Monday, April 21, 2014

19-04-2014's Murli


१९-०४-२०१४, शनिवार


मुरली सार: “मीठे बच्चे – बाप की याद में सदा हर्षित रहो, पुरानी देह का भान छोड़ते जाओ, क्योंकि तुम्हें योगबल से वायुमण्डल को शुद्ध करने की सेवा करनी है”प्रश्न: स्कॉलरशिप लेने अथवा अपने आपको राजाई का तिलक देने के लिये कौन-सा पुरूषार्थ चाहिए ?
उत्तर: राजाई का तिलक तब मिलेगा जब याद की यात्रा का पुरूषार्थ करेंगे। आपस में भाई-भाई समझने का अभ्यास करो तो नाम-रूप का भान निकल जाये। फालतू बातें कभी भी न सुनो। बाप जो सुनाते हैं वही सुनो, दूसरी बातों से कान बन्द कर लो। पढ़ाई पर पूरा ध्यान दो तब स्कॉलरशिप मिल सकती है।
धारणा के लिये मुख्य सार :१.बेहद के बाप से सर्च लाइट लेने के लिये उनका मददगार बनना है। मुख्य बैटरी से अपना कनेक्शन जोड़कर रखना है। किसी भी बात में समय बरबाद नहीं करना है।
२.सच्ची कमाई करने वा भारत की सच्ची सेवा करने के लिये एक बाप की याद में रहना है क्योंकि याद से वायुमण्डल शुद्ध होता है। आत्मा सतोप्रधान बनती है। अपार खुशी का अनुभव होता है। कर्मेन्द्रियाँ वश में हो जाती है।
वरदान: याद और सेवा के बैलेन्स द्वारा बाप की मदद का अनु¬भव करने वाले ब्लैसिंग की पात्र आत्मा भवजहाँ याद और सेवा का बैलेन्स अर्थात् समानता है वहाँ बाप की विशेष मदद अनुभव होती है। यह मदद ही आशीर्वाद है क्योंकि बापदादा अन्य आत्माओं के मुआफिक आशीर्वाद नहीं देते। बाप तो है ही अशरीरी, तो बापदादा की आशीर्वाद है सहज, स्वत: मदद मिलना जिससे जो असम्भव बात है वह सम्भव हो जाए। यही मदद अर्थात् आशीर्वाद है। ऐसी आशीर्वाद की पात्र आत्मायें हो जो एक कदम में पदमों की कमाई जमा हो जाती है।

स्लोगन: सकाश देने के लिए अवि¬नाशी सुख, शान्ति वा सच्चे प्यार का स्टाक जमा करो।
19-04-2014, Saturday
Essence: Sweet children, always remain cheerful in remembrance of the Father. Continue to renounce the awareness of the old body because you have to do the service of purifying the atmosphere with the power of yoga.Question: What effort is required to claim a scholarship and to receive a tilak for the kingdom ?
Answer: You will receive a tilak for the kingdom when you make effort to stay on the pilgrimage of remembrance. Practise considering yourselves to be brothers with each other and the awareness of name and form will then be removed. Never listen to wasteful matters. Only listen to the things that the Father says; close your ears to everything else. Pay full attention because only then can you win a scholarship.
Essence for dharna:1.In order to receive a searchlight from the unlimited Father, become His helpers. Keep your connection forged with the main battery. Do not waste your time in any situation.
2.In order to earn a true income and do the Father’s true service, stay in remembrance of the one Father, because the atmosphere is purified with remembrance, the soul becomes satopradhan, you experience limitless happiness and your physical organs are controlled.
Blessing: May you be a soul who is worthy of receiving blessings and experience the Father’s help by having a balance of remembrance and service.Where there is the balance of remembrance and service, that is, where there is equality, you definitely experience the Father’s special help. This help is His blessing because BapDada does not give blessings as other souls do. The Father is bodiless and so BapDada’s blessings are to receive His help easily and automatically through which the impossible becomes possible. This is His help, that is, His blessing. You worthy souls receive such blessings that you accumulate an income of multimillions at each step.
Slogan: In order to give sakaash, accumulate a stock of imperishable happiness, peace and true love.

18-04-2014's Murli


१८-०४-२०१४, शुक्रवार


मुरली सार: मीठे बच्चे – और संग तोड़ एक संग जोड़ो, भाई-भाई की दृष्टि से देखो तो देह नहीं देखेंगे, दृष्टि बिगड़ेगी नहीं, वाणी में ताक़त रहेगीप्रश्न: बाप बच्चों का कर्जदार है या बच्चे बाप के ?
उत्तर:- तुम बच्चे तो अधिकारी हो, बाप तुम्हारा कर्जदार है। तुम बच्चे दान देते हो तो तुम्हें एक का सौ गुणा बाप को देना पड़ता है। ईश्वर अर्थ तुम जो देते हो दूसरे जन्म में उसका रिटर्न मिलता है। तुम चावल मुट्ठी देकर विश्व का मालिक बनते तो तुम्हें कितना फ्राकदिल होना चाहिए। मैंने बाबा को दिया, यह ख्याल भी कभी नहीं आना चाहिए।
धारणा के लिए मुख्य सार:१.भगवान् ने हमें एडाप्ट किया है, वही हमें टीचर बनकर पढ़ा रहे हैं, अपने पद्मापद्म भाग्य का सिमरण कर खुशी में रहना है।
२.हम आत्मा भाई-भाई हैं, यह दृष्टि पक्की करनी है। देह को नहीं देखना है। भग¬वान् से सौदा करने के बाद फिर बुद्धि को भटकाना नहीं है।
वरदान: मेरे को तेरे में परिवर्तन कर बेफिक्र बादशाह बनने वाले खुशी के खजाने से भरपूर भवजिन बच्चों ने सब कुछ तेरा किया वही बेफिकर रहते हैं। मेरा कुछ नहीं, सब तेरा है…जब ऐसा परिवर्तन करते हो तब बेफिकर बन जाते हो। जीवन में हर एक बेफिकर रहना चाहता है, जहाँ फिकर नहीं वहाँ सदा खुशी होगी। तो तेरा कहने से, बेफिकर बनने से खुशी के खजाने से भर¬पूर हो जाते हो। आप बेफिकर बाद¬शाहों के पास अनगिनत, अखुट, अविनाशी खजाने हैं जो सतयुग में भी नहीं होंगे।

स्लोगन: खजानों को सेवा में लगाना अर्थात् जमा का खाता बढ़ाना।

Download link for Hindi full Murli
18-04-2014, Friday

17-04-2014's Murli


१७-०४-२०१४, गुरुवार


मुरली सार: “मीठे बच्चे – तुम्हारा यह जीवन देवताओं से भी उत्तम है, क्योंकि तुम अभी रचयिता और रचना को यथार्थ जानकर आस्तिक बने हो”प्रश्न: संगमयुगी ईश्वरीय परिवार की विशेषता क्या है, जो सारे कल्प में नहीं होगी ?
उत्तर: इसी समय स्वयं ईश्वर बाप बनकर तुम बच्चों को सम्भालते हैं, टीचर बनकर पढ़ाते हैं और सतगुरू बनकर तुम्हें गुल-गुल (फूल) बनाकर साथ ले जाते हैं। सतयुग में दैवी परिवार होगा लेकिन ऐसा ईश्वरीय परिवार नहीं हो सकता। तुम बच्चे अभी बेहद के सन्यासी भी हो, राजयोगी भी हो। राजाई के लिए पढ़ रहे हो।
धारणा के लिए मुख्य सार:१.सारी दुनिया अब कब्र¬दा¬खिल होनी है, विनाश सामने है, इस¬लिए कोई से भी सम्बन्ध नहीं रखना है। अन्त¬काल में एक बाप ही याद रहे।
२.श्याम से सुन्दर, पतित से पावन बनने का यह पुरू¬षो¬त्तम संग¬म¬युग है, यही समय है उत्तम पुरूष बनने का, सदा इसी स्मृति में रह स्वयं को कौड़ी से हीरे जैसा बनाना है।
वरदान: ईश्वरीय सेवा द्वारा वैराइटी मेवा प्राप्त करने वाली अधिकारी आत्मा भवकहा जाता है “करो सेवा तो मिले मेवा”। ईश्वरीय ज्ञान देना ही ईश्वरीय सेवा है जो यह सेवा करते हैं उन्हें अतीन्द्रिय सुख का, शक्तियों का, खुशी का वैराइटी मेवा मिलता है। आप ब्राह्मण ही इसके अधिकारी हो क्योंकि आपका काम ही है ईश्वरीय पढ़ाई पढ़ना और पढ़ाना, जिससे ईश्वर के बन जाएं। तो ऐसी ईश्वरीय सेवा करने से ईश्वरीय फल के अधिकारी बन गये – इसी नशे में रहो।

स्लोगन: बाप के साथ रहकर कर्म करो तो डबल लाइट रहेंगे।
Download link for Hindi full Murli

17-04-2014, Thursday


Essence: Sweet children, this life of yours is even more elevated than that of the deities because, by knowing the Creator and creation accurately, you have now become theists.Question: What is the speciality of the confluence-aged family of God which will not exist throughout the rest of the whole cycle ?
Answer: At this time, God becomes the Father and looks after you children. He becomes the Teacher and teaches you. He becomes the Satguru and makes you into beautiful flowers and takes you back with Him. In the golden age, there will be the deity family, but not such a family of God. You children are now unlimited sannyasis and also Raja Yogis. You are studying for a kingdom.
Essence for dharna:1.The whole world is now to turn into a graveyard. Destruction is just ahead. Therefore, do not have any relationships with anyone. At the final moments, remember the one Father alone.
2.This is the confluence age to become beautiful from ugly and pure from impure. This is the time to become the most elevated human beings. Always have this awareness and make yourself like a diamond from a shell.
Blessing: May you be a soul with all rights and receive a variety of fruits by doing Godly service.It is said: Do service and receive its fruit. To give Godly knowledge is to do Godly service and those who do this service receive the variety fruit of supersensuous joy, powers and happiness. You Brahmins have a right to this because your duty is to study the Godly study and teach it to others through which they belong to God. By doing such Godly service, you have claimed a right to the Godly fruits. Maintain the intoxication of this.
Slogan: Perform actions while staying with the Father and you will remain double light.

Wednesday, April 16, 2014

16-04-2004's Murli


१६-०४-२०१४, बुधवार
मुरली सार: “मीठे बच्चे – अपना पोतामेल चेक करो कि सारे दिन में बाप को कितना समय याद किया, कोई भूल तो नहीं की? क्योंकि तुम हर एक व्यापारी हो”प्रश्न: कौन-सी एक मेहनत अन्तर्मुखी बन करते रहो तो अपार खुशी रहेगी ?
उत्तर: जन्म-जन्मान्तर जो कुछ किया है, जो सामने आता रहता है, उन सबसे बुद्धियोग निकाल सतोप्रधान बनने के लिए बाप को याद करने की मेहनत करते रहो। चारों तरफ से बुद्धि हटाए अन्तर्मुखी बन बाप को याद करो। सर्विस का सबूत दो तो अपार खुशी रहेगी।
धारणा के लिए मुख्य सार:१.दूसरी सब बातों को छोड़, बुद्धि को चारों तरफ से हटाकर सतोप्रधान बनने के लिए अशरीरी बनने का अभ्यास करना है। दैवीगुण धारण करने हैं।
२.बुद्धि में अच्छे-अच्छे ख्यालात लाने हैं, हमारे राज्य (स्वर्ग) में क्या-क्या होगा, उस पर विचार कर अपने को उस जैसे लायक चरित्रवान बनाना है। यहाँ से बुद्धि निकाल देनी है।
वरदान: अविनाशी प्राप्तियों की स्मृति से अपने श्रेष्ठ भाग्य की खुशी में रहने वाले इच्छा मात्रम् अविद्या भवजिसका बाप ही भाग्य विधाता हो उसका भाग्य क्या होगा! सदा यही खुशी रहे कि भाग्य तो हमारा जन्म सिद्ध अधि¬कार है। “वाह मेरा श्रेष्ठ भाग्य और भाग्य विधाता बाप” यही गीत गाते खुशी में उड़ते रहो। ऐसा अवि¬नाशी खजाना मिला है जो अनेक जन्म साथ रहेगा, कोई छीन नहीं सकता, लूट नहीं सकता। कितना बड़ा भाग्य है जिसमें कोई इच्छा नहीं, मन की खुशी मिल गई तो सर्व प्राप्तियां हो गई। कोई अप्राप्त वस्तु है ही नहीं
इसलिए इच्छा मात्रम् अविद्या बन गये।

स्लोगन: विकर्म करने का टाइम बीत गया, अभी व्यर्थ संकल्प, बोल भी बहुत धोखा देते हैं।



16-04-2014, Wednesday
Essence: Sweet children, check your chart to see for how long you remembered the Father throughout the whole day. Check whether you made any mistakes because each of you is a businessman.Question: Which one effort should you continue to make while being introverted so that you experience limitless happiness ?
Answer: Remove your intellect’s yoga from whatever you have done for birth after birth and which continues to come in front of you. Continue to make effort to remember the Father in order to become satopradhan. Remove your intellect from all directions, become introverted and remember the Father. Give the proof of service and you will have limitless happiness.
Essence for dharna:1.In order to become satopradhan, renounce everything else, remove your intellect from all directions and practise being bodiless. Also imbibe divine virtues.
2.Bring good thoughts into your intellect. Think about what there will be in your kingdom (heaven) and, to that extent, make yourself worthy and one with a good character. Remove your intellect from everything here.
Blessing: May you be ignorant of the knowledge of desire and maintain the happiness of your elevated fortune with the awareness of your imperishable attainments.What would be the fortune of those whose Father is the Bestower of Fortune? Always have the happiness that fortune is your birthright. “Wah my elevated fortune and my Father, the Bestower of Fortune!” Continue to sing this song and fly in happiness. You have found such imperishable treasure and it will stay with you for many births; no one can snatch or steal it from you. It is such great fortune in which there are no desires. Once your mind has found happiness, you have received all attainments. Nothing is lacking and you have therefore become ignorant of the knowledge of desire.
Slogan: The time for performing sinful deeds has now passed. Now, even wasteful thoughts and words deceive you a great deal.

Tuesday, April 15, 2014

15-04-2014's Murli


१५-०४-२०१४, मंगळवार
मुरली सार: “मीठे बच्चे – यह सच्चा-सच्चा सत का संग है ऊपर चढ़ने का, तुम अभी सत बाप के संग में आये हो इसलिए झूठ संग में कभी नहीं जाना”प्रश्न: तुम बच्चों की बुद्धि किस आधार पर सदा बेहद में टिक सकती है ?
उत्तर:- बुद्धि में स्वदर्शन चक्र फिरता रहे, जो कुछ ड्रामा में चल रहा है, यह सब नूँध है। सेकण्ड का भी फ़र्क नहीं पड़ सकता। वर्ल्ड की हिस्ट्री-जॉग्राफी रिपीट होनी है। यह बात बुद्धि में अच्छी तरह आ जाये तो बेहद में टिक सकते हो। बेहद में टिकने के लिए ध्यान पर रहे कि अब विनाश होना है, हमें वापिस घर जाना है, पावन बन करके ही हम घर जायेंगे।
धारणा के लिए मुख्य सार:१.इस दु:खधाम का बुद्धि से सन्यास कर शान्तिधाम और सुखधाम स्मृति में रखना है। भारत की वा अपनी सच्ची सेवा करनी है। सबको रूहानी नॉलेज सुनानी है।
२.अपना सतयुगी जन्म सिद्ध अधिकार लेने के लिए एक बाप में पूरा निश्चय रखना है। अन्दर से अजपाजाप करते रहना है। पढ़ाई रोज़ जरूर पढ़नी है।
वरदान: स्व-दर्शन चक्र द्वारा माया के सब चक्रों को समाप्त करने वाले मायाजीत भवअपने आपको जानना अर्थात् स्व का दर्शन होना और चक्र का ज्ञान जानना अर्थात् स्वदर्शन चक्रधारी बनना। जब स्वदर्शन चक्रधारी बनते हो तो अनेक माया के चक्र स्वत: समाप्त हो जाते हैं। देहभान का चक्र, सम्बन्ध का चक्र, समस्याओं का चक्र…माया के अनेक चक्र हैं। 63 जन्म इन्हीं अनेक चक्रों में फंसते रहे अब स्वदर्शन चक्रधारी बनने से मायाजीत बन गये। स्वदर्शन चक्रधारी बनना अर्थात् ज्ञान योग के पंखों से उड़ती कला में जाना।

स्लोगन: विदेही स्थिति में रहो तो परिस्थितियां सहज पार हो जायेंगी।

15-04-2014, Tuesday
Essence: Sweet children, churn the ocean of knowledge and find topics you can lecture on. The topic of the lectures should be the same everywhere. This will become the basis of unity amongst you.Question: What effort should you children continue to make so that you pass with honours ?
Answer: You must make the effort to go beyond all karmic bondages. When you speak to someone, consider that one to be a soul, your brother; look at the brother. When you listen to the Father, look at the Father in the centre of the forehead. By your maintaining this brotherly vision for everyone, your love and relationship of brotherhood will become firm. This does take effort, but it is this effort that enables you to pass with honours. Children who are going to claim a high status will definitely make this effort.
Essence for dharna.1.Always maintain the intoxication that we Brahmins of the confluence age are even more elevated than the deities because, at this time, we are God’s children; we are master oceans of knowledge. It is at this time that we inculcate all of these specialities into ourselves.
2.Only keep in your intellects the things that the Father explains. While hearing anything else, don’t hear it. While seeing anything else don’t see it. Hear no evil! See no evil!
Blessing: May you experience God’s sweetness and remain stable in a constant and steady stage and become an elevated soul.Children who have tasted God’s sweetness find all other tastes in the world to be tasteless. Since there is only the one sweetness, your attention will only go in that one direction. Your mind will easily be able to focus on the One and there won’t be any effort. The Father’s love, the Father’s help, the Father’s company and all attainments from the Father easily make your stage stable and constant. Only souls who remain in such a stable and constant stage become elevated.
Slogan: To merge all rubbish and to make jewels emerge is to be a master ocean.

Monday, April 14, 2014

14-04-2014's Murli

१४-०४-२०१४, सोमवार

मुरली सार: “मीठे बच्चे – तुम आये हो बाप से हेल्थ, वेल्थ, हैपीनेस का वर्सा लेने, ईश्वरीय मत पर चलने से ही बाप का वर्सा मिलता है”प्रश्न: बाप ने सभी बच्चों को विकल्प जीत बनने की युक्ति कौन-सी बताई है ?
उत्तर: विकल्प जीत बनने के लिए अपने को आत्मा समझ भाई-भाई की दृष्टि से देखो। शरीर को देखने से विकल्प आते हैं, इसलिए भ्रकुटी में आत्मा भाई को देखो। पावन बनना है तो यह दृष्टि पक्की रखो। निरन्तर पतित-पावन बाप को याद करो। याद से ही कट निकलती जायेगी, खुशी का पारा चढ़ेगा और विकल्पों पर विजय प्राप्त कर लेंगे।
धारणा के लिए मुख्य सार:१.पढ़ाई पर पूरा ध्यान देकर स्वयं को सम्पत्तिवान बनाना है। कुछ भी मांगना नहीं है। एक बाप की याद और पवित्रता की धारणा से पद्मापद्मपति बनना है।
२.राहू के ग्रहण से मुक्त होने के लिए विकारों का दान देना है। हियर नो ईविल… जिन बातों से सीढ़ी नीचे उतरे, निर्गुण बनें, उन्हें बुद्धि से भूल जाना है।
वरदान: योग द्वारा ऊंची स्थिति का अनु¬भव करने वाले डबल लाइट फरिश्ता भव
आप राजयोगी बच्चे योग में ऊंची स्थिति का अनुभव करते हो, हठयोगी फिर शरीर को ऊंचा उठाते हैं। आप कहाँ भी रहते ऊंची स्थिति में रहते हो इसलिए कहते योगी ऊंचा रहते हैं। आपके मन की स्थिति का स्थान ऊंचा है क्योंकि डबल लाइट बन गये। वैसे भी कहा जाता कि फरिश्तों के पांव धरनी पर नहीं होते। फरिश्ता अर्थात् जिसका बुद्धि रूपी पांव धरती पर न हो, देहभान में न हो। पुरानी दुनिया से कोई लगाव न हो।

स्लोगन: अभी दुआओं के खाते को सम्पन्न बना लो तो आपके चित्रों द्वारा सबको अनेक जन्म दुआयें मिलती रहेंगी।


Download link for Hindi full Murli


14-04-2014, Monday



Essence: Sweet children, the department of knowledge is separate from the department of yoga. By having yoga, you souls become satopradhan. In order to have yoga, you need solitude.Question: On what basis does your remembrance remain stable ?
Answer: On the basis of forgetting everything you have. You should not even remember your body. Use everything you have for God’s service. This takes effort. By sacrificing everything, your remembrance can remain stable. If you children remember the Father with love, your remembrance will draw His remembrance. Baba will also give you a current through which you souls become ever healthy and your lifespan increases.
Essence for dharna:1.In order to receive a searchlight from the Father, wake up early in the morning and sit in remembrance of the Father. Become His Helper by staying awake through the night giving each other a current.
2.Use everything you have in a worthwhile way by using it for Godly service. Forget your old body and stay in remembrance of the Father. Sacrifice yourself completely and continue to make effort to become soul conscious.
Blessing: May you serve as an incarnation who incarnates from up above and become an image that grants visions.Just as the Father comes down from the subtle region to do service, similarly, we too have come from the subtle region to do service. Do service with this experience and you will be constantly unique and the same as the Father, loved by the world. To come down from up above means to do service as an incarnation that has incarnated. Everyone wants the Incarnation that has come to take them back with Him. So, you are the true incarnations who will take everyone back to the land of liberation. When you serve as an incarnation, you will become an image that grants visions and fulfil the desires of many.
Slogan: No matter whether someone gives you something good or bad, you have to give everyone love, co-operation and mercy.
Download link for English full Murli


Sunday, April 13, 2014

13-04-2014's Murli

१३-०४-२०१४, रविवार

13-04-14 प्रात: मुरली ओम् शान्ति “अव्यक्त-बापदादा” रिवाइज:20-06-77 मधुबन
सदा सहजयोगी बनने का साधन है- महादानी बनना
वरदान: अपने प्रैक्टिकल जीवन के प्रूफ द्वारा साइलेन्स की शक्ति का आवाज फैलाने वाले विशेष सेवाधारी भव
हर एक को साइलेन्स की शक्ति का अनुभव कराना – यह विशेष सेवा है। जैसे साइंस की पावर नामीग्रामी है ऐसे साइलेन्स पावर नामीग्रामी हो जाए। सबके मुख से आवाज निकले कि साइलेन्स पावर साइन्स से भी ऊंची है। वह दिन भी आना है। साइलेन्स के पावर की प्रत्यक्षता अर्थात् बाप की प्रत्यक्षता। साइलेन्स पावर का प्रैक्टिकल प्रूफ है आप सबकी जीवन। हर एक चलते-फिरते पीस के मॉडल दिखाई दें तो साइंस वालों की नज़र भी साइलेन्स वालों पर जायेगी। ऐसी सेवा करो तब कहेंगे विशेष सेवाधारी।


स्लोगन: सेवा और स्थिति का बैलेन्स रखो तो सर्व की ब्लैसिंग मिलती रहेंगी।



Download link for Hindi full Murli

13-04-2014, Sunday


The way to become a constantly easy yogi is to be a great donor.
Blessing: May you be a special server and, with the proof of your practical life, spread the sound of the power of silence.To enable each one to experience the power of silence is special service. Just as science power is very well known, in the same way, let silence power also become well known. Let the sound emerge through everyone’s lips that silence power is even higher than science. That day will also come. The revelation of silence power means the revelation of the Father. The practical proof of silence power is the life of all of you. Let each one of you be seen as a peace model and the vision of scientists will then fall on those with silence. When you do such service, you will be said to be a special server.
Slogan: Balance your service and your stage and you will continue to receive everyone’s blessings.


Download link for English full Murli