Thursday, February 13, 2014

07-02-2014's Murli

०७-०२-२०१४, शुक्रवार

मुरली सारः“मीठे बच्चे – तुम अभी हंस बनने का पुरूषार्थ कर रहे हो, तुम्हें इन लक्ष्मी-नारायण जैसा हंस अर्थात् सम्पूर्ण निर्विकारी बनना है”
प्रश्न: इस ज्ञान मार्ग में तीव्र जाने की सहज विधि क्या है ?
उत्तर: इस ज्ञान में तीव्र (तीखा) जाना है तो और सब विचार छोड़ बाप की याद में लग जाओ जिससे विकर्म विनाश हो जायें और पूरा कचरा निकल जाये। याद की यात्रा ही ऊंच पद का आधार है, इसी से तुम कौड़ी से हीरा बन सकते हो। बाप की ड्युटी है तुम्हें कौड़ी से हीरा, पतित से पावन बनाने की। इसके बिगर बाप भी रह नहीं सकते।
धारणा के लिए मुख्य सार:१.इस कयामत के समय पुरानी दुनिया से बेहद का सन्यास करना है। इस कब्रिस्तान से बुद्धि निकाल देनी है। याद में रहकर सब पुराने हिसाब-किताब चुक्तू करने हैं।
२.मुख से सदैव ज्ञान रत्न निकालने हैं, पत्थर नहीं। पूरा-पूरा हंस बनना है। कांटों को फूल बनाने की सेवा करनी है।
वरदान: अपने पुरूषार्थ की विधि में स्वयं की प्रगति का अनुभव करने वाले सफलता के सितारे भवजो अपने पुरूषार्थ की विधि में स्वयं की प्रगति वा सफलता का अनुभव करते हैं, वही सफलता के सितारे हैं, उनके संकल्प में स्वयं के पुरूषार्थ प्रति भी कभी “पता नहीं होगा या नहीं होगा”, कर सकेंगे या नहीं कर सकेंगे – यह असफलता का अंश-मात्र भी नहीं होगा। स्वयं प्रति सफलता अधिकार के रूप में अनुभव करेंगे। उन्हें सहज और स्वत: सफलता मिलती रहती है।
स्लोगन: सुख स्वरूप बनकर सुख दो तो पुरूषार्थ में दुआयें एड हो जायेंगी।
07-02-2014, Friday
Essence: Sweet children, you are now making effort to become swans. You now have to become swans, that is, as completely viceless as Lakshmi and Narayan.
Question: What is the easy way to go fast on this path of knowledge ?
Answer: In order to go fast on this path of knowledge, renounce all other thoughts and engross yourself in remembrance of the Father through which your sins will be absolved and all the rubbish removed. Only the pilgrimage of remembrance is the basis of a high status. It is only through this that you can change from shells into diamonds. The Father’s duty is to change you from shells into diamonds, to make you pure from impure. The Father cannot stay without doing this.
Essence for dharna:1.At this time of settlement, you have to have unlimited renunciation of this old world. Remove your intellects from this graveyard. Stay in remembrance and settle all your old karmic accounts.
2.Always let jewels of knowledge, not stones, emerge through your lips. Become complete swans. Do the service of changing thorns into flowers.
Blessing: May you be a star of success who experiences progress within yourself with your method of making effort.Those who experience progress and success in themselves with their method of making effort are stars of success. They would not have the slightest trace of failure even in their thoughts about their efforts for the self such as, “I don’t know whether it will happen or not” or “Will I be able to do it or not?”. They will experience success in themselves in the form of a right. They will easily and naturallycontinue to have success.
Slogan: Give happiness by becoming an embodiment of peace and then blessings will be added to your efforts.

Thursday, February 6, 2014

06-02-2014's Murli

०६-०२-२०१४, गुरुवार


मुरली सारः“मीठे बच्चे – अपना चार्ट रखो तो पता लगे कि हम आगे बढ़ रहे हैं या पीछे हट रहे हैं, देह-अभिमान पीछे हटाता है, देही-अभिमानी स्थिति आगे बढ़ाती है”
प्रश्न: सतयुग के आदि में आने वाली आत्मा और देरी से आने वाली आत्मा में मुख्य अन्तर क्या होगा ?
उत्तर: आदि में आने वाली आत्मायें सुख की चाहना रखेंगी क्योंकि सतयुग का आदि सनातन धर्म बहुत सुख देने वाला है। देरी से आने वाली आत्मा को सुख मांगना आयेगा ही नहीं, वह शान्ति-शान्ति मांगेंगे। बेहद के बाप से सुख और शान्ति का वर्सा हर आत्मा को प्राप्त होता है।
धारणा के लिए मुख्य सार:१.शरीर निर्वाह अर्थ कर्म जरूर करो। लेकिन टूमच झंझटों में नहीं फंसना है। ऐसा चिंतन धन्धे आदि का न हो जो बाप की याद ही भूल जाये।
२.अनेक मनुष्य मतों को छोड़ एक बाप की मत पर चलना है। एक बाप की महिमा गानी है। एक बाप को ही प्यार करना है, बाकी सबसे मोह निकाल देना है।
वरदान: ज्ञान सूर्य, ज्ञान चन्द्रमा के साथ साथी बन रात को दिन बनाने वाले रूहानी ज्ञान सितारे भवजैसे वह सितारे रात में प्रगट होते हैं ऐसे आप रूहानी ज्ञान सितारे, चमकते हुए सितारे भी ब्रह्मा की रात में प्रगट होते हो। वह सितारे रात को दिन नहीं बनाते लेकिन आप ज्ञान सूर्य, ज्ञान चन्द्रमा के साथ साथी बन रात को दिन बनाते हो। वह आकाश के सितारे हैं आप धरती के सितारे हो, वह प्रकृति की सत्ता है आप परमात्म सितारे हो। जैसे प्रकृति के तारामण्डल में अनेक प्रकार के सितारे चमकते हुए दिखाई देते हैं ऐसे आप परमात्म तारामण्डल में चमकते हुए रूहानी सितारे हो।

स्लोगन: सेवा का चांस मिलना अर्थात् दुआओं से झोली भरना।

06-02-2014, Thursday
Essence: Sweet children, keep your chart and you will be able to tell whether you are moving forwards or backwards. Body consciousness moves you backwards whereas the stage of soul consciousness moves you forwards.Question: What is the main difference between souls who come at the beginning of the golden ageand souls who come later ?Answer: The souls who come at the beginning desire happiness because the original eternal religion of the golden age is one that gives a lot of happiness. Souls who come later would not even know how to ask for happiness; they would only ask for peace. Each soul receives the inheritance of peace and happiness from the unlimited Father.Essence for dharna:1.You definitely have to perform actions for the livelihood of your body, but you mustn’t get too caught up in complications. Let there be no such worries about your business that you forget to remember the Father.2.Renounce all the many human dictates and follow the directions of the one Father. Sing praise of the one Father. Love the one Father alone. Remove your attachment from everyone else.Blessing: May you be the spiritual stars of knowledge who become the companions of the Sun of Knowledge and the moon of knowledge and change night into day.Just as those stars emerge at night, similarly, you spiritual stars of knowledge, the sparkling stars also emerge in the night of Brahma. Those stars do not change night into day, but you become the companions of the Sun of Knowledge and the moon of knowledge and change night into day. Those are the stars of the sky and you are the stars of the earth. Those stars are part of matter and you are Godly stars. Just as many types of stars are visibly sparkling in the physical galaxy, similarly, you are spiritual stars sparkling in God’s galaxy.Slogan: To receive a chance for doing service means to fill your apron with blessings.

05-02-2014's Murli

०५-०२-२०१४, बुधवार

मुरली सारः`मीठे बच्चे - इस शरीर से जीते जी मरने के लिए अभ्यास करो-`मैं भी आत्मा, तुम भी 
आत्मा'-इस अभ्यास से ममत्व निकल जायेगा'' 
प्रश्न: सबसे ऊंची मंज़िल कौन-सी है? उस मंज़िल को प्राप्त करने वालों की निशानी क्या होगी ? 
उत्तर: सभी देहधारियों से ममत्व टूट जाए, सदा भाई-भाई की स्मृति रहे - यही है ऊंची मंज़िल । 
इस मंज़िल पर वही पहुँच सकते हैं जो निरन्तर देही-अभिमानी बनने का अभ्यास करते हैं। अगर 
देही-अभिमानी नहीं तो कहीं न कहीं फँसते रहेंगे या अपने शरीर में या किसी न किसी मित्र सम्बन्धी 
के शरीर में। उन्हें कोई की बात अच्छी लगेगी या कोई का शरीर अच्छा लगेगा। ऊंची मंज़िल पर 
पहुँचने वाले जिस्म (देह) से प्यार कर नहीं सकते। उनका शरीर का भान टूटा हुआ होगा। 
धारणा के लिए मुख्य सार:
१.शरीर का भान खत्म करने के लिए चलते-फिरते अभ्यास करना है - जैसे कि इस शरीर से मरे 
हुए हैं, न्यारे हैं। शरीर में हैं ही नहीं। बिगर शरीर आत्मा को देखो। 
२.कभी भी किसी के शरीर पर तुम्हें आशिक नहीं होना है। एक विदेही बाप से ही प्यार रखना है। 
एक से ही बुद्धियोग लगाना है। 
वरदान: शक्तिशाली याद द्वारा सेकण्ड में पदमों की कमाई जमा करने वाले पदमापदम भाग्यशाली भव 
आपकी याद इतनी शक्तिशाली हो जो एक सेकण्ड की याद से पदमों की कमाई जमा हो जाए। जिनके हर कदम में पदम हों तो कितने पदम जमा हो जायेंगे इसीलिए कहा जाता है पदमापदम भाग्यशाली। जब किसी की अच्छी कमाई होती है तो उसके चेहरे की फलक ही और हो जाती है। तो आपकी शक्ल से भी पदमों की कमाई का नशा दिखाई दे। ऐसा रूहानी नशा, रूहानी खुशी हो जो अनुभव करें कि यह न्यारे लोग हैं। 


स्लोगन: ड्रामा में सब अच्छा ही होना है इस स्मृति से बेफिक्र बादशाह बनो। 

Download link for Hindi full Murli

05-02-2014, Wednesday

Essence: Sweet children, in order to die alive while in that body, practise, “I am a soul and you too are a soul.” Attachment will be broken through this practice. 
Question: What is the highest destination? What are the signs of those who reach that destination ?
Answer: To break your attachment to all bodily beings and always have the awareness of brotherhood is the highest destination. Only those who constantly 
practise being soul conscious can reach that destination. If you are not soul conscious, you will continue to become trapped somewhere or other – either in 
your own body, or in the bodies of your friends and relatives. You would like something of others, or you would like the body of someone. Those who are to 
reach the highest destination cannot love a physical body. Their awareness of the body will have been broken.
Essence for dharna: 
1.In order to end the consciousness of the body, while walking and moving around, practise being dead to the body; become detached. I am not in the body. 
Just look at the soul without the body. 
2.You must never go crazy about anyone’s body. Have love for the one bodiless Father. Connect your intellect’s yoga to the One alone.
Blessing: May you be multimillion times fortunate and accumulate an income of multimillions in a second with powerful remembrance. 
Your remembrance should be so powerful that you are able to accumulate an income of multimillions in a second. Imagine how many multimillions you would have accumulated if you accumulate a multimillion in every step. This is why you are said to be multimillion times fortunate. When someone is earning well, the sparkle on that one’s face is something else. The intoxication of earning an income of multimillions should be visible on your faces. Have such spiritual intoxication and spiritual happiness that others experience you to be unique people. 
Slogan: Everything in the drama will be good – become a carefree emperor with this awareness. 

Download link for English full Murli



Wednesday, February 5, 2014

04-02-2014's Murli

०४-०२-२०१४, मंगळवार

मुरली सारः बच्चे - आत्म-अभिमानी बनने का अभ्यास करो तो दैवीगुण आते जायेंगे, क्रिमिनल ख्यालात 
समाप्त हो जायेंगे, अपार खुशी रहेगी'' 
प्रश्न: अपनी चलन को सुधारने वा अपार खुशी में रहने के लिए कौन-सी बात सदा स्मृति में रखनी है ?
उत्तर: सदा स्मृति रहे कि हम दैवी स्वराज्य स्थापन कर रहे हैं, हम मृत्युलोक को छोड़ अमरलोक में 
जा रहे हैं - इससे बहुत खुशी रहेगी, चलन भी सुधरती जायेगी क्योंकि अमरलोक नई दुनिया में जाने 
के लिए दैवीगुण जरूर चाहिए। स्वराज्य के लिए बहुतों का कल्याण भी करना पड़े, सबको रास्ता बताना पड़े। 
धारणा के लिए मुख्य सार:
१.बहुतों का कल्याण करने के लिए अपनी जबान बहुत मीठी बनानी है। मीठी जबान से सर्विस करनी है। सहनशील बनना है।
२.कर्मो की गहन गति को समझ विकारों पर जीत पानी है। जगतजीत देवता बनना है। आत्म-अभिमानी बन क्रिमिनल दृष्टि को सिविल बनाना है। 
वरदान:- ऊंचा बाप, ऊंचे हम और ऊंचा कार्य इस स्मृति से शक्तिशाली बनने वाले बाप समान भव 
जैसे आजकल की दुनिया में कोई वी.आई.पी. का बच्चा होगा तो वह अपने को भी वी.आई.पी. समझेगा। लेकिन बाप से ऊंचा तो कोई नहीं है। हम ऐसे ऊंचे से ऊंचे बाप की सन्तान ऊंची आत्मायें हैं - यह स्मृति शक्तिशाली बनाती है। ऊंचा बाप, ऊंचे हम और ऊंचा कार्य - ऐसी स्मृति में रहने वाले सदा बाप समान बन जाते हैं। सारे विश्व के आगे श्रेष्ठ और ऊंची आत्मायें आपके सिवाए कोई नहीं हैं इसलिए आपका ही गायन और पूजन होता है। 



स्लोगन: सम्पूर्णता के दर्पण में सूक्ष्म लगावों को चेक करो और मुक्त बनो। 




04-02-2014, Tuesday

Essence: Sweet children, practise being soul conscious and you will develop divine virtues, your criminal thoughts will end and you will experience infinite happiness.
Question: In order to reform your behaviour and remain constantly happy, what should you always keep in your awareness ?
Answer: Always have the awareness that you are establishing your deity sovereignty. We are leaving the land of death and going to the land of immortality. By doing this, you will remain very happy and your behaviour will be reformed because, in order to go to the land of immortality, the new world, you definitely need divine virtues. In order to attain self-sovereignty you also have to bring benefit to many. You have to show the path to everyone.
Essence for dharna:1.In order to benefit many, you have to make your words very sweet. Serve with sweet words. Become tolerant.
2.Understand the deep philosophy of karma and conquer the vices. Become deities who are conquerors of the world. Become soul conscious and make your criminal vision civil.
Blessing: May you become equal to the Father and become powerful with the awareness of the Highest Father, the highest self and the highest task.In today’s world, a child of a VIP would also consider himself to be a VIP. However, no one can be higher than the Father. We are the highest souls, children of the Highest on High Father – this awareness makes you powerful. Those who have the awareness of the Highest Father, the highest self and the highest task become equal to the Father. Compared to the world, no one is as elevated and highest as you and, therefore, you are praised and worshipped.
Slogan: Check your subtle attachments in the mirror of perfection and be liberated.


Monday, February 3, 2014

03-02-2014's Murli

०३-०२-२०१४, सोमवार
मुरली सारः`मीठे बच्चे  शिव जयन्ती पर तुम खूब धूमधाम से निराकार बाप की बायोग्राफी सबको सुनाओ, 
यह शिव जयन्ती ही हीरे तुल्य है'' 
प्रश्न: तुम ब्राह्मणों की सच्ची दीवाली कब है और कैसे ?
उत्तर: वास्तव में शिव जयन्ती ही तुम्हारे लिए सच्ची-सच्ची दीवाली है क्योंकि शिवबाबा आकर 
तुम आत्मा रूपी दीपक को जगाते हैं। हरेक के घर का दीप जलता है अर्थात् आत्मा की ज्योति 
जगती है। वह स्थूल दीपक जगाते लेकिन तुम्हारा सच्चा दीपक शिव बाप के आने से जगता है 
इसलिए तुम खूब धूमधाम से शिव जयन्ती मनाओ। 
धारणा के लिए मुख्य सार:
१.शिवजयन्ती धूमधाम से मनाओ। शिवबाबा के मन्दिर में शिव की और लक्ष्मी-नारायण के 
मन्दिर में लक्ष्मी-नारायण वा राधे-कृष्ण की बायोग्राफी सुनाओ। सबको युक्तियुक्त समझानी दो। 
२.अज्ञान अन्धियारे से बचने के लिए आत्मा रूपी दीपक को ज्ञान घृत से सदा प्रज्जवलित रखना 
है। दूसरों को भी अज्ञान अन्धियारे से निकालना है। 
वरदान: हर कदम में वरदाता से वरदान प्राप्त कर मेहनत से मुक्त रहने वाले अधिकारी आत्मा भव 
जो हैं ही वरदाता के बच्चे उन्हों को हर कदम में वरदाता से वरदान स्वत: ही मिलते हैं। वरदान ही 
उनकी पालना है। वरदानों की पालना से ही पलते हैं। बिना मेहनत के इतनी श्रेष्ठ प्राप्तियां होना 
इसे ही वरदान कहा जाता है। तो जन्म-जन्म प्राप्ति के अधिकारी बन गये। हर कदम में वरदाता 
का वरदान मिल रहा है और सदा ही मिलता रहेगा। अधिकारी आत्मा के लिए दृष्टि से, बोल से, 
संबंध से वरदान ही वरदान है। 


स्लोगन: समय की रफ्तार के प्रमाण पुरूषार्थ की रफ्तार तीव्र करो। 




Download link for Hindi full Murli

03-02-2014, Monday
Essence: Sweet children, on Shiv Jayanti, you have to tell everyone the
biography of the incorporeal Father with a lot of splendour. This
Shiv Jayanti is worth diamonds

Question: When and how is it the true Diwali of you Brahmins ? 
Answer: In fact, Shiv Jayanti is the true Diwali for you because
Shiv Baba comes and ignites the lights of you souls. The lamp of each 
home is ignited, that is, the light of the soul is ignited. Those people
ignite physical lamps whereas your true lamps are ignited when 
Father Shiva comes. This is why you celebrate Shiv Jayanti with a lot
of splendour. 

Essence for dharna: 
1.Celebrate the birthday of Shiva with a lot of pomp and splendour.
Tell people the biography of Shiva in the Shiva Templeand the praise
of Lakshmi and Narayan and Radhe and Krishna in the Lakshmi
Narayan Temple. Give a tactful explanation to everyone. 
2.In order to be saved from the darkness of ignorance, keep the lamp
of the soul constantly ignited with the oil of knowledge. Remove others from
the darkness of ignorance. 
Blessing: May you be a soul who has all rights and remains free
from labouring by attaining blessings from the Bestower of 
Blessings
at every
 step
Those who are the children of the Bestower of Blessings automatically receive
blessings from the Bestower at every step. Blessings 
are their sustenance; they
are sustained by blessings. To have such elevated attainment without having to
make effort for it is said to 
be a blessing. So you have attained a right to
attainments for birth after birth. You are receiving blessings from the Bestower
of 
Blessings at every step and you will constantly continue to receive them.
For a soul who has all rights there are blessings and only 
blessings through
drishti, through words and through relationships. 
Slogan: According to the speed of time, intensify the speed of your efforts. 
Download link for English full Murli



02-02-2014's Murli

०२-०२-२०१४, रविवार

02-02-14 प्रात:मुरली ओम् शान्ति ``अव्यक्त-बापदादा'' रिवाइज :08-04-97 मधुबन 
पुराने संस्कारों को खत्म कर अपने निजी संस्कार धारण करने वाले एवररेडी बनो 


वरदान: अपने शुभ-चिंतन की शक्ति से आत्माओं को चिंता मुक्त बनाने वाली शुभाचिंतक मणी भव
 आज के विश्व में सब आत्मायें चिंतामणी हैं। उन चिंता मणियों को आप शुभचिंतक मणियां अपने 
शुभ-चिंतन की शक्ति द्वारा परिवर्तन कर सकते हो। जैसे सूर्य की किरणें दूर-दूर तक अंधकार को 
मिटाती हैं ऐसे आप शुभचिंतक मणियों की शुभ संकल्प रूपी चमक वा किरणें विश्व में चारों ओर 
फैल रही हैं। इसलिए समझते हैं कि कोई स्प्रीचुअल लाइट गुप्त रूप में अपना कार्य कर रही है। 
यह टाचिंग अभी शुरू हुई है, आखरीन ढूंढते-ढूंढते स्थान पर पहुंच जायेंगे। 


स्लोगन: बापदादा के डायरेक्शन को क्लीयर कैच करने के लिए मन-बुद्धि की लाइन क्लीयर रखो। 




02-02-2014, Sunday

02-02-2014 (AM Revised - 03-04-1997)

Become those who finish your old sanskars, imbibe your original sanskars and become ever ready.

Blessing: May you use the power of your own pure thoughts and be a jewel of pure and positive thoughts for 
others and make souls free from worry. 
In today’s world, all souls are jewels of worry. You jewels of pure and positive thoughts for others can change those jewels of worry with the power of your own pure thoughts. Just as the rays of the sun are able to dispel the darkness far away, in the same way, the sparkle and rays of the pure thoughts of you jewels of pure and positive thoughts for others are spreading everywhere in the world. This is why they believe that some spiritual light is doing its work in an incognito way. They have begun to have this touching now and are searching for you; 
they will eventually reach this place. 
Slogan: In order to catch BapDada’s directions clearly, keep the line of your mind and intellect clear. 




Saturday, February 1, 2014

01-02-2014's Murli

०१-०२-२०१४, शनिवार
``मीठे बच्चे - आत्म-अभिमान विश्व का मालिक बनाता है, देह-अभिमान कंगाल बना देता है, 
इसलिए आत्म-अभिमानी भव'' 
प्रश्न: कौन-सा अभ्यास अशरीरी बनने में बहुत मदद करता है ?
उत्तर: अपने को सदा एक्टर समझो, जैसे एक्टर पार्ट पूरा होते ही वस्त्र उतार देते हैं, ऐसे तुम 
बच्चों को भी यह अभ्यास करना है, कर्म पूरा होते ही पुराना वस्त्र (शरीर) छोड़ अशरीरी हो 
जाओ। आत्मा भाई-भाई है, यह अभ्यास करते रहो। यही पावन बनने का सहज साधन है। 
शरीर को देखने से क्रिमिनल ख्यालात चलते हैं इसलिए अशरीरी भव। 
धारणा के लिए मुख्य सार:
१.दृष्टि को शुद्ध पवित्र बनाने के लिए किसी के भी नाम रूप को न देख अशरीरी बनने का 
अभ्यास करना है। स्वयं को आत्मा समझ, आत्मा भाई से बात करनी है। 
२.सर्व का सत्कार प्राप्त करने के लिए ज्ञान-योग की ताकत धारण करनी है। दैवीगुणों से 
सम्पन्न बनना है। कैरेक्टर सुधारने की सेवा करनी है। 
वरदान: स्वराज्य के संस्कारों द्वारा भविष्य राज्य अधिकार प्राप्त करने वाली तकदीरवान आत्मा भव 
बहुतकाल के राज्य अधिकारी बनने के संस्कार बहुतकाल भविष्य राज्य अधिकारी बनायेंगे। अगर 
बार-बार वशीभूत होते हो, अधिकारी बनने के संस्कार नहीं हैं तो राज्य अधिकारियों के राज्य में रहेंगे, राज्य भाग्य प्राप्त नहीं होगा। तो नॉलेज के दर्पण में अपने तकदीर की सूरत को देखो। बहुत समय के अभ्यास द्वारा अपने विशेष सहयोगी कर्मचारी वा राज्य कारोबारी साथियों को अपने अधिकार से चलाओ, राजा बनो तब कहेंगे तकदीरवान आत्मा। 


स्लोगन: सकाश देने की सेवा करने के लिए बेहद की वैराग्य वृत्ति को इमर्ज करो। 



Download link for Hindi full Murli

01-02-2014, Saturday

Essence: Sweet children, soul consciousness makes you into the masters of the world whereas body consciousness makes you poverty-stricken. Therefore, may you be soul conscious. 
Question: Which practice helps you a lot to become bodiless ?
Answer: Always consider yourself to be an actor. Just as an actor takes off his costume as soon as his part is over, in the same way, you children also have to practise this. As soon as you finish performing your actions, take off your costumes 
(bodies) and become bodiless. Continue to practise being brother souls. This is the easy way to become pure. By looking at the body, there are criminal thoughts. Therefore, may you be bodiless. 
Essence for dharna: 
1.In order to make your vision pure and clean, do not look at the name and form of anyone. Practise becoming bodiless. Consider yourself to be a soul and speak to your brother soul. 
2.In order to receive respect from everyone, imbibe the powers of knowledge and yoga. Become full of divine virtues. Do the service of improving your character. 
Blessing: May you be a fortunate soul who attains a right to the future kingdom with the sanskars of self-sovereignty. 
The sanskars of having self-sovereignty over a long period of time will enable you to claim a right to the future kingdom over a long period of time. If you are repeatedly influenced and do not have the sanskars of having a right, you will stay in the 
kingdom of those who have a right to the kingdom, but you will not attain the fortune of the kingdom. So, look at the image of your fortune in the mirror of knowledge. With practice over a long period of time, make your special co-operative and royal 
workers who are your companions work for your right. Become a king and you will then be called fortunate soul. 
Slogan: In order to do the service of giving sakaash, let your attitude of unlimited disinterest emerge. 

Download link for English full Murli