रहते हैं। 


स्लोगन: साइलेन्स की शक्ति इमर्ज करो तो सेवा की गति फास्ट हो जायेगी। 


13-02-2014, Thursday

Essence: Sweet children, become introverted and think about benefiting yourselves.
When you go on tour, sit in solitude and churn the 
ocean of knowledge. Ask yourself:
Do I always remain cheerful? 

Question: In which respect should you children of the Merciful Father have mercy for
yourselves ? 

Answer: Just as the Father has mercy in wanting His children to change from thorns
into flowers, and He makes so much effort to make 
you children beautiful, so you
children, too, should feel mercy for yourselves. We call out to Baba: O Purifier,
come and make us into 
flowers. He has now come and so will we not become
flowers? If you have mercy for yourself, you will remain soul conscious and 
imbibe everything the Father tells you. 
Essence for dharna: 
1.Always have the awareness that you are students of the unlimited Father,
that God is teaching you and that you therefore have to 
study well and glorify
the Father’s name. Let your behaviour be very royal. 
2.Become merciful like the Father and make yourself flowers from thorns
and others into flowers. Become introverted and think about 
benefiting
yourself and others. 
Blessing: May you have God’s love and, instead of being impressed by
someone’s goodness, imbibe that yourself. 
If you want to be loved by God, then check the obstructions of body consciousness.
Some children say: This one is very good and this is 
why I feel mercy for him or her.
Some have attachment to the bodies of others, some to their virtues or their specialities.
However, who 
gave them those specialities and virtues? If someone is good, then
definitely imbibe that goodness, but do not become impressed with 
his or her goodness.
Be detached and loving to the Father. Children who are so lovely, that is, who are loved
by God, are constantly safe. 
Slogan: Make the power of silence emerge and the speed of service will become fast.


07-02-2014's Murli

०७-०२-२०१४, शुक्रवार

मुरली सारः“मीठे बच्चे – तुम अभी हंस बनने का पुरूषार्थ कर रहे हो, तुम्हें इन लक्ष्मी-नारायण जैसा हंस अर्थात् सम्पूर्ण निर्विकारी बनना है”
प्रश्न: इस ज्ञान मार्ग में तीव्र जाने की सहज विधि क्या है ?
उत्तर: इस ज्ञान में तीव्र (तीखा) जाना है तो और सब विचार छोड़ बाप की याद में लग जाओ जिससे विकर्म विनाश हो जायें और पूरा कचरा निकल जाये। याद की यात्रा ही ऊंच पद का आधार है, इसी से तुम कौड़ी से हीरा बन सकते हो। बाप की ड्युटी है तुम्हें कौड़ी से हीरा, पतित से पावन बनाने की। इसके बिगर बाप भी रह नहीं सकते।
धारणा के लिए मुख्य सार:१.इस कयामत के समय पुरानी दुनिया से बेहद का सन्यास करना है। इस कब्रिस्तान से बुद्धि निकाल देनी है। याद में रहकर सब पुराने हिसाब-किताब चुक्तू करने हैं।
२.मुख से सदैव ज्ञान रत्न निकालने हैं, पत्थर नहीं। पूरा-पूरा हंस बनना है। कांटों को फूल बनाने की सेवा करनी है।
वरदान: अपने पुरूषार्थ की विधि में स्वयं की प्रगति का अनुभव करने वाले सफलता के सितारे भवजो अपने पुरूषार्थ की विधि में स्वयं की प्रगति वा सफलता का अनुभव करते हैं, वही सफलता के सितारे हैं, उनके संकल्प में स्वयं के पुरूषार्थ प्रति भी कभी “पता नहीं होगा या नहीं होगा”, कर सकेंगे या नहीं कर सकेंगे – यह असफलता का अंश-मात्र भी नहीं होगा। स्वयं प्रति सफलता अधिकार के रूप में अनुभव करेंगे। उन्हें सहज और स्वत: सफलता मिलती रहती है।
स्लोगन: सुख स्वरूप बनकर सुख दो तो पुरूषार्थ में दुआयें एड हो जायेंगी।
07-02-2014, Friday
Essence: Sweet children, you are now making effort to become swans. You now have to become swans, that is, as completely viceless as Lakshmi and Narayan.
Question: What is the easy way to go fast on this path of knowledge ?
Answer: In order to go fast on this path of knowledge, renounce all other thoughts and engross yourself in remembrance of the Father through which your sins will be absolved and all the rubbish removed. Only the pilgrimage of remembrance is the basis of a high status. It is only through this that you can change from shells into diamonds. The Father’s duty is to change you from shells into diamonds, to make you pure from impure. The Father cannot stay without doing this.
Essence for dharna:1.At this time of settlement, you have to have unlimited renunciation of this old world. Remove your intellects from this graveyard. Stay in remembrance and settle all your old karmic accounts.
2.Always let jewels of knowledge, not stones, emerge through your lips. Become complete swans. Do the service of changing thorns into flowers.
Blessing: May you be a star of success who experiences progress within yourself with your method of making effort.Those who experience progress and success in themselves with their method of making effort are stars of success. They would not have the slightest trace of failure even in their thoughts about their efforts for the self such as, “I don’t know whether it will happen or not” or “Will I be able to do it or not?”. They will experience success in themselves in the form of a right. They will easily and naturallycontinue to have success.
Slogan: Give happiness by becoming an embodiment of peace and then blessings will be added to your efforts.

Thursday, February 6, 2014

06-02-2014's Murli

०६-०२-२०१४, गुरुवार


मुरली सारः“मीठे बच्चे – अपना चार्ट रखो तो पता लगे कि हम आगे बढ़ रहे हैं या पीछे हट रहे हैं, देह-अभिमान पीछे हटाता है, देही-अभिमानी स्थिति आगे बढ़ाती है”
प्रश्न: सतयुग के आदि में आने वाली आत्मा और देरी से आने वाली आत्मा में मुख्य अन्तर क्या होगा ?
उत्तर: आदि में आने वाली आत्मायें सुख की चाहना रखेंगी क्योंकि सतयुग का आदि सनातन धर्म बहुत सुख देने वाला है। देरी से आने वाली आत्मा को सुख मांगना आयेगा ही नहीं, वह शान्ति-शान्ति मांगेंगे। बेहद के बाप से सुख और शान्ति का वर्सा हर आत्मा को प्राप्त होता है।
धारणा के लिए मुख्य सार:१.शरीर निर्वाह अर्थ कर्म जरूर करो। लेकिन टूमच झंझटों में नहीं फंसना है। ऐसा चिंतन धन्धे आदि का न हो जो बाप की याद ही भूल जाये।
२.अनेक मनुष्य मतों को छोड़ एक बाप की मत पर चलना है। एक बाप की महिमा गानी है। एक बाप को ही प्यार करना है, बाकी सबसे मोह निकाल देना है।
वरदान: ज्ञान सूर्य, ज्ञान चन्द्रमा के साथ साथी बन रात को दिन बनाने वाले रूहानी ज्ञान सितारे भवजैसे वह सितारे रात में प्रगट होते हैं ऐसे आप रूहानी ज्ञान सितारे, चमकते हुए सितारे भी ब्रह्मा की रात में प्रगट होते हो। वह सितारे रात को दिन नहीं बनाते लेकिन आप ज्ञान सूर्य, ज्ञान चन्द्रमा के साथ साथी बन रात को दिन बनाते हो। वह आकाश के सितारे हैं आप धरती के सितारे हो, वह प्रकृति की सत्ता है आप परमात्म सितारे हो। जैसे प्रकृति के तारामण्डल में अनेक प्रकार के सितारे चमकते हुए दिखाई देते हैं ऐसे आप परमात्म तारामण्डल में चमकते हुए रूहानी सितारे हो।

स्लोगन: सेवा का चांस मिलना अर्थात् दुआओं से झोली भरना।

06-02-2014, Thursday
Essence: Sweet children, keep your chart and you will be able to tell whether you are moving forwards or backwards. Body consciousness moves you backwards whereas the stage of soul consciousness moves you forwards.Question: What is the main difference between souls who come at the beginning of the golden ageand souls who come later ?Answer: The souls who come at the beginning desire happiness because the original eternal religion of the golden age is one that gives a lot of happiness. Souls who come later would not even know how to ask for happiness; they would only ask for peace. Each soul receives the inheritance of peace and happiness from the unlimited Father.Essence for dharna:1.You definitely have to perform actions for the livelihood of your body, but you mustn’t get too caught up in complications. Let there be no such worries about your business that you forget to remember the Father.2.Renounce all the many human dictates and follow the directions of the one Father. Sing praise of the one Father. Love the one Father alone. Remove your attachment from everyone else.Blessing: May you be the spiritual stars of knowledge who become the companions of the Sun of Knowledge and the moon of knowledge and change night into day.Just as those stars emerge at night, similarly, you spiritual stars of knowledge, the sparkling stars also emerge in the night of Brahma. Those stars do not change night into day, but you become the companions of the Sun of Knowledge and the moon of knowledge and change night into day. Those are the stars of the sky and you are the stars of the earth. Those stars are part of matter and you are Godly stars. Just as many types of stars are visibly sparkling in the physical galaxy, similarly, you are spiritual stars sparkling in God’s galaxy.Slogan: To receive a chance for doing service means to fill your apron with blessings.

05-02-2014's Murli

०५-०२-२०१४, बुधवार

मुरली सारः`मीठे बच्चे - इस शरीर से जीते जी मरने के लिए अभ्यास करो-`मैं भी आत्मा, तुम भी 
आत्मा'-इस अभ्यास से ममत्व निकल जायेगा'' 
प्रश्न: सबसे ऊंची मंज़िल कौन-सी है? उस मंज़िल को प्राप्त करने वालों की निशानी क्या होगी ? 
उत्तर: सभी देहधारियों से ममत्व टूट जाए, सदा भाई-भाई की स्मृति रहे - यही है ऊंची मंज़िल । 
इस मंज़िल पर वही पहुँच सकते हैं जो निरन्तर देही-अभिमानी बनने का अभ्यास करते हैं। अगर 
देही-अभिमानी नहीं तो कहीं न कहीं फँसते रहेंगे या अपने शरीर में या किसी न किसी मित्र सम्बन्धी 
के शरीर में। उन्हें कोई की बात अच्छी लगेगी या कोई का शरीर अच्छा लगेगा। ऊंची मंज़िल पर 
पहुँचने वाले जिस्म (देह) से प्यार कर नहीं सकते। उनका शरीर का भान टूटा हुआ होगा। 
धारणा के लिए मुख्य सार:
१.शरीर का भान खत्म करने के लिए चलते-फिरते अभ्यास करना है - जैसे कि इस शरीर से मरे 
हुए हैं, न्यारे हैं। शरीर में हैं ही नहीं। बिगर शरीर आत्मा को देखो। 
२.कभी भी किसी के शरीर पर तुम्हें आशिक नहीं होना है। एक विदेही बाप से ही प्यार रखना है। 
एक से ही बुद्धियोग लगाना है। 
वरदान: शक्तिशाली याद द्वारा सेकण्ड में पदमों की कमाई जमा करने वाले पदमापदम भाग्यशाली भव 
आपकी याद इतनी शक्तिशाली हो जो एक सेकण्ड की याद से पदमों की कमाई जमा हो जाए। जिनके हर कदम में पदम हों तो कितने पदम जमा हो जायेंगे इसीलिए कहा जाता है पदमापदम भाग्यशाली। जब किसी की अच्छी कमाई होती है तो उसके चेहरे की फलक ही और हो जाती है। तो आपकी शक्ल से भी पदमों की कमाई का नशा दिखाई दे। ऐसा रूहानी नशा, रूहानी खुशी हो जो अनुभव करें कि यह न्यारे लोग हैं। 


स्लोगन: ड्रामा में सब अच्छा ही होना है इस स्मृति से बेफिक्र बादशाह बनो। 

Download link for Hindi full Murli

05-02-2014, Wednesday

Essence: Sweet children, in order to die alive while in that body, practise, “I am a soul and you too are a soul.” Attachment will be broken through this practice. 
Question: What is the highest destination? What are the signs of those who reach that destination ?
Answer: To break your attachment to all bodily beings and always have the awareness of brotherhood is the highest destination. Only those who constantly 
practise being soul conscious can reach that destination. If you are not soul conscious, you will continue to become trapped somewhere or other – either in 
your own body, or in the bodies of your friends and relatives. You would like something of others, or you would like the body of someone. Those who are to 
reach the highest destination cannot love a physical body. Their awareness of the body will have been broken.
Essence for dharna: 
1.In order to end the consciousness of the body, while walking and moving around, practise being dead to the body; become detached. I am not in the body. 
Just look at the soul without the body. 
2.You must never go crazy about anyone’s body. Have love for the one bodiless Father. Connect your intellect’s yoga to the One alone.
Blessing: May you be multimillion times fortunate and accumulate an income of multimillions in a second with powerful remembrance. 
Your remembrance should be so powerful that you are able to accumulate an income of multimillions in a second. Imagine how many multimillions you would have accumulated if you accumulate a multimillion in every step. This is why you are said to be multimillion times fortunate. When someone is earning well, the sparkle on that one’s face is something else. The intoxication of earning an income of multimillions should be visible on your faces. Have such spiritual intoxication and spiritual happiness that others experience you to be unique people. 
Slogan: Everything in the drama will be good – become a carefree emperor with this awareness. 

Download link for English full Murli