Saturday, April 26, 2014

26-04-2014's Murli


२६-०४-२०१४, शनिवार
मुरली सार: “मीठे बच्चे – बाप के पास तुम रिफ्रेश होने आते हो, यहाँ तुम्हें दुनियावी वायब्रेशन से दूर सत का सच्चा संग मिलता है”प्रश्न: बाबा बच्चों की उन्नति के लिए सदा कौन-सी एक राय देते हैं ?
उत्तर:- मीठे बच्चे, कभी भी आपस में संसारी झरमुई झगमुई की बातें नहीं करो। कोई सुनाता है तो सुनी-अनसुनी कर दो। अच्छे बच्चे अपने सर्विस की ड्युटी पूरी कर बाबा की याद में मस्त रहते हैं। परन्तु कई बच्चे फालतू व्यर्थ बातें बहुत खुशी से सुनते-सुनाते हैं, इसमें बहुत समय बर¬बाद जाता है, फिर उन्नति नहीं होती।
धारणा के लिए मुख्य सार:१.सर्विस की ड्युटी पूरी कर फिर अपनी मस्ती में रहना है। व्यर्थ की बातें सुननी वा सुनानी नहीं है। एक बाप के महा¬वाक्य ही स्मृति में रखने हैं। उन्हें भूलना नहीं है।
२.सदा खुशी में रहने के लिए रचता और रचना की नॉलेज बुद्धि में चक्कर लगाती रहे अर्थात् उसका ही सिमरण होता रहे। किसी भी बात में संकल्प न चले, उसके लिए ड्रामा को अच्छी रीति समझकर पार्ट बजाना है।
वरदान: समय प्रमाण स्वयं को चेक कर चेन्ज करने वाले सदा विजयी श्रेष्ठ आत्मा भवजो सच्चे राजयोगी हैं वह कभी किसी भी परिस्थिति में विचलित नहीं हो सकते। तो अपने को समय प्रमाण इसी रीति से चेक करो और चेक करने के बाद चेंज कर लो। सिर्फ चेक करेंगे तो दिलशिकस्त हो जायेंगे। सोचेंगे कि हमारे में यह भी कमी है, पता नहीं ठीक होगा या नहीं इसलिए चेक करो और चेंज करो क्योंकि समय प्रमाण कर्तव्य करने वालों की सदा विजय होती है इसलिए सदा विजयी श्रेष्ठ आत्मा बन तीव्र पुरू¬षार्थ द्वारा नम्बरवन में आ जाओ।

स्लोगन: मन-बुद्धि को कन्ट्रोल करने का अभ्यास हो तब सेकण्ड में विदेही बन सकेंगे।

26-04-2014, Saturday
Essence: Sweet children, you come to the Father to be refreshed. Here, you remain distant from worldly vibrations and you receive the company of the Truth.Question: Which advice does Baba constantly give to you children for your progress ?
Answer: Sweet children, never gossip about worldly things among yourselves. When someone comes to tell you anything, listen but do not hear. Good children fulfil their service duty and remain engrossed in remembrance of Baba. However, some children talk about and listen to useless, wasteful matters with great happiness. A lot of time is wasted in this and there is then no progress.
Essence for dharna:1.Fulfil your service duty and remain lost in your own intoxication. Do not listen to or talk about wasteful matters. Only keep the elevated versions of the one Father in your intellect. Do not forget Him.
2.In order to remain constantly happy, let the knowledge of the Creator and creation constantly spin in your intellect, that is, continue to churn this alone. Do not have any thoughts about anything. For this, understand the drama very well and play your part.
Blessing: May you be a constantly victorious, elevated soul and checks yourself according to the time and changes yourself.Those who are true Raj yogis can never be disturbed by any type of adverse situation. So, according to the time, check yourself in this way and, after checking yourself, change yourself. If you just check yourself, you will be disheartened. You will think, “I too have this weakness, and I don’t know whether it will be put right or not.” Therefore, check and change yourself because those who do everything according to the time constantly have victory. Therefore, be a constantly victorious, elevated soul and claim number one through your intense effort.
Slogan: When you have the practice of controlling your mind and intellect you will be able to become bodiless in a second.

Friday, April 25, 2014

25-04-2014's Murli

२५-०४-२०१४, शुक्रवार


मुरली सार: “मीठे बच्चे – अब तुम्हारी सब तरफ से रगें टूट जानी चाहिए क्योंकि घर चलना है, कोई ऐसा विकर्म न हो, जो ब्राह्मण कुल का नाम बदनाम हो”प्रश्न: बाप किन बच्चों को देख-देख बहुत हर्षित होते हैं ? कौन-से बच्चे बाप की आखों में समाये हुए हैं ?
उत्तर: जो बच्चे बहुतों को सुख¬दाई बनाते, सर्विसएबुल हैं, उन्हें देख-देख बाप भी हर्षित होते हैं। जिन बच्चों की बुद्धि में रहता कि एक बाबा से ही बोलूँ, बाबा से ही बात करूँ…. ऐसे बच्चे बाप की आंखों में समाये रहते हैं। बाबा कहते-मेरी सर्विस करने वाले बच्चे मुझे अति प्रिय हैं। ऐसे बच्चों को मैं याद करता हूँ।
धारणा के लिए मुख्य सार:१.किसी के भी नाम रूप में फँस¬कर कुल कलंकित नहीं बनना है। माया के धोखे में आकर एक-दो को दु:ख नहीं देना है। बाप से समर्थी का वर्सा ले लेना है।
२.सदा हर्षित रहने के संस्कार यहाँ से ही भरने है। अब पाप आत्माओं से कोई भी लेन-देन नहीं करनी है। बीमारियों आदि से डरना नही है, सब हिसाब-किताब अभी ही चुक्तू करने हैं।
वरदान: महसूसता शक्ति द्वारा पुराने स्वभाव, संस्कार से न्यारा बनने वाले मायाजीत भवइस पुरानी देह के स्वभाव और संस्कार बहुत कड़े हैं जो मायाजीत बनने में बड़ा विघ्न रूप बनते हैं। स्वभाव-संस्कार रूपी सांप खत्म भी हो जाता है लेकिन लकीर रह जाती है जो समय आने पर बार-बार धोखा दे देती है। कई बार माया के इतना वशी¬भूत हो जाते जो रांग को रांग भी नहीं समझते। पर¬वश हो जाते हैं इसलिए चेक करो और महसूसता शक्ति द्वारा पुराने छिपे हुए स्वभाव संस्कार से न्यारे बनो तब मायाजीत बनेंगे।


स्लोगन: विदेहीपन का अभ्यास करो – यही अभ्यास अचा¬नक के पेपर में पास करायेगा।




Download link for Hindi full Murli


25-04-2014, Friday


Essence: Sweet children, your threads of attachment should break away from everywhere, because you now have to return home. Do not do anything sinful that would defame the name of the Brahmin clan.Question: Which children is the Father very pleased to see? Which children are merged in the Father’s eyes ?
Answer: The Father is pleased to see the children who inspire others to give happiness and who are serviceable. The children whose intellects remain aware that they speak and listen to Baba alone are the ones who remain merged in the Father’s eyes. Baba says: I have a great deal of love for those children who do My service; I remember such children.
Essence for dharna:1.Do not become trapped in anyone’s name or form and defame the name of the clan. Don’t be deceived by Maya and cause one another sorrow. Claim your inheritance of power from the Father.
2.Instil the sanskar of remaining constantly cheerful here. Do not now have any interaction with sinful souls. Do not be afraid of sickness etc. Settle all your karmic accounts now.
Blessing: May you be a conqueror of Maya by using the power of realization become detached from your old nature and sanskars.The nature and sanskars of your old body are very strong and they become a huge obstacle in your becoming a conqueror of Maya. Even if the snake’s form of your nature and sanskars finishes, the line drawn by it still remains, and that deceives you again and again when the time comes. Many times you are so much influenced by Maya that you do not consider something wrong to be wrong; you are influenced by that. Therefore, check, and by using the power of realization, become detached from the old hidden nature and sanskars, for only then will you become a conqueror of Maya.
Slogan: Practise being bodiless; this practice will enable you to pass the paper of “Suddenly”.
Download link for English full Murli



Thursday, April 24, 2014

24-04-2014's Murli



२४-०४-२०१४, गुरुवार

मुरली सार: “मीठे बच्चे – इन आंखों से जो कुछ देखते हो – यह सब ख़त्म हो जाना है, इसलिए इससे बेहद का वैराग्य, बाप तुम्हारे लिए नई दुनिया बना रहे हैं”प्रश्न: तुम बच्चों की साइलेन्स में कौन-सा रहस्य समाया हुआ है ?उत्तर: जब तुम साइलेन्स में बैठते हो तो शान्तिधाम को याद करते हो। तुम जानते हो साइलेन्स माना जीते जी मरना। यहाँ बाप तुम्हें सद्गुरू के रूप में साइलेन्स रहना सिखलाते हैं। तुम साइलेन्स में रह अपने विकर्मों को दग्ध करते हो। तुम्हें ज्ञान है कि अब घर जाना है। दूसरे सतसंगों में शान्ति में बैठते हैं लेकिन उन्हें शान्तिधाम का ज्ञान नहीं है।धारणा के लिए मुख्य सार:१.सदा स्मृति रहे कि हम ब्रह्मा मुख वंशावली ब्राह्मण हैं, हमारा सबसे ऊंच कुल है। हमें पवित्र बनना और बनाना है। पतित-पावन बाप का मददगार बनना है।२.याद में कभी गफ़लत नहीं करना है। देह-अभिमान के कारण ही माया याद में विघ्न डालती है इसलिए पहले देह-अभिमान को छोड़ना है। योग अग्नि द्वारा पाप नाश करने हैं।वरदान: सहज योग की साधना द्वारा साधनों पर विजय प्राप्त करने वाले प्रयोगी आत्मा भवसाधनों के होते, साधनों को प्रयोग में लाते योग की स्थिति डगमग न हो। योगी बन प्रयोग करना इसको कहते हैं न्यारा। होते हुए निमित्त मात्र, अनासक्त रूप से प्रयोग करो। अगर इच्छा होगी तो वह इच्छा अच्छा बनने नहीं देगी। मेहनत करने में ही समय बीत जायेगा। उस समय आप साधना में रहने का प्रयत्न करेंगे और साधन अपनी तरफ आकर्षित करेंगे इसलिए प्रयोगी आत्मा बन सहजयोग की साधना द्वारा साधनों के ऊपर अर्थात् प्रकृति पर विजयी बनो।

स्लोगन: मेरे पन के अनेक रिश्तों को समाप्त करना ही फरिश्ता बनना है।

24-04-2014, Thursday
Essence: Sweet children, everything you see with these eyes is to finish. Therefore, have unlimited disinterest in it. The Father is creating the new world for you.Question: What significance is merged in the silence of you children ?
Answer: When you sit in silence, you remember the land of silence. You know that silence means to die alive. The Father, in the form of the Satguru, teaches you here how to remain silent. When you stay in silence you are burning your sins away. You have the knowledge that you now have to return home. People in other spiritual gatherings sit in silence but they have no knowledge of the land of silence.
Essence for dharna:1.Always have the awareness that you Brahmins are the mouth-born creation of Brahma. Your clan is the highest of all. You have to become pure and make others pure. Become a helper of the Purifier Father.
2.Never be careless about remembrance. It is because of body consciousness that Maya causes obstacles in remembrance. Therefore, first of all, renounce body consciousness. Destroy all your sins with the power of yoga.
Blessing: May you be a soul who experiments and, with the spiritual endeavour of easy yoga, gain victory over the facilities.While having facilities and experimenting with them, your stage of yoga should not fluctuate. To be a yogi and then to experiment is known as being detached. While having everything, experiment with them all as an instrument and without having any attraction to them. If there are any desires, they will not allow you to become good. Your time will be spent in working hard. At that time, you will be trying to make spiritual endeavour and the facilities will attract you to themselves. Therefore, be a soul who experiments and, with the spiritual endeavour of easy yoga, become victorious over the facilities, that is, over matter.
Slogan: To finish all the many relationships of the consciousness of “mine” is to become an angel.

Wednesday, April 23, 2014

23-04-2014's Murli

२३-०४-२०१४, बुधवार

मुरली सार: ``मीठे बच्चे - श्रीमत पर अच्छी सर्विस करने वालों को ही राजाई की प्राइज़ मिलती है, 
तुम बच्चे अभी बाप के मददगार बने हो इसलिए तुम्हें बहुत बड़ी प्राइज़ मिलती है'' 
प्रश्न: बाप की ज्ञान डांस किन बच्चों के सम्मुख बहुत अच्छी होती है ?
उत्तर: जो ज्ञान के शौकीन हैं, जिन्हें योग का नशा है, उनके सामने बाप की ज्ञान डांस बहुत अच्छी 
होती है। नम्बरवार स्टूडेन्ट हैं। परन्तु यह वन्डरफुल स्कूल है। कइयों में जरा भी ज्ञान नहीं है, सिर्फ 
भावना बैठी हुई है, उस भावना के आधार पर भी वर्से के अधिकारी बन जाते हैं। 
धारणा के लिए मुख्य सार:
१.आत्मा रूपी ज्योति को प्रज्जवलित करने के लिए सवेरे-सवेरे याद की यात्रा में बैठना है। 
याद से ही जंक निकलेगी। आत्मा में जो खाद पड़ी है वह याद से निकाल सच्चा सोना बनना है।
 २.बाप से ऊंच पद की प्राइज़ लेने के लिए भावना के साथ-साथ ज्ञानवान और गुणवान भी बनना है। 
सर्विस करके दिखाना है। 
वरदान: सर्व पदार्थो की आसक्तियों से न्यारे अनासक्त, प्रकृतिजीत भव 
अगर कोई भी पदार्थ कर्मेन्द्रियों को विचलित करता है अर्थात् आसक्ति का भाव उत्पन्न होता है 
तो भी न्यारे नहीं बन सकेंगे। इच्छायें ही आसक्तियों का रूप हैं। कई कहते हैं इच्छा नहीं है लेकिन 
अच्छा लगता है। तो यह भी सूक्ष्म आसक्ति है - इसकी महीन रूप से चेकिंग करो कि यह पदार्थ 
अर्थात् अल्पकाल सुख के साधन आकर्षित तो नहीं करते हैं? यह पदार्थ प्रकृति के साधन हैं, 
जब इनसे अनासक्त अर्थात् न्यारे बनेंगे तब प्रकृतिजीत बनेंगे। 


स्लोगन: मेरे-मेरे के झमेलों को छोड़ बेहद में रहो तब कहेंगे विश्व कल्याणकारी। 


Download link for Hindi full Murli

23-04-2014, Wednesday

Essence: Sweet children, only those who do good service according to shrimat receive the prize of the kingdom. You children have now become the Father’s helpers and you therefore receive a very big prize. 
Question: In front of which children is the Father’s dance of knowledge performed very well?
Answer: The Father’s dance of knowledge is performed very well in front of those who are keen on knowledge and who have the intoxication of yoga. Students are numberwise, but this is a wonderful school. Some don’t have any knowledge at all. They just have love and faith and they claim a right to an inheritance on the basis of that love and faith.
Essence for dharna: 
1.In order to ignite the light of the soul, sit in the pilgrimage of remembrance early in the morning. It is only through remembrance that the rust will be removed. The alloy that is mixed in the soul has to be removed through remembrance and you have to become real gold. 
2.In order to claim the prize of a high status from the Father, together with having faith and devotion,also become knowledgeable and virtuous. Demonstrate this by doing service.
Blessing: May you become free from any temptation and a conqueror of matter and remain detached from the temptations of all physical facilities. 
If any of the physical facilities are causing mischief to the physical senses, that is, if there is any feeling of being tempted, you cannot become detached. Desires are a form of temptation. Some say that they do not have a desire (ichcha), but that they like (achcha) something. This is also a subtle form of temptation. Check yourself in a subtle way as to whether you are attracted by these facilities, that is, by these means of temporary happiness. These physical facilities are the facilities of matter and so when you become free from being tempted by them, that is, when you are detached from then, you will become a 
conqueror of matter. 
Slogan: Leave the jamela (chaos) of the consciousness of “mine” and


Download link for English full Murli




Tuesday, April 22, 2014

22-04-2014's Murli

२२-०४-२०१४, मंगळवार

मुरली सार: “मीठे बच्चे – बाप को प्यार से याद करो तो तुम निहाल हो जायेंगे, नज़र से निहाल होना माना विश्व का मालिक बनना”प्रश्न: नज़र से निहाल कींदा स्वामी सतगुरू…. इसका वास्तविक अर्थ क्या है ?
उत्तर: आत्मा को बाप द्वारा जब तीसरी आंख मिलती है और उस आंख से बाप को पहचान लेती है तो निहाल हो जाती अर्थात् सद्गति मिल जाती है। बाबा कहते-बच्चे, देही-अभिमानी बन तुम मेरे से नज़र लगाओ अर्थात् मुझे याद करो, और संग तोड़ एक मेरे संग जोड़ो तो बेहाल अर्थात् कंगाल से निहाल अर्थात् साहूकार बन जायेंगे।
धारणा के लिए मुख्य सार:१.शमा पर जीते जी मरने वाला पर¬वाना बनना है, सिर्फ फेरी लगाने वाला नहीं। ईश्व¬रीय पढ़ाई को धारण करने के लिए बुद्धि को सम्पूर्ण पावन बनाना है।
२.और सब संग तोड़ एक बाप के संग में रहना है। एक की याद से स्वयं को निहाल करना है।
वरदान: देह-भान से न्यारे बन परमात्म प्यार का अनुभव करने वाले कमल आसनधारी भवकमल आसन ब्राह्मण आत्माओं के श्रेष्ठ स्थिति की निशानी है। ऐसी कमल आसनधारी आत्मायें इस देहभान से स्वत: न्यारी रहती हैं। उन्हें शरीर का भान अपनी तरफ आकर्षित नहीं करता। जैसे ब्रह्मा बाप को चलते फिरते फरिश्ता रूप वा देवता रूप सदा स्मृति में रहा। ऐसे नेचुरल देही-अभिमानी स्थिति सदा रहे इसको कहते हैं देह-भान से न्यारे। ऐसे देह-भान से न्यारे रहने वाले ही परमात्म प्यारे बन जाते हैं।

स्लोगन: आपकी विशेषतायें वा गुण प्रभु प्रसाद हैं, उन्हें मेरा मानना ही देह-अभिमान है।

22-04-2014, Tuesday
Essence: Sweet children, remember the Father with love and you will be able to go beyond. To go beyond with a glance means to become a master of the world.Question: What is the real meaning of “The Swami, the Satguru, takes the soul beyond with a glance.”?
Answer: When a soul receives the third eye from the Father and that soul recognises the Father with that eye, he is able to go beyond, that is, the soul receives salvation. Baba says: Children, become soul conscious and focus your eyes on Me, that is, remember Me. Break away from everyone else and connect yourself to Me alone and you will be able to go beyond, that is, from being distressed and poverty-stricken you will become wealthy.
Essence for dharna:1.Become moths who die alive in the Flame, not those who simply circle around. In order to imbibe the Godly study, make your intellect completely pure.
2.Break away from everyone else and stay in the company of the one Father. Go beyond with the remembrance of the One.
Blessing: May you be seated on the lotus seat and experience God’s love by staying beyond body consciousness.The lotus seat is a symbol of the elevated stage of Brahmin souls. Such souls who are seated on the lotus seat automatically stay beyond the consciousness of the body. They are not attracted by the consciousness of the body. Just as Father Brahma always had in his awareness the angelic form and the deity form while walking and moving along, similarly, always have the natural soul-conscious stage. This is said to be staying beyond the consciousness of the body. Those who remain beyond the consciousness of the body in this way are loved by God.
Slogan: Your specialities and virtues are a holy offering (prasad) from God and to consider them to be yours is body consciousness.

Monday, April 21, 2014

21-04-2014's Murli


२१-०४-२०१४, सोमवार

मुरली सार: “मीठे बच्चे – गृहस्थ व्यवहार में रहते पारलौकिक बाप से पूरा वर्सा लेना है, तो अपना सब कुछ एक्सचेंज कर दो, यह बहुत बड़ा व्यापार है”प्रश्न: ड्रामा का ज्ञान किस बात में तुम बच्चों को बहुत मदद करता है ?
उत्तर: जब शरीर की कोई बीमारी आती है तो ड्रामा का ज्ञान बहुत मदद करता है क्योंकि तुम जानते हो यह ड्रामा हूबहू रिपीट होता है। इसमें रोने पीटने की कोई बात नहीं। कर्मों का हिसाब-किताब चुक्तू होना है। 21 जन्मों के सुख की भेंट में यह दु:ख कुछ भी भासता नहीं। ज्ञान पूरा नहीं तो तड़फते हैं।
धारणा के लिए मुख्य सार:
१.सवेरे-सवेरे उठ शरीर से न्यारा होने की ड्रिल करनी है। पुरानी दुनिया, पुराना चोला कुछ भी याद न आये। सब कुछ भूला हुआ हो।
२.संगमयुग पर पाप आत्माओं से लेन-देन नहीं करनी है। कर्मों का हिसाब-किताब खुशी-खुशी से चुक्तू करना है। रोना पीटना नहीं है। सब कुछ बाप पर न्योछावर कर फिर ट्रस्टी बन सम्भालना है।
वरदान: ईश्व¬रीय सेवा के बंधन द्वारा समीप संबंध में आने वाले रॉयल फैमिली के अधिकारी भवईश्वरीय सेवा का बंधन नजदीक सम्बन्ध में लाने वाला है। जितनी जो सेवा करता है उतना सेवा का फल समीप सम्बन्ध में आता है। यहाँ के सेवाधारी वहाँ की रॉयल फैमिली के अधिकारी बनेंगे। जितनी यहाँ हार्ड सेवा करते उतना वहाँ आराम से सिंहासन पर बैठेंगे और यहाँ जो आराम करते हैं वह वहाँ काम करेंगे। एक-एक सेकण्ड का, एक एक काम का हिसाब-किताब बाप के पास है।

स्लोगन: स्व परिवर्तन द्वारा विश्व परिवर्तन का वायब्रेशन तीव्रगति से फैलाओ।

21-04-2014, Monday
Essence: Sweet children, in order to claim your full inheritance from the parlokik Father while living at home with your family, exchange everything you have. This is a very big business.Question: In which aspect does the knowledge of the drama help you children very much ?
Answer: When your body has an illness, the knowledge of the drama helps you very much because you know that this drama will repeat identically. There is no need to weep or wail over this. The karmic accounts have to be settled. This sorrow is experienced to be nothing when compared with the happiness of 21 births. When there isn’t full knowledge, you have discomfort.
Essence for dharna:1.Wake up early in the morning and perform the drill to become detached from the body. Do not remember the old world or the old costume. You have to forget everything.
2.At the confluence age, your give and take should not be with sinful souls. Settle the karmic accounts in happiness. Do not weep or wail. Surrender everything to the Father and look after everything as a trustee.
Blessing: May you come into a close relationship through the bond of Godly service and thereby have a right to the royal family.The bond of Godly service brings you into a close relationship. However much service you do, the fruit of that service is that you come into a close relationship. Those who are servers here will have a right to be part of the royal family there. To the extent that you do hard work here, you will accordingly sit comfortably on the throne there whereas those who are sitting comfortably here will have to work there. The Father has the account of each and every second and each and every task.
Slogan: Spread the vibrations of world transformation through self-transformation at a fast speed.

20-04-2014's Murli


२०-०४-२०१४, रविवार
20-04-14 प्रात:मुरली ओम् शान्ति “अव्यक्त-बापदादा” रिवाइज:22-06-77 मधुबन
सितारों की दुनिया का रहस्य

वरदान: निमित्त और निर्माण भाव से सेवा करने वाले श्रेष्ठ सफलतामूर्त भव
सेवाधारी अर्थात् सदा बाप समान निमित्त बनने और निर्माण रहने वाले। निर्माणता ही श्रेष्ठ सफलता का साधन है। किसी भी सेवा में सफलता प्राप्त करने के लिए नम्रता भाव और निमित्त भाव धारण करो, इससे सेवा में सदा मौज का अनुभव करेंगे। सेवा में कभी थकावट नहीं होगी। कोई भी सेवा मिले लेकिन इन दो विशेषताओं से सफ¬लता को पाते सफलता स्वरूप बन जायेंगे।


स्लोगन: सेकण्ड में विदेही बनने का अभ्यास हो तो सूर्यवंशी में आ जायेंगे।

20-04-2014, Sunday