Sunday, March 24, 2013

23-03-2013's Murli

२३-०३-२०१३, शनिवार
मुरली सार: मीठे बच्चे – भगवान आया है सभी भक्तों को भक्ति का फल मुक्ति-जीवनमुक्ति का ठिकाना देने, तुम भक्त से अभी वारिस (बच्चे) बने हो
प्रश्न: तुम बच्चे किस स्मृति में रहो तो दिल में खुशी के ढोल-बाजे बजते रहेंगे ?
उत्तर: सदा स्मृति रहे कि मोस्ट बिलवेड बाबा आया है हमें विश्व का मालिक, शाहों का शाह बनाने। हम अभी सूर्यवंशी राजा रानी बन रहे हैं। बाबा हमें 21 जन्मों के लिए एवर हेल्दी, वेल्दी बना रहा है। हमारे सतयुगी राज्य में सब चीजें फर्स्टक्लास होंगी। तत्व भी सतोप्रधान होंगे। आत्मा और शरीर दोनों गुल-गुल (फूल समान) होंगे। इसी स्मृति से दिल में खुशी के ढोल-बाजे बजते रहेंगे।
धारणा के लिए मुख्य सार :
१.रूहानी यात्रा पर तत्पर रह, याद से आत्मा और शरीर दोनों को गुल-गुल (फूल समान) बनाना है। विकर्म विनाश करने हैं।
२.हम डायरेक्ट ईश्वर की मत पर भारत को श्रेष्ठ, मानव मात्र को दैवीगुणधारी बनाने की सेवा के निमित्त हैं – इस स्मृति में रहना है।
वरदान: इन्तजार को छोड़ इन्तजाम करने वाले वियोगी के बजाए सहयोगी सो सहजयोगी भव
कई बच्चे इन्तजार करते हैं कि यह छोड़ें तो छूटूं, यह टकराव छोड़ें तो छूटूं-लेकिन ऐसा नहीं होता। यह तो माया के विघ्न वा पढ़ाई में पेपर समय प्रति समय भिन्न-भिन्न रूपों से आने ही हैं। तो यह इन्तजार नहीं करो कि फलाना व्यक्ति पास करे, फलानी परिस्थिति पास करे.. नहीं, मुझे पास करना है। ऐसा इन्तजाम करो। सदा श्रीमत की अंगुली के आधार पर चलते, सहयोगी सो सहजयोगी बनो। कभी सहयोगी कभी वियोगी नहीं।
स्लोगन: अपने उमंग-उत्साह द्वारा अनेक आत्माओं का उत्साह बढ़ाना – यह सच्ची सेवा है।

Download link for Hindi Murli
23-03-2013, Saturaday
Essence: Sweet children, God has come to give all devotees the fruit of devotion, to show them the destination of liberation and liberation-in-life. You devotees have now become children.
Question: In which awareness should you children remain so that the drums of happiness continue to beat ?
Answer: Always have the awareness that the most beloved Baba has come to make you into the masters of the world and the emperors of emperors. You are now becoming sun-dynasty kings and queens. Baba is making you ever healthy and wealthy for 21 births. Everything will be first class in your golden-aged kingdom. Even the elements will be satopradhan. Both souls and bodies will be beautiful like flowers. By your having this awareness, the drums of happiness will continue to beat.
Essence for dharna:
1.Remain engaged on the spiritual pilgrimage. Make both the soul and the body beautiful like a flower. Have your sins absolved.
2.Maintain this awareness: We are directly following God’s directions and are instruments for the service of making Bharat elevated and human beings into those who have divine virtues.
Blessing: May you be a co-operative soul (sahyogi) and so an easy yogi (sahaj-yogi) soul instead of being one who is separated in yoga (viyogi) and, rather than wait, make preparations for everything.
Some children wait, thinking that if they become free from something, they would then be liberated, or that if someone else stops the conflict, they would become free. However, it is not like that. The obstacles of Maya and test-papers in your study are definitely going to come in various forms from time to time. So, do not wait for this, thinking that if such-and-such a person passes, if such-and-such an adverse situation is overcome…. No. I have to pass. Make preparations for this. While constantly moving along on the basis of the finger of shrimat, be a co-operative soul who is also an easy yogi. Do not be one who is sometimes co-operative and sometimes separated in yoga.
Slogan: To increase the enthusiasm of many other souls through your own zeal and enthusiasm is true service.

16-03-2013, Murli

१६-०३-२०१३, शनिवार
मुरली सार: 
मीठे बच्चे, – बाबा आया है तुम बच्चों की महफिल में, अभी तुम ज्ञान अमृत की महफिल मना रहे हो, तुम्हारी मुसाफिरी अब पूरी हुई, वापस घर जाना है |
प्रश्न: अनेक प्रकार के तूफानों में याद को सहज बनाने की विधि क्या है ?
उत्तर: शरीर निर्वाह करते 5-10 मिनट भी बुद्धि को शिवबाबा में लगाने की कोशिश करो, इस शरीर को भुलाते जाओ। मैं अशरीरी आत्मा हूँ, पार्ट बजाने के लिए इस शरीर में आई हूँ। अब फिर अशरीरी बन घर जाना है। ऐसे-ऐसे अपने साथ बातें करो। एक सत बाप के साथ बुद्धि का संग हो, दूसरे संग से अपनी सम्भाल करो तो याद सहज हो जायेगी।
गीत: आ गये दिल में तू…..
धारणा के लिए मुख्य सार:
१.अपनी ऊंच तकदीर बनाने के लिए विकर्मो का विनाश करने का पुरुषार्थ करना है। पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना है।
२.कुसंग से अपनी सम्भाल करनी है। पतित-पावन बाप के संग से स्वयं को पावन बनाना है।
वरदान: कर्मक्षेत्र पर कमल पुष्प समान रहते हुए माया की कीचड़ से सेफ रहने वाले कर्मयोगी भव ।
कर्मयोगी को ही दूसरे शब्दों में कमल पुष्प कहा जाता है। कर्मयोगी अर्थात् कर्म और योग दोनों कम्बाइन्ड हों, किसी भी कर्म का बोझ अनुभव न हो। किसी भी प्रकार का कीचड़ अर्थात् माया का वायब्रेशन टच न करे। आत्मा की कमजोरी से माया को जन्म मिलता है। कमजोरी को समाप्त करने का साधन है रोज़ की मुरली। यही शक्तिशाली ताजा भोजन है। मनन शक्ति द्वारा इस भोजन को हज़म कर लो तो माया की कीचड़ से सेफ रहेंगे।
स्लोगन: सफलता की चाबी द्वारा सर्व खजानों को सफल करना ही महादानी बनना है।



16-03-2013, SaturdayEssence: Sweet children, Baba has come into the happy gathering of you children. You are now celebrating in the happy gathering with the nectar of knowledge. Your journey has now come to an end and you have to return home.
Question: What is the way to make remembrance easy while facing many different types of storm ?
Answer: While earning for the livelihood of your body, try to focus your intellect on Shiv Baba for even five to ten minutes. Continue to forget your body. “I am a bodiless soul and I have entered this body to play a part. I now have to become bodiless and return home.” Talk to yourself in this way. Let your intellect keep the company of the one true Father. Protect yourself from the company of others and remembrance will then become easy.
Song: You have entered my heart.
Essence for dharna:1.In order to make your fortune elevated, make effort to have your sins absolved. Pay full attention to the study.
2.Protect yourself from bad company. Make yourself pure by keeping the company of the Purifier Father.
Blessing: May you be a karma yogi who remains safe from the dirt of Maya while being like a lotus on the field of action.A karma yogi is also known as a lotus flower. A karma yogi is one who is combined in karma and yoga and does not experience any type of burden. No type of dirt or vibrations of Maya should touch you. Maya takes birth through a weakness of the soul and the means to finish any weakness is the daily murli. This is very nourishing fresh food. Digest this food with churning power and you will remain safe from the dirt of Maya.
Slogan: To use all your treasures in a worthwhile way with the key of success is to become a great donor.

Friday, March 22, 2013

15-03-2013's Murli


 १५-०३-२०१३, शुक्रवार
मुरली सार: 
मीठे बच्चे – सर्विस में कभी सुस्त नहीं बनना है, विचार सागर मंथन कर बाबा जो सुनाते हैं, उसे एक्ट में लाना है
प्रश्न: बाप किन बच्चों पर सदा ही राज़ी रहते हैं ?
उत्तर: जो अपनी सर्विस आपेही करते हैं। बाप को फालो करते हैं, सपूत हैं। बाप के बताये हुए रास्ते पर चलते रहते हैं। ऐसे बच्चों पर बाप राज़ी रहता है। बाबा कहते बच्चे कभी भी अपने ऊपर अकृपा नहीं करो। अपने को सावधान करने के लिए अपनी एम आबजेक्ट का चित्र पाकेट में रखो और बार-बार देखते रहो तो बहुत खुशी रहेगी। राजाई के नशे में रह सकेंगे।
गीत: ओम् नमो शिवाए…
धारणा के लिए मुख्य सार:
१.अपना मिजाज (टैम्पर) बहुत स्वीट बनाना है। श्रीमत पर बाप समान प्यारा बन स्वयं को गुलगुल (फूल) बनाना है।
२.अपने ऊपर आपेही कृपा करनी है। अपने को सावधान करने के लिए एम-आबजेक्ट को सामने रखना है। मित्र-सम्बन्धियों पर भी रहम करना है।
वरदान: हर कदम में पदमों की कमाई जमा करने वाले समझदार ज्ञानी तू आत्मा भव ।
समझदार ज्ञानी तू आत्मा वह है जो पहले सोचता है फिर करता है। जैसे बड़े आदमी पहले भोजन को चेक कराते हैं फिर खाते हैं। तो यह संकल्प बुद्धि का भोजन है इसे पहले चेक करो फिर कर्म में लाओ। संकल्प को चेक कर लेने से वाणी और कर्म स्वत: समर्थ हो जायेंगे। और जहाँ समर्थ है वहाँ कमाई है। तो समर्थ बन हर कदम अर्थात् संकल्प, बोल और कर्म में पदमों की कमाई जमा करो, यही ज्ञानी तू आत्मा का लक्षण है।
स्लोगन: बाप और सर्व की दुआओं के विमान में उड़ने वाले ही उड़ता योगी हैं।


Download link for Hindi Murli

15-03-2013, Friday

Essence: Sweet children, never become lazy in service. Churn the ocean of knowledge and act upon whatever Baba tells you.
Question: Which children is the Father always pleased with ?
Answer: The Father is pleased with the children who do their own service and follow the Father, those who are worthy and follow the path that the Father has shown them. Baba says: Children, never cause harm to yourselves. In order to caution yourself, keep a picture of your aim and objective in your pocket. Look at it again and again and you will experience a lot of happiness. You will then be able to maintain the intoxication of claiming a kingdom.
Song: Salutations to Shiva.
Essence for dharna:1.Make your temper very sweet. Make yourself into a beautiful flower by following shrimat and becoming as lovely as the Father.
2.Have mercy on yourself. In order to caution yourself, keep your aim and objective in front of you. Also have mercy on your friends and relatives.
Blessing: May you be a sensible, knowledgeable soul who accumulates an income of multimillions at every step.Sensible and knowledgeable souls are those who think first and then act. Important people first have their food checked before they eat it. Thoughts are food for your intellects and so first of all check them before you put them into action. By checking your thoughts, your words and deeds will automatically be powerful, and where something is powerful, there is an income. So, become powerful and accumulate an income of multimillions at every step, that is, in your every thought, word and deed. This is the qualification of a knowledgeable soul.
Slogan: Those who fly in the viman of blessings from the Father and everyone else are flying yogis.

Thursday, March 14, 2013

14-03-2013's Murli

१४-०३-२०१३, शुक्रवार
मुरली सार:
मीठे बच्चे,-शिवबाबा अलौकिक मुसाफिर है जो तुम्हें खूबसूरत (सुन्दर) बनाता है, तुम इस मुसाफ़िर को याद करते-करते फर्स्टक्लास बन जाते हो |
प्रश्न: हर एक गॉडली स्टूडेन्ट्स को संगमयुग पर कौन सा पुरुषार्थ करने की श्रेष्ठ मत मिलती है ?
उत्तरः गॉडली स्टूडेन्टस को श्रीमत मिलती है कि इस समय पावन बन राजाई पद पाने का पुरुषार्थ करो। हरेक अपना फिक्र करो और दूसरों को कहो कि बेहद के बाप का वर्सा लेने के लिए इस अन्तिम जन्म में पवित्रता की राखी बांधो, इस मृत्युलोक में वृद्धि करना बन्द करो। बाप का बनकर स्वर्ग के लायक बनो। बाप की मत पर इस समय वाइसलेस बनने से तुम 21 जन्म के लिए वाइसलेस बन जायेंगे।
गीत: ओ दूर के मुसाफिर…
धारणा के लिए मुख्य सार:
१.सभी तरफ से बुद्धि की प्रीत हटाकर एक बाप से जोड़नी है। पवित्र बन परिस्तान की परी बनना है।
२.मात-पिता की श्रेष्ठ मत पर हमें चलना है। देह-अभिमान वश उन्हें अपनी मत नहीं देनी है।
वरदान: सहज विधि द्वारा विधाता को अपना बनाने वाले सर्व भाग्य के खजानों से भरपूर भव ।
भाग्य विधाता को अपना बनाने की विधि है-बाप और दादा दोनों के साथ संबंध। कई बच्चे कहते हैं हमारा तो डायरेक्ट निराकार से कनेक्शन है, साकार ने भी तो निराकार से पाया हम भी उनसे सब कुछ पा लेंगे। लेकिन यह खण्डित चाबी है, सिवाए ब्रह्माकुमार कुमारी बनने के भाग्य बन नहीं सकता। साकार के बिना सर्व भाग्य के भण्डारे का मालिक बन नहीं सकते क्योंकि भाग्य विधाता भाग्य बांटते ही हैं ब्रह्मा द्वारा। तो विधि को जानकर सर्व भाग्य के खजानों से भरपूर बनो।
स्लोगन: स्वयं से, सेवा से, सर्व से सन्तुष्टता का सर्टीफिकेट लो तब सिद्धि स्वरूप बनेंगे।

14-03-2013, Friday

Essence: Sweet children, Shiv Baba is the alokik Traveller who makes you beautiful. As you continue to remember this Traveller you become first class.
Question: What elevated directions does each Godly student receive to make effort at the confluence age?
Answer: Godly students receive shrimat to become pure at this time and make effort to claim the kingdom. Each of you has to be concerned for your own self and tell others: In order to claim your inheritance from the unlimited Father, tie the rakhi of purity in this final birth. Stop increasing the population in this land of death. Belong to the Father and become worthy of heaven. By following the Father’s directions at this time and becoming viceless, you will become viceless for 21 births.
Song: O Traveller from the faraway land!
Essence for dharna:1.Remove your intellect’s love from everyone else and connect it to the Father. Become pure and thereby become an angel of the land of angels.
2.You have to follow the elevated directions of the Mother and Father. Under the influence of body consciousness, do not give them your directions
Blessing: May you be full of the treasure of all fortune by making the Bestower of Fortune belong to you with the easy method.The way to make the Bestower of Fortune belong to you is to have a relationship with both Bap and Dada. Some children say that they have a direction connection with the Incorporeal, that the corporeal one attained Him and so we can also do the same. However, that is like having a broken key. You cannot create your fortune without becoming a Brahma Kumar or Kumari. Without the corporeal one, you cannot become a master of the treasure of all fortune because the Bestower of Fortune distributes fortune through Brahma. So, know the method to become full of the treasure of all fortune.
Slogan: Claim the certificate of contentment from yourself, from service and from everyone and you will become an embodiment of success.

Wednesday, March 13, 2013

13-03-2013's Murli

१३-०३-२०१३, बुधवार
मुरली सार: 
मीठे बच्चे, – याद में रहते-रहते यह कलियुगी रात पूरी हो जायेगी, तुम बाप के पास चले जायेंगे फिर आयेंगे दिन में, यह भी वन्डरफुल यात्रा है ।
प्रश्न: तुम बच्चों को स्वर्ग में जाने की इच्छा क्यों है ?
उत्तर: क्योंकि तुम जानते हो जब हम स्वर्ग में जायें तब बाकी सब आत्माओं का कल्याण हो, सब अपने शान्तिधाम घर में जा सकें। तुम्हें कोई स्वर्ग में जाने का लोभ नहीं है। लेकिन तुम स्वर्ग की स्थापना कर रहे हो, इतनी मेहनत करते हो तो जरूर उस स्वर्ग के मालिक भी बनेंगे। बाकी तुम्हें कोई दूसरी इच्छा नहीं है। मनुष्यों को तो इच्छा रहती है – हमें भगवान का साक्षात्कार हो लेकिन वह तो तुम्हें स्वयं पढ़ा रहे हैं।
गीत: रात के राही….
धारणा के लिए मुख्य सार:
१.बाप जो इतनी सर्विस करते हैं, हमें इतना ऊंच देवता बनाते हैं, ऐसे बाप से दिल का सच्चा लव रखना है। देवताओं समान सबको सुख देना है।
२.एक बाप की सदा महिमा करनी है। अपनी बड़ाई नहीं दिखानी है।
वरदान: श्रेष्ठ कर्मधारी बन ऊंची तकदीर बनाने वाले पदमापदम भाग्यशाली भव ।
जिसके जितने श्रेष्ठ कर्म हैं उसकी तकदीर की लकीर उतनी लम्बी और स्पष्ट है। तकदीर बनाने का साधन है ही श्रेष्ठ कर्म। तो श्रेष्ठ कर्मधारी बनो और पदमापदम भाग्यशाली की तकदीर प्राप्त करो। लेकिन श्रेष्ठ कर्म का आधार है श्रेष्ठ स्मृति। श्रेष्ठ ते श्रेष्ठ बाप की स्मृति में रहने से ही श्रेष्ठ कर्म होंगे इसलिए जितना चाहो उतना लम्बी भाग्य की लकीर खींच लो। इस एक जन्म में अनेक जन्मों की तकदीर बन सकती है।
स्लोगन: अपने सन्तुष्टता की पर्सनैलिटी द्वारा अनेकों को सन्तुष्ट करना ही सन्तुष्टमणि बनना है।

13-03-2013, Wednesday

Essence: Sweet children, while staying in remembrance, the iron-aged night will end. You will return with the Father and then come into the day. This is a wonderful pilgrimage.
Question: Why do you children desire to go to heaven ?
Answer: Because you know that when you go to heaven, all other souls will also benefit by being able to return home to the land of peace. You do not have greed for going to heaven, but are making a great deal of effort to establish heaven. So, you will surely become the masters of that heaven. However, you do not have any other desire. Human beings desire to have a vision of God, whereas God Himself is teaching you.
Song: O traveller of the night, do not be weary! The destination of the dawn is not far off!
Blessing: May you become multimillion times fortunate by performing elevated deeds and thereby create an elevated fortune.However many elevated deeds someone performs, that one accordingly has a long and clear line of fortune. The way to create fortune is to perform elevated deeds. So, become one who performs elevated deeds and claim the fortune of being multimillion times fortunate. However, the basis of performing elevated deeds is having an elevated awareness. Only by maintaining the awareness of the most elevated Father will you perform elevated deeds. Therefore, draw your line of fortune for as long as you want. In this one birth, you can create a fortune for many births.
Slogan: To make many others content with your personality of contentment is to become a jewel of contentment.

12-03-2013's Murli

१२-०३-२०१३, मंगळवार
मुरली सार: 
मीठे बच्चे, – तुम्हें बाप के आक्यूपेशन और गुणों सहित उसे याद करना है, याद से ही तुम विकर्माजीत बनेंगे, विकारों की मैल भस्म होगी ।
प्रश्न: ज्ञान की धारणा किन बच्चों को बहुत सहज हो सकती है ?
उत्तर: जिनमें कोई भी पुराने उल्टे सुल्टे संस्कार नहीं हैं, जिनकी बुद्धि याद से शुद्ध होती जाती है, उन्हें ज्ञान की बहुत अच्छी धारणा होती है। 2- पवित्र बुद्धि में ही अविनाशी ज्ञान रत्न ठहरेंगे। 3- भोजन बहुत शुद्ध हो – बाप को स्वीकार कराकर फिर खाने से भी ज्ञान की धारणा अच्छी होती है। ज्ञान को धारण करते-करते तुम मुरलीधर बन जाते हो।
गीत: तुम्हारे बुलाने को जी चाहता है…
धारणा के लिए मुख्य सार:
१.बाप भल निष्कामी है लेकिन भोजन को भोग जरूर लगाना है। बहुत शुद्धि से भोजन बनाकर बाबा के साथ बैठकर खाना है।
२.इस रूद्र यज्ञ में योगबल से अपने पाप स्वाहा करने हैं। आवाज में नहीं आना है, चुप रहना है। बुद्धि को योगबल से पवित्र बनाना है।
वरदान: रूहानियत में रहकर स्वमान की सीट पर बैठने वाले सदा सुखी, सर्व प्राप्ति स्वरूप भव
हर एक बच्चे में किसी न किसी गुण की विशेषता है। सभी विशेष हैं, गुणवान हैं, महान हैं, मास्टर सर्वशक्तिमान् हैं-यह रूहानी नशा सदा स्मृति में रहे-इसको ही कहते हैं स्व-मान। इस स्वमान में अभिमान आ नहीं सकता। अभिमान की सीट कांटों की सीट है इसलिए उस सीट पर बैठने का प्रयत्न नहीं करो। रूहानियत में रहकर स्वमान की सीट पर बैठ जाओ तो सदा सुखी, सदा श्रेष्ठ, सदा सर्व प्राप्ति स्वरूप का अनुभव करते रहेंगे।
स्लोगन: अपनी शुभ भावना से हर आत्मा को दुआ देने वाले और क्षमा करने वाले ही कल्याणकारी हैं।
12-03-2013, Tuesday
Essence: Sweet children, you children have to remember the Father with His occupation and virtues. It is only through remembrance that you will become a conqueror of sinful actions and the dirt of vices will be burnt away.
Question: Which children are able to imbibe knowledge very easily ?
Answer: 1) The children who don’t have any old wrong sanskars and whose intellects continue to become pure through remembrance will be able to imbibe knowledge very well. 2) The imperishable jewels of knowledge will only be able to stay in a pure intellect. 3) Your food should be very pure. When you eat it after offering it to the Father, you will be able to imbibe knowledge very well. By imbibing knowledge, you will become murlidhar.
Song: The heart desires to call out to You!
Essence for dharna:
1.Although the Father is altruistic, we definitely have to offer bhog of whatever we prepare. Prepare food with great cleanliness and sit with Baba to eat it.
2.Sacrifice your sins into this sacrificial fire of Rudra with the power of yoga. Don’t come into sound. Remain silent. Make your intellect pure with the power of yoga.
Blessing: May you be seated on your seat of self-respect by maintaining your spirituality and be constantly content and an embodiment of all attainments.
Every child has the speciality of one or another virtue. All are special, virtuous, great and master almighty authorities – always keep this spiritual intoxication in your awareness; it is known as respect for the self. There cannot be any arrogance in this self-respect. The seat of arrogance is a seat of thorns. Therefore, do not try to sit on that seat. Maintain your spirituality and sit on the seat of self-respect and you will continue to experience being constantly happy, constantly elevated and constant embodiment of all attainments.
Slogan: Those who give blessings and forgive every soul with their good wishes are benefactors.

11-03-2013's Murli

११-०३-२०१३, सोमवार
मुरली सार: 
मीठे लाडले बच्चे, – तुम्हारी है रूहानी याद की यात्रा, तुम्हें शरीर को कोई तकलीफ नहीं देनी है, चलते-फिरते, उठते-बैठते बुद्धि से बाप को याद करो ।
प्रश्न: सदा खुशी किन बच्चों को रहती है ? स्थाई खुशी न रहने का कारण क्या है ?
उत्तर: जो पुरानी दुनिया, पुराने शरीर से ममत्व तोड़ बाप और वर्से को याद करते हैं उन्हें ही स्थाई खुशी रहती है। जिनकी याद की यात्रा में माया के तूफान आते, अवस्था ठण्डी हो जाती उनकी खुशी स्थाई नहीं रहती। 2- जब तक भविष्य राजाई इन आंखों से नहीं देखते हैं, तब तक खुशी कायम नहीं रह सकती।
गीत:- हमें उन राहों पर चलना है…
धारणा के लिए मुख्य सार:
१.सतोप्रधान सन्यास से आत्मा और शरीर दोनों को पवित्र बनाना है। पुरानी दुनिया और पुराने शरीर से ममत्व तोड़ देना है।
२.त्रिकालदर्शी बन पास्ट, प्रेजन्ट, फ्युचर को बुद्धि में रख पुरुषार्थ करना है। नॉलेज को धारण कर स्थाई खुशी में रहना है।
वरदान: सर्व रूहानी खजानों से सम्पन्न बन सदा सन्तुष्ट रहने वाले आलराउण्ड सेवाधारी भव
आलराउण्ड सेवाधारी अर्थात् मास्टर सुख दाता, मास्टर शान्ति दाता, मास्टर ज्ञान दाता। दाता सदा सम्पन्न मूर्त होते हैं। जैसा स्वयं होंगे वैसा औरों को बनायेंगे। रूहानी सेवाधारी अर्थात् एवररेडी और आलराउन्ड। आलराउन्डर वही बन सकते जो सम्पन्न हैं, सम्पन्न ही सन्तुष्ट होंगे और सबको सन्तुष्ट करेंगे। किसी भी प्रकार की अप्राप्ति असन्तुष्टता पैदा करती है। सन्तुष्ट रहने और सन्तुष्ट करने की विधि है सम्पन्न और दाता बनना।
स्लोगन: शुभ भावना, शुभ कामना की गोल्डन गिफ्ट साथ हो तो किसी भी आत्मा का परिवर्तन कर सकते हो।
11-03-2013, Monday
Essence: Sweet, beloved children, yours is the spiritual pilgrimage of remembrance. You mustn’t cause any difficulty for your body. While walking, moving around and sitting, continue to remember the Father in your intellect.
Question: Which children remain constantly happy? What is the reason for there not being constant happiness ?
Answer: 1) Those who break their attachment from the old world and old bodies and remember the Father and the inheritance experience happiness permanently. Happiness cannot remain permanently for those who experience storms of Maya in their remembrance and whose stage becomes slack. 2) While you are unable to see the future kingdom with your physical eyes, your happiness cannot remain permanently.
Song: We have to follow the path on which we may fall and rise up again.
Essence for dharna:
1.With satopradhan renunciation, make both the soul and body pure. Break your attachment away from the old world and the old body.
2.Make effort while being trikaldarshi and, keeping the past, present and future in your intellect, imbibe knowledge and remain permanently happy.
Blessing: May you be an all-round server full of all spiritual treasures and remain constantly content.
An all-round server means a master bestower of happiness, a master bestower of peace and a master bestower of knowledge. A bestower is an embodiment that is constantly full. Such souls will make others the same as themselves. A spiritual server means an ever ready and all-round one. Those who are full can become all-rounders, and those who are full remain content and make everyone else content. Any lack of in anything creates discontentment. The way to remain content and make others content is to be full and a bestower.
Slogan: If you have the golden gift of good wishes and pure feelings with you, you can transform any soul.
Hindi Murli