Friday, August 23, 2013

07-08-2013's Murli

०७-०८-२०१३, बुधवार
मुरली सार: मीठे बच्चे – अमृतवेले उठ मेडीटेशन में बैठो, विचार करो – मैं आत्मा हूँ, हमारा बाबा बागवान है, वही खिवैया है, मैं उसकी सन्तान हूँ, मालिक बन ज्ञान रत्नों का सिमरण करो |
प्रश्न: किस एक बात का महत्व दुनिया में भी है तो बाप के पास भी है ?
उत्तर: दान का। तुम बच्चों को रहमदिल बन सबके ऊपर तरस खाना है। सबको अविनाशी ज्ञान रत्नों का दान देना है। दानियों की बहुत महिमा होती है। अखबार में भी उनका नाम निकलता है। तो तुम्हें भी सबको दान करना है अर्थात् मेडीटेशन सिखलाना है।
गीत: मुझको सहारा देने वाले……..
धारणा के लिये मुख्य सार:१.अमृतवेले उठ याद में बैठ ज्ञान का रमण करना है। ज्ञान धन को भी याद करना है तो ज्ञान दाता को भी याद करना है।
२.ईश्वरीय नशे में रहकर सेवा करनी है। सबको मेडीटेशन करने की सहज विधि समझानी है। एकमत होकर रहना है।
वरदान: बाप के डायरेक्शन प्रमाण सेवा समझ हर कार्य करने वाले सदा अथक और बन्धनमुक्त भवप्रवृत्ति को सेवा समझकर सम्भालो, बंधन समझकर नहीं। बाप ने डायरेक्शन दिया है – योग से हिसाब-किताब चुक्तू करो। यह तो मालूम है कि वह बंधन है लेकिन घड़ी-घड़ी कहने वा सोचने से और भी कड़ा बंधन हो जाता है और अन्त घड़ी में अगर बंधन ही याद रहा तो गर्भजेल में जाना पड़ेगा इसलिए कभी भी अपने से तंग नहीं हो। फंसो भी नहीं और मजबूर भी न हो, खेल-खेल में हर कार्य करते चलो तो अथक भी रहेंगे और बंधन-मुक्त भी बनते जायेंगे।
स्लोगन: भ्रकुटी की कुटिया में बैठकर तपस्वीमूर्त होकर रहो – यही अन्तर्मुखता है।
07-08-2013, Wednesday
Essence: Sweet children, wake up in the early morning hours of nectar and sit in meditation. Think: I am a soul and my Baba is the Master of the Garden. He is the Boatman and I am His child. Become a master and churn the jewels of knowledge.
Question: Which one aspect is given importance by the world outside and also by the Father ?
Answer: That of donating. You children have to become merciful and have compassion for everyone. Give the donation of the imperishable jewels of knowledge to everyone. Donors are praised a great deal. Their names are mentioned in the newspapers. You also have to donate to others, that is, teach them meditation.
Song: My heart says thanks to the One who has given me support.
Essence for dharna:1.Awaken in the early morning hours of nectar, churn the knowledge whilst sitting in remembrance. Remember the wealth of knowledge as well as the Bestower of Knowledge.
2.Stay in Godly intoxication and do service. Show everyone the easy way to do meditation. Remain in harmony whilst following one direction.
Blessing: May you be constantly tireless and free from bondage by performing every task considering it to be service according to the Father’s directions.Look after matter (your body) considering it to be service and not a bondage. The Father has given you the direction to settle karmic accounts with yoga. You know that that is a bondage, but by repeatedly saying this and thinking about it, the bondage becomes stronger and if, in the final moments you only remember the bondages, you will then have to go into the jail of a womb. Therefore, never become fed-up with yourself. Neither become trapped nor be compelled. Continue to perform every task as though it is a game and you will remain tireless and will continue to become free from bondage.
Slogan: Sit in the cottage of the forehead and be an image of tapasya: this is introversion.

Tuesday, August 6, 2013

06-08-2013's Murli

०६-०८-२०१३, मंगळवार
मुरली सार: मीठे बच्चे – माया की पीड़ा से बचने के लिए बाप की शरण में आ जाओ, ईश्वर की शरण में आने से 21 जन्म के लिए माया के बंधन से छूट जायेंगे |
प्रश्न: तुम बच्चे किस पुरूषार्थ से मन्दिर लायक पूज्यनीय बन जाते हो ?
उत्तर: मन्दिर लायक पूज्यनीय बनने के लिए भूतों से बचने का पुरूषार्थ करो। कभी भी किसी भूत की प्रवेशता नहीं होनी चाहिए। जब किसी में भूत देखो, कोई क्रोध करता है या मोह के वश हो जाता है तो उससे किनारा कर लो। पवित्र रहने की स्वयं से प्रतिज्ञा करो। सच्ची-सच्ची राखी बांधो।
गीत: तुम्हारे बुलाने को जी चाहता है…..
धारणा के लिए मुख्य सार :१.श्रीमत पर पतित मनुष्यों को पावन देवता बनाने की सेवा करनी है। बाप का पूरा-पूरा मददगार बनना है।
२.ज्ञान सागर का सारा ज्ञान हप करना है। बाप की याद से विकर्मों को दग्ध कर विकर्माजीत बनना है।
वरदान: कर्मयोगी बन हर कार्य को कुशलता और सफलता पूर्वक करने वाले चिंतामुक्त भव ।कई बच्चों को कमाने की, परिवार को पालने की चिंता रहती है लेकिन चिंता वाला कभी कमाई में सफल नहीं हो सकता। चिंता को छोड़कर कर्मयोगी बन काम करो तो जहाँ योग है वहाँ कोई भी कार्य कुशलता और सफलता पूर्वक सम्पन्न होगा। अगर चिंता से कमाया हुआ पैसा आयेगा भी तो चिंता ही पैदा करेगा, और योगयुक्त बन खुशी-खुशी से कमाया हुआ पैसा खुशी दिलायेगा क्योंकि जैसा बीज होगा वैसा ही फल निकलेगा।
स्लोगन: सदा गुण रूपी मोती ग्रहण करने वाले होलीहंस बनो, कंकड़ पत्थर लेने वाले नहीं।
06-08-2013, Tuesday
Essence: Sweet children, in order to be saved from the deep suffering of Maya, take asylum with the Father. By taking asylum with God, you will be liberated from the bondage of Maya for 21 births.
Question: By making which effort do you children become worthy of worship and worthy of being in a temple ?
Answer: In order to become worthy of worship and seated in a temple, make effort to save yourselves from evil spirits. No evil spirit should ever enter you. When you see an evil spirit in anyone, when someone is getting angry or influenced by attachment, step away from that person. Promise yourself that you will remain pure. Tie a true rakhi.
Song: The heart desires to call out to You.
Essence for dharna:1.Follow shrimat and do the service of making impure human beings into pure deities. Become a full helper of the Father.
2.Swallow all the knowledge of the Ocean of Knowledge. Burn away your sins with remembrance of the Father and become a conqueror of sinful actions.
Blessing: May you be free from worry and perform every task skilfully and successfully as a karma yogi.Some children have the worry of earning and looking after their families, but those who worry can never be successful in earning an income. Stop worrying and do everything as a karma yogi, for wherever there is yoga, any task will be skilfully and successfully accomplished. If you earn money with worry, it will only create more worry, whereas if you earn happily while being yogyukt, it will bring happiness because as the seed, so will be the fruit that emerges from it.
Slogan: Become a holy swan that constantly picks up pearls of virtues and not pebbles and stones.

Monday, August 5, 2013

05-08-2013's Murli

०५-०८-२०१३, सोमवार
मुरली सार: मीठे बच्चे – ज्ञान की धारणा तब होगी जब देही-अभिमानी बनेंगे, देही-अभिमानी बनने वाले बच्चों को ही बाप की याद रहेगी।
प्रश्न: किस एक भूल के कारण मनुष्यों ने आत्मा को निर्लेप कह दिया है ?
उत्तर: मनुष्यों ने आत्मा सो परमात्मा कहा, इसी भूल के कारण आत्मा को निर्लेप मान लिया लेकिन निर्लेप तो एक शिवबाबा है, जिसे दु:ख-सुख, मीठे-कड़ुवे का अनुभव नहीं। आत्मा तो कहती है फलानी चीज खट्टी है। बाप कहते हैं मेरे पर किसी भी चीज का असर नहीं होता है, मैं इन लेप-छेप से निर्लेप हूँ, ज्ञान का सागर हूँ, वही ज्ञान तुम्हें सुनाता हूँ।
गीत:- तकदीर जगाकर आई हूँ……..
धारणा के लिए मुख्य सार :१.चित्र को भूल विचित्र बन विचित्र बाप को याद करना है। देह सहित देह के सब धर्मों को बुद्धि से भूलना है, देही-अभिमानी हो रहने का अभ्यास करना है।
२.देवी-देवता धर्म का सैपालिंग लग रहा है, इसलिए पावन जरूर बनना है। दैवीगुण धारण करने हैं।
वरदान: स्वराज्य अधिकारी बन कर्मेन्द्रियों को आर्डर प्रमाण चलाने वाले अकालतख्त सो दिलतख्तनशीन भवमैं अकाल तख्तनशीन आत्मा हूँ अर्थात् स्वराज्य अधिकारी राजा हूँ। जैसे राजा जब तख्त पर बैठता है तो सब कर्मचारी आर्डर प्रमाण चलते हैं। ऐसे तख्तनशीन बनने से यह कर्मेन्द्रियां स्वत: आर्डर पर चलती हैं। जो अकालतख्त नशीन रहते हैं उनके लिए बाप का दिलतख्त है ही क्योंकि आत्मा समझने से बाप ही याद आता है, फिर न देह है, न देह के संबंध हैं, न पदार्थ हैं, एक बाप ही संसार है इसलिए अकालतख्त नशीन बाप के दिल तख्तनशीन स्वत: बनते हैं।
स्लोगन: निर्णय करने, परखने और ग्रहण करने की शक्ति को धारण करना ही होलीहंस बनना है।
05-08-2013, Monday
Essence: Sweet children, you will be able to imbibe knowledge when you become soul conscious. Only the children who become soul conscious will be able to remember the Father.
Question: Due to which one mistake have human beings said that souls are immune to the effect of actions ?
Answer: Human beings have said that the soul is the Supreme Soul and this is why they have understood souls to be immune to the effect of action. However, only Shiv Baba is immune to the effect of action. He doesn’t experience happiness or sorrow, sweetness or bitterness. The soul says: Such-and-such a thing is sour. The Father says: I am not affected by anything. I am beyond the effect of these things. I am the Ocean of Knowledge and I speak that same knowledge to you.
Song: I have come having awakened my fortune.
Essence for dharna:1.Forget the image, become one without an image and remember the Father who is without an image. Remove your body and all bodily religions from your intellect. Practise remaining soul conscious.
2.The sapling of the deity religion is being planted. Therefore, you definitely have to become pure. You have to imbibe divine virtues.
Blessing: May you be seated on the immortal throne and so the heart-throne and by keeping your physical senses under your orders become the master of the self.I, the soul, am seated on the immortal throne, that is, I am the king who is the master of the self. When a king sits on his throne, all his workers work according to his orders. By your being seated on the heart-throne in this way, your physical senses automatically work under your orders. Those who are seated on the immortal throne have the Father’s heart-throne because, by considering yourself to be a soul, you remember the Father and there is then no body, no bodily relations or possessions. The one Father is your world; therefore, those who are seated on the immortal throne are automatically seated on the Father’s heart-throne.
Slogan: The one who has the powers to decide, to discern and to imbibe is a holy swan.

Sunday, August 4, 2013

04-08-2013's Murli

०४-०८-२०१३, रविवार
04-08-13 प्रात:मुरली ओम् शान्ति “अव्यक्त-बापदादा” रिवाइज:05-02-77 मधुबन
रियलाइजेशन द्वारा लिबरेशन

वरदान: ब्राह्मण जीवन की विशेषता को जानकर उसे कार्य में लगाने वाले सर्व विशेषता सम्पन्न भव
ड्रामा के नियम प्रमाण संगमयुग पर हर एक ब्राह्मण आत्मा को कोई न कोई विशेषता मिली हुई है। चाहे माला का लास्ट दाना हो, उसमें भी कोई न कोई विशेषता है, तो ब्राह्मण जन्म के भाग्य की विशेषता को पहचानो और उसे कार्य में लगाओ। एक विशेषता कार्य में लगाई तो और भी विशेषतायें स्वत: आती जायेंगी, एक के आगे बिन्दी लगते-लगते सर्व विशेषताओं में सम्पन्न बन जायेंगे।
स्लोगन: मनमनाभव के मन्त्र की सदा स्मृति रहे तो मन का भटकना बन्द हो जायेगा।
04-08-2013, Sunday
Liberation through realisation.
Blessing: May you become full of all specialities by knowing all the specialities of Brahmin life and using them.According to the law of the drama, every Brahmin soul has definitely received one speciality or another at the confluence age. Even if a soul is the last bead of the rosary, he still has one or another speciality. Recognise the speciality of the fortune of your Brahmin birth and use it practically. By using one speciality, you will automatically develop other specialities. By continuing to put zeros with one, you will become full of all specialities.
Slogan: Constantly have the awareness of the mantra of manmanabhav and the wandering of the mind will then stop.

Saturday, August 3, 2013

03-08-2013's Murli

०३-०८-२०१३, शनिवार

मुरली सार: मीठे बच्चे – जब तुम बाप की गोद में आते हो तो यह दुनिया ही ख़त्म हो जाती है, तुम्हारा अगला जन्म नई दुनिया में होता है इसलिये कहावत है – आप मुये मर गई दुनिया |
प्रश्न: किस एक रस्म के आधार पर बाप के अवतरण को सिद्ध कर सकते हो ?
उत्तर: भारत में हर वर्ष पित्र खिलाने की रस्म चली आई है, किसी ब्राह्मण में आत्मा को बुलाते हैं, फिर उनसे बातें करते हैं, उसकी आश पूछते हैं। अब शरीर तो आता नहीं, आत्मा ही आती है। यह भी ड्रामा में नूँध है। जैसे आत्मा प्रवेश कर सकती है वैसे ही परमात्मा का भी अवतरण होता है, यह तुम बच्चे सिद्ध कर समझा सकते हो।
गीत: मरना तेरी गली में…..
धारणा के लिए मुख्य सार :
१.मात-पिता को फालो कर आप समान बनाने की सेवा करनी है। स्वदर्शन चक्रधारी बनना और बनाना है।
२.बाप के गले का हार बनने के लिये बुद्धि से बाप को याद करना है, आवाज नहीं करनी है। याद की धुन में रहना है।
वरदान: सर्व खजानों को स्वयं में समाकर, दिलशिकस्त-पन वा ईर्ष्या से मुक्त रहने वाले सदा प्रसन्नचित भवबापदादा ने सभी बच्चों को समान रूप से सब खजाने दिये हैं लेकिन कोई उन प्राप्तियों को स्वयं में समा नहीं सकते व समय पर कार्य में लगाना नहीं आता तो सफलता दिखाई नहीं देती फिर स्वयं से दिलशिकस्त हो जाते हैं, सोचते हैं शायद मेरा भाग्य ही ऐसा है। उन्हें फिर दूसरों की विशेषता वा भाग्य को देख ईर्ष्या उत्पन्न होती है। ऐसे दिलशिकस्त होने वा ईर्ष्या करने वाले कभी प्रसन्न नहीं रह सकते। सदा प्रसन्न रहना है तो इन दोनों बातों से मुक्त रहो।
स्लोगन: स्वार्थ के बिना सच्चे दिल से सेवा करने वाले ही स्वच्छ आत्मा हैं।
03-08-2013, Saturday
Essence: Sweet children, when you go into the lap of the Father, this world ends. Your next birth will be in the new world and this is why there is the saying, “When you die, the world is dead to you.”
Question: On the basis of which one custom can you prove the incarnation of the Father ?
Answer: The custom of feeding departed spirits every year has continued in Bharat. They invoke a soul into a brahmin priest and speak to that soul. They ask the departed soul if he has any desires. The body doesn’t come back, just the soul comes back. This too is fixed in the drama. Just as a soul can enter, in the same way, God’s incarnation takes place. You children can explain and prove this.
Song: To live in Your lane and to die in Your lane.
Essence for dharna:1.Follow the mother and father and do the service of making others like yourselves. Become spinners of the discus of self-realisation and make others the same.
2.In order to become a garland around the neck of the Father, remember the Father with your intellect. Don’t make any sound. Constantly stay in remembrance.
Blessing: May you remain constantly happy by merging all treasures within yourself and remain free from becoming disheartened or jealousBapDada has given all of you children all the treasures equally. However, some are unable to merge those attainments in themselves or they do not know how to use those attainments at the right time and so success is therefore not visible to them and they then become disheartened with themselves and think that perhaps their fortune is like that. Then, seeing the speciality or fortune of others, they become jealous. Those who become disheartened or jealous in this way can never be happy. In order to remain constantly happy, become free from both of these things.
Slogan: Only those who serve with a true heart and without any selfish motives are pure and clean souls

Friday, August 2, 2013

02-08-2013's Murli

०२-०८-२०१३, शुक्रवार

मुरली सार: मीठे बच्चे – तुम्हें नशा होना चाहिए कि हमारी तकदीर स्वयं बाप ने जगाई है, अभी हम भारत की सोई हुई तकदीर जगाने के निमित्त बने हैं |
प्रश्न: निरन्तर खुशी में खग्गियां कौन मारते हैं ?
उत्तर: 1- जो दिन-रात अपने को सेवा में बिज़ी रखते हैं। 2-जो कभी भी मात-पिता से रूठते नहीं। अगर किसी भी बात से आपस में या मात पिता से रूठ जाते, पढ़ाई छोड़ देते तो खुशी में खग्गियां नहीं मार सकते। माया उनको थप्पड़ मार देती है। जो सबको हंसाने वाले हैं वह कभी किसी से रूठ नहीं सकते।
गीत: आने वाले कल की तुम तकदीर हो……..
धारणा के लिये मुख्य सार:१बाप का मददगार बन उनसे इज़ाफा (इनाम) लेना है। सतगुरू का नाम बाला करना है। ग्लानी नहीं करानी है।
२आपस में कलह नहीं करनी है। मुख से सदैव रत्न निकालने हैं, पत्थर नहीं। सबको हँसाना है, रूठना नहीं है।
वरदान: रूहानी प्रसन्नता के वायब्रेशन द्वारा सर्व को शान्ति और शक्ति की अनुभूति कराने वाले सर्व प्राप्ति स्वरूप भव ।जो परमात्म प्राप्तियों से सम्पन्न, सर्व प्राप्ति स्वरूप बच्चे हैं, उनके चेहरे द्वारा रूहानी प्रसन्नता के वायब्रेशन अन्य आत्माओं तक पहुंचते हैं और वे भी शान्ति और शक्ति की अनुभूति करते हैं। जैसे फलदायक वृक्ष अपने शीतलता की छाया में मानव को शीतलता का अनुभव कराता है और मानव प्रसन्न हो जाता है, ऐसे आपकी प्रसन्नता के वायब्रेशन अपने प्राप्तियों की छाया द्वारा तन-मन के शान्ति और शक्ति की अनुभूति कराते हैं।
स्लोगन: जो स्मृति स्वरूप रहते हैं उन्हें कोई भी परिस्थिति खेल अनुभव होती है।
02-08-2013, Friday
Essence: Sweet children, you should have the intoxication that the Father Himself has awakened your fortune and that you have now become instruments to awaken the sleeping fortune of Bharat.
Question: Who can constantly laugh and jump with joy ?
Answer: 1. Those who keep themselves busy in service day and night. 2. Those who never sulk with the Mother and Father. If you sulk with each other or with the Mother and Father and stop studying, you won’t be able to laugh and jump with joy. Maya slaps such children. Those who make everyone laugh can never sulk with anyone.
Song: You are the fortune of tomorrow.
Essence for dharna:1.Become the Father’s helpers and claim a prize from Him. You have to glorify the name of the Satguru. You mustn’t have Him defamed.
2.Don’t allow there to be conflict among you. Let only jewels and not stones always emerge from your mouth. You mustn’t sulk but make everyone laugh.
Blessing: May you be an embodiment of all attainments and give everyone an experience of peace and power through your vibrations of spiritual happiness.The vibrations of spiritual happiness on the faces of those who are embodiments of all attainments and full of all Godly attainments reach all souls and they also experience peace and power. A tree laden with fruit gives human beings the experience of coolness under its shade and they thereby become happy. In the same way, the vibrations of your happiness through the shade of your attainments give your body and mind the experience of peace and power.
Slogan: Those who are embodiments of remembrance experience any adverse situation to be a game.


Thursday, August 1, 2013

01-08-2013'S Murli

०१-०८-२०१३, गरुवार
मुरली सार:मीठे बच्चे-यह संगमयुग है ब्राह्मणों की पुरीइसमें तुम ब्रह्मा के बच्चे बने होतुम्हें बेहद के बाप का वर्सा लेना है और सभी को दिलाना है' ।
प्रश्न:इस ज्ञान को अच्छी रीति समझने के लिए किस प्रकार की बुद्धि चाहिए ?
उत्तर:व्यापारी बुद्धि वाले ही इस ज्ञान को अच्छी रीति समझेंगे। यह है बेहद का व्यापार। बाप बच्चों को भिन्न-भिन्न कमाई की युक्तियां बताते रहते हैं। बच्चों का काम है मेहनत करना। ऐसी युक्ति निकालनी चाहिए जिससे स्वयं की भी कमाई जमा होती रहे और सर्व का भी कल्याण हो। बाप की याद और सेवा ही कमाई का साधन है।
धारणा के लिए मुख्य सार:
१.रूद्र माला में पहला नम्बर आने के लिए निरन्तर बाप की याद में रहना है। बाप और स्वीट होम की याद से स्वयं को पावन बनाना है।
२.रूहानी पण्डा बन सबको सच्ची यात्रा करानी है। एक बाप की श्रीमत से स्वयं को डबल सिरताज बनाना है।
वरदान:कोई भी ड्युटी बजाते हुए स्वयं को सेवाधारी समझ सेवा करने वाले डबल फल के अधिकारी भव
 कोई भी कार्य करतेदफ्तर में जाते या बिजनेस करते - सदा स्मृति रहे कि सेवा के लिए यह ड्युटी बजा रहे हैं। सेवा के निमित्त यह कर रहा हूँ - तो सेवा आपके पास स्वत: आयेगी और जितनी सेवा करेंगे उतनी खुशी बढ़ती जायेगी। भविष्य तो जमा होगा ही लेकिन प्रत्यक्षफल खुशी मिलेगी। तो डबल फल के अधिकारी बन जायेंगे। याद और सेवा में बुद्धि बिजी होगी तो सदा ही फल खाते रहेंगे।

स्लोगन:जो सदा खुशहाल रहते हैं वह स्वंय को और सर्व को प्रिय लगते हैं।


01-08-2013, Thursday

Essence: Sweet children, this confluence age is the land of Brahmins in which you become the children of Brahma. You have to claim your inheritance from the unlimited Father and also enable others to claim it.
Question: What type of intellect do you need in order to understand this knowledge very well ?
Answer: Those with business intellects will understand this knowledge very well. This is an unlimited business. The Father continues to show you children many different methods to earn an income. The task of you children is to make effort. You should invent such methods that you continue to accumulate an income for yourselves and in which there is also benefit for others. The remembrance of the Father and service are the means to earn an income.
Song: O traveller of the night don’t be weary! Your days of happiness are about to come. 
Essence for dharna
1.In order to become the first ones in the rosary of Rudra, stay in constant remembrance of the Father. Make yourself pure by remembering the Father and the sweet home.
2.Become a spiritual guide and take everyone on the true pilgrimage. Follow the shrimat of the one Father and make yourself double crowned.
Blessing: May you have a right to double fruit and serve by considering yourself to be a server while carrying out any duty.
While carrying out any task, going to your office or doing business, have the awareness that you are performing that duty for service. “I am doing this service as an instrument” and service will automatically come to you. Then, however much service you do, that much your happiness will increase. Of course you will accumulate for your future, and you will also receive the instant fruit of happiness. So you will have a right to double fruit. When your intellect is busy in remembrance and service, you will then constantly continue to eat the fruit of service.
Slogan: Those who remain constantly happy are loved by the self and by everyone