Saturday, March 30, 2013

30-03-2013's Murli

३०-०३-२०१३, शनिवार
मुरली सार:
मीठे बच्चे, – बाप के बने हो तो फर्स्ट नम्बर लेने का पुरुषार्थ करो, मम्मा-बाबा को फालो करने से, पढ़ाई पर ध्यान देने से नम्बर फर्स्ट आ जायेंगे |
प्रश्न: मनमत पर किये हुए कर्मों की रिजल्ट और श्रीमत पर किये हुए कर्मों की रिजल्ट में अन्तर क्या है ?
उत्तर: जो अपनी मत पर कर्म करते हैं, उन्हें आगे चलकर कर्म कूटने पड़ते, दु:खी होते रहते हैं। मनमत अर्थात् माया की मत से कोई देवाला मार देते, कोई बीमार पड़ जाते, कोई की अकाले मृत्यु हो जाती.. यह सब है कर्म कूटना। श्रीमत पर तुम बच्चे ऐसे श्रेष्ठ कर्म करते हो जो आधाकल्प कोई भी कर्म कूटना नहीं पड़ेगा।
गीत: तुम्हें पाके हमने जहान पा लिया है…..
धारणा के लिए मुख्य सार:
१.इस विनाश काल में एक बाप से सच्ची प्रीत रखनी है। सदा इसी नशे में रहना है कि हम राजयोग सीख भविष्य प्रिन्स प्रिन्सेज बनेंगे।
२.योगबल से सारे विश्व को पावन बनाने की सेवा करनी है। इस नम्बरवन जन्म से कभी भी तंग नहीं होना है।
वरदान: सर्व संबंध एक बाप से जोड़कर माया को विदाई देने वाले सहजयोगी भव
जहाँ संबंध होता है वहाँ याद स्वत: सहज हो जाती है। सर्व संबंधी एक बाप को बनाना ही सहजयोगी बनना है। सहजयोगी बनने से माया को सहज विदाई मिल जाती है। जब माया विदाई ले लेती है तब बाप की बंधाईयां बहुत आगे बढ़ाती हैं। जो हर कदम में परमात्म दुआयें, ब्राह्मण परिवार की दुआयें प्राप्त करते रहते हैं वह सहज उड़ते रहते हैं।
स्लोगन: सदा बिजी रहने वाले बिजनेस मैन बनो तो कदम-कदम में पदमों की कमाई है।


Download link for Hindi Murli

30-03-2013, Saturday
Essence: Sweet children, you now belong to the Father and so make effort to claim the first number. By following Mama and Baba and paying attention to the study, you will claim the first number.
Question: What is the difference between the result of actions performed by following the dictates of your own mind and the result of performing actions according to shrimat ?
Answer: Those who perform actions according to their own dictates have to repent for them in the future. They continue to be unhappy. Some become poverty-stricken by following the dictates of their own minds, that is, the dictates of Maya. Some become ill and some have untimely death. All of that is repenting for your actions. You children perform such elevated actions according to shrimat that you won’t have to repent for them for half the cycle.
Song: Having attained You, we have attained the whole world.
Essence for dharna:1.At this time of destruction, have true love for the one Father. Always maintain the intoxication that you are studying Raja Yoga and that you will become the future princes and princesses.
2.Do the service of purifying the whole world with the power of yoga. Never become tired of this number one birth.
Blessing: May you be an easy yogi who forges all relationships with the one Father and bids farewell to Maya.When you have a relationship with someone, remembrance of that one automatically becomes easy. To have all relationships with the Father is to become an easy yogi. By becoming an easy yogi, you easily bid farewell to Maya. When you have bid farewell to Maya, the congratulations from the Father make you move forward a lot. Those who continue to receive God’s blessings and blessings of the Brahmin family at every step easily continue to fly.
Slogan: Become the businessmen who remain constantly busy and there will be an income ofmultimillions at every step.

Friday, March 29, 2013

29-03-2013's Murli

मुरली सार:
मीठे बच्चे, – अभी यह पुरानी दुनिया बदल रही है इसलिए इससे प्रीत नहीं रखनी है, नये घर स्वर्ग को याद करना है |
प्रश्न: सदा सुखी बनने की कौन सी विधि बाप सभी बच्चों को सुनाते हैं ?
उत्तर: सदा सुखी बनना है तो दिल से एक बाप का बन जाओ। बाप को ही याद करो। बाप कभी भी किसी बच्चे को दु:ख नहीं दे सकते। स्वर्ग में कभी किसका पति, किसका बच्चा मरता नहीं। वहाँ यह अकाले मौत का धन्धा नहीं होता है। यहाँ तो माया रावण दु:खी बनाती रहती है। बाबा है दु:ख हर्ता, सुख कर्ता।
गीत: दु:खियों पर कुछ रहम करो माँ बाप हमारे..
धारणा के लिए मुख्य सार :
1) तन-मन-धन सब बाप हवाले कर महादानी बनना है। आप समान बनाने की सेवा भी करनी है और देही-अभिमानी होकर रहना है।
2) इस पुरानी दुनिया दु:खधाम को भूल शान्तिधाम और सुखधाम को याद करना है। कर्मबन्धन में कभी भी फंसना नहीं है।
वरदान: सम्पर्क में आने वाली आत्माओं को सदा सुख की अनुभूति कराने वाले मास्टर सुखदाता भव |
आप सुखदाता के बच्चे मास्टर सुखदाता हो इसलिए सुख का खाता जमा करते रहो। सिर्फ यह चेक नहीं करो कि आज सारे दिन में किसी को दु:ख तो नहीं दिया? लेकिन चेक करो कि सुख कितनों को दिया? जो भी सम्पर्क में आये आप मास्टर सुखदाता द्वारा हर कदम में सुख की अनुभूति करे, इसको कहा जाता है दिव्यता वा अलौकिकता। हर समय स्मृति रहे कि इस एक जन्म में 21 जन्मों का खाता जमा करना है।
स्लोगन: एक बाप को अपना संसार बना लो तो अविनाशी प्राप्तियाँ होती रहेंगी।


Download link for Hindi Murli

29-03-2013, Friday
Essence: Sweet children, this old world is now to change. Therefore, have no love for it. Remember your new home of heaven.
Question: What method does the Father teach all you children to make you constantly happy ?
Answer: If you want to be constantly happy, belong to the one Father with your heart. Only remember the Father. The Father can never cause sorrow for His children. In heaven, no one’s husband or child ever dies. This business of untimely death does not exist there. Here, Maya, Ravan, continues to make you unhappy. Baba is the Remover of Sorrow and the Bestower of Happiness.
Song: O Mother and Father of mine, have mercy on those who are unhappy!
Essence for Dharna:1.Surrender your body, mind and wealth to the Father and become a great donor. Do the service of making others similar to yourself. Remain soul conscious.
2.Forget this old world, the land of sorrow, and remember the land of peace and the land of happiness. Never become trapped in any bondage of karma.
Blessing: May you be a master bestower of happiness and give the experience of constant happiness to souls who come into connection with you.You children of the Bestower of Happiness are master bestowers of happiness and you must therefore continue to accumulate in your account of happiness. Do not just check whether you caused sorrow to anyone during the day, but check to how many you gave happiness. Anyone who comes into connection with you should experience happiness at every step from you master bestowers of happiness. This is known as divinity and spirituality. Always have the awareness that you have to accumulate in your account for 21 births in this one birth.
Slogan: Make the one Father your world and you will continue to receive imperishable attainments.

Thursday, March 28, 2013

28-03-2013's Murli

मुरली सार:
मीठे बच्चे, – बाप समान निडर बनो, अपनी अवस्था साक्षी रख सदा हर्षित रहो, याद में रहने से ही अन्त मती सो गति होगी |
प्रश्न: खुशनसीब बच्चे सदा फ्रेश और हर्षित रहने के लिए कौन सी विधि अपनाते हैं ?
उत्तर: दिन में दो बारी ज्ञान स्नान करने की। बड़े आदमी फ्रेश रहने के लिए दो बार स्नान करते हैं। तुम बच्चों को भी ज्ञान स्नान दो बारी करना चाहिए। इससे बहुत फ़ायदे हैं – १.सदा हर्षित रहेंगे, २.खुशनसीब, तकदीरवान बन जायेंगे, ३.किसी भी प्रकार का संशय निकल जायेगा, ४.मायावी लोगों के संग से बच जायेंगे, ५.बाप और टीचर खुश होंगे, ६.गुल-गुल (फूल) बन जायेंगे। अपार खुशी में रहेंगे।
गीत: जाग सजनिया जाग…
धारणा के लिए मुख्य सार:
१.बेहद के बाप से अथाह ज्ञान धन लेने के लिए दो बारी ज्ञान स्नान करना है। पढ़ाई में रेगुलर जरूर बनना है।
२.फुल कास्ट सच्चा पवित्र ब्राह्मण बनना है। बाप का मददगार बनना है। गंदी तृष्णा रखने वालों के संग में कभी नहीं फंसना है।
वरदान: सूर्यमुखी पुष्प के समान ज्ञान सूर्य के प्रकाश से चमकने वाले सदा सम्मुख और समीप भव ।
जैसे सूर्यमुखी पुष्प सदा सूर्य की सकाश से घिरा हुआ रहता है। उसका मुख सूर्य की तरफ होता है, पंखुड़ियां सूर्य की किरणों के समान सर्किल में होती हैं। ऐसे जो बच्चे सदा ज्ञान सूर्य के समीप और सम्मुख रहते हैं, कभी दूर नहीं होते – वे सूर्यमुखी पुष्प के समान ज्ञान सूर्य के प्रकाश से स्वयं भी चमकते और दूसरों को भी चमकाते हैं।
स्लोगन: सदा हिम्मतवान बनो और सर्व को हिम्मत दिलाओ तो परमात्म मदद मिलती रहेगी।


Download link for Hindi Murli

28-03-2013, Thursday
Essence: Sweet children, become as fearless as the Father. Let your stage be that of a detached observer and remain constantly cheerful. Only by staying in remembrance will your final thoughts lead you to your destination.
Question: What method do fortunate children adopt in order to remain constantly fresh and cheerful ?
Answer: They bathe in knowledge twice a day. People generally bathe twice in order to remain fresh. You children also have to bathe in knowledge twice a day. This brings many benefits: 1.You always remain cheerful. 2.You remain happy and fortunate. 3.All types of doubt are removed. 4.You remain safe from the company of those influenced by Maya. 5.The Father and Teacher is pleased. 6.You become beautiful flowers and remain in limitless happiness.
Song: Awaken o brides, awaken! The new age is about to come.
Essence for dharna:1.In order to claim the limitless wealth of knowledge from the unlimited Father, bathe in knowledge twice. Definitely be regular in your study.
2.Become a true and pure Brahmin. Become a helper of the Father. Never become trapped in the company of those who have dirty desires.
Blessing: May you constantly be personally in front of Baba and close to Him and sparkle with the light of the Sun of Knowledge in the same way as a sunflower.A sunflower is constantly surrounded by light and is always facing toward the sun and its petals are in a circle, the same as the rays of the sun. In the same way, children who remain constantly equal to and close to the Sun of Knowledge and never become distant sparkle and also make others sparkle with the light of the Sun of Knowledge.
Slogan: Be constantly courageous and encourage others and you will continue to receive God’s help.

Wednesday, March 27, 2013

27-03-2013's Murli

२७-०३-२०१३, बुधवार
मुरली सार:
मीठे बच्चे, – यह वन्डरफुल पाठशाला है जहाँ तुम्हें ज्ञान सागर पतित-पावन बाप ज्ञान अमृत पिलाकर पावन बनाते हैं, ऐसी पाठशाला और कोई होती नहीं |
प्रश्न: बाप की कौन सी एक राय स्वीकार करो तो बाप हर पल तुम्हारा मददगार है ?
उत्तर: बाबा राय देते बच्चे तुम जिन्न के मुआफ़िक मुझे याद करते रहो। खाते-पीते, चलते बुद्धियोग मेरे में लगाओ और सब तरफ से बुद्धि हटाते जाओ। तुम बाप और स्वर्ग को याद करने की सेवा करो, यही तुम्हारी मदद है। यह याद ही तुम्हें स्वर्ग का मालिक बनायेगी। यही सस्ता सौदा है। हिम्मत रखो तो बाबा हर पल तुम्हारा मददगार है। हिम्मते मर्दा मददे खुदा।
गीत: मुझको सहारा देने वाले…..
धारणा के लिए मुख्य सार:
१.श्रीमत पर भारत को हीरे जैसा बनाने की रूहानी सेवा करनी है। गुप्त रीति से बाप को याद कर श्रेष्ठ बनना है।
२.अपने आपसे बातें करनी है, रूहरिहान करना है बाबा आपने जो सुख दिया है वह कोई दे नहीं सकता। बाबा आपकी पढ़ाई से हम विश्व का मालिक बनते हैं। आप नई सृष्टि रचते हो उसके हम हकदार हैं।
वरदान: एक के पाठ द्वारा निराकार, आकार को साकार में अनुभव करने वाले वरदानी मूर्त भव ।
सिर्फ एक का पाठ पक्का करके वरदाता को राज़ी कर लो तो अमृतवेले से रात तक हर दिनचर्या के कर्म में वरदानों से ही पलते, चलते, उड़ते रहेंगे। वह एक का पाठ है – एक बल एक भरोसा, एकमत, एकरस, एकता और एकान्तप्रिय …यह ”एक” शब्द ही बाप को प्रिय है। जो इस एक का पाठ पक्का कर लेते हैं उन्हें कभी मुश्किल का अनुभव नहीं होता। ऐसी वरदानी आत्मा को विशेष वरदान प्राप्त होता है इसलिए वे निराकार-आकार को जैसे साकार अनुभव करते हैं।
स्लोगन: किसी से किनारा करके अपनी अवस्था बनाने के बजाए सर्व का सहारा बनो।


Download link for Hindi Murli

27-03-2013, Wednesday
Essence: Sweet children, this is a wonderful school where the Purifier Father, the Ocean of Knowledge, gives you the nectar of knowledge and purifies you. There is no other school like this one.
Question: What piece of advice should you take in order for the Father to become your Helper at every moment ?
Answer: Baba advises you: Children, continue to remember Me like a genie. While eating, sitting and moving around, connect your intellect’s yoga to Me and remove your intellects from everywhere else. Do the service of remembering the Father and heaven. This is the help you give. This remembrance will make you into the masters of heaven. This is an inexpensive bargain. When you have courage, Baba becomes your Helper at every moment. The children who remain courageous receive help from God.
Song: The heart says thanks to the One who has given it support.
Essence for dharna:
1.Do spiritual service to make Bharat like a diamond by following shrimat. Remember the Father in an incognito way and become elevated.
2.Talk to yourself. Have a heart-to-heart conversation: Baba, no one else can give me the happiness that You give. Baba, I am becoming a master of the world through the study that You teach us. I have a right to the new world that You are creating.
Blessing: May you be an image that grants blessing and experience the incorporeal and the subtle in the corporeal through the lesson of ek (one).Simply make the lesson of ek (one) firm and make the Bestower of Blessings happy and you will then be sustained and move along and fly with blessings from amrit vela till night time in your daily timetable. That lesson of One is to have one strength (ek bal) , one faith (ek bharosa), follow the directions of One (ek mat), be constant and stable (ek ras), have unity (ekta) and love for solitude (ekantpriya). The Father loves this word “ek”. Those who make this lesson of “ek” firm never experience any difficulty. Such blessed souls receive a special blessing and they thereby experience the incorporeal and the subtle in the corporeal.
Slogan: Instead of making your stage on the basis of someone being your support, become everyone’s support.

Tuesday, March 26, 2013

26-03-2013's Murli

२६-०३-२०१३, मंगळवार
मुरली सार: 
मीठे बच्चे, – तुम रूहानी सोशल वर्कर हो, तुम्हें इस दुनिया को सुख-शान्ति और पवित्रता से सम्पन्न बनाने के लिए अपना तन-मन-धन सफल करना है |
प्रश्न: माया पर जीत पाने के लिए तुम बच्चों के पास कौन सा हथियार है? उस हथियार को यूज़ करने की विधि क्या है ?
उत्तर: माया पर जीत पाने के लिए तुम्हारे पास ”स्वदर्शन चक्र” है। यह कोई स्थूल हथियार नहीं है, लेकिन मन से मनमनाभव हो जाओ। हम सो, सो हम के मन्त्र को याद करो, तो इस विधि से माया का गला कट जायेगा। तुम मायाजीत बन चक्रवर्ती राजा बन जायेंगे।
गीत: इस पाप की दुनिया से कहीं और ले चल…
धारणा के लिए मुख्य सार:
१.आज्ञाकारी, वफ़ादार और सपूत बन बाप से पूरा वर्सा लेना है। श्रीमत पर श्रेष्ठ कर्म कर सच्ची कमाई करनी है।
२.सम्पूर्ण निर्विकारी बन सच्चा ब्राह्मण बनना है। पावन बन स्वयं को पावन दुनिया के लायक बनाना है।
वरदान: बाप के राइट हैण्ड बन हर कार्य में सदा एवररेडी रहने वाले मास्टर भाग्य विधाता भव ।
जो बच्चे राइट हैण्ड बन बाप के हर कार्य में सदा सहयोगी, सदा एवररेडी रहते हैं, आज्ञाकारी बन सदा कहते हाँ बाबा हम तैयार हैं। बाप भी ऐसे सहयोगी बच्चों को सदा मुरब्बी बच्चे, सपूत बच्चे, विश्व के श्रृंगार बच्चे कह मास्टर वरदाता और भाग्य विधाता का वरदान दे देते हैं। ऐसे बच्चे प्रवृत्ति में रहते भी प्रवृत्ति की वृत्ति से परे रहते हैं, व्यवहार में रहते अलौकिक व्यवहार का सदा ध्यान रखते हैं।
स्लोगन: हर बोल और कर्म में सच्चाई सफाई हो तो प्रभू के प्रिय रत्न बन जायेंगे।


Download link for Hindi Murli

23-03-2013, Tuesday

Essence: Sweet children, you are spiritual social workers; you have to use your body, mind and wealth in a worthwhile way to make this world become full of happiness, peace and purity.
Question: With what weapon do you children have to conquer Maya and what is the way to use that weapon ?
Answer: In order to conquer Maya, you have the discus of self-realization. It is not a physical weapon. Simply stabilize your mind in the stage of Manmanabhav. Remember the mantra of “Hum so, so hum” (I become that which I was) and, through this method, Maya’s throat will be cut; you will become conquerors of Maya and rulers of the globe.
Song: Take us far away from this world of sin to a place of rest and comfort!
Essence for dharna:1.Claim your full inheritance from the Father by being obedient, faithful and worthy. Earn a true income for yourself by following shrimat and performing elevated actions.
2.Become a true Brahmin by becoming completely viceless. Become pure and make yourself worthy of the pure world.
Blessing: May you be a master bestower of fortune and become the Father’s right hand, always remaining ever ready for every task.The children who become the Father’s right hands and remain constantly co-operative for every task, who are always ever ready, who are obedient and always say, “Yes, Baba, we are ready”, to such children, who are co-operative and always beloved children, such worthy children, children who are the decoration of the world, the Father gives the blessing of being master bestowers of blessings and master bestowers of fortune. While living with their families, they remain beyond the attitude of householders and, while interacting with everyone, they always pay attention to their alokik interaction.
Slogan: Let there be honesty and cleanliness in your every word and deed and you will become a jewel who is loved by God.

Monday, March 25, 2013

25-03-2013's Murli


२५-०३-२०१३, सोमवार
मुरली सार:
मीठे बच्चे, – देही-अभिमानी बनो तो पुराने जगत से नाता तोड़ने और नये जगत से नाता जोड़ने की खूबी सहज आ जायेगी, एक बाप से लव जुट जायेगा ।
प्रश्न: किन बच्चों का बुद्धियोग पारलौकिक मात-पिता से सदा जुटा हुआ रह सकता है ?
उत्तर: जो जीते जी मरकर ईश्वरीय सर्विस पर तत्पर रहते हैं। गृहस्थ व्यवहार में रहते भी सभी का बुद्धियोग बाप से जुड़ाने की सेवा करते हैं, बाप से जो रोशनी मिली है वह दूसरों को देते हैं, स्वर्ग का मालिक बनाने के लिए पावन बनने की युक्ति बताते हैं – उनका बुद्धियोग स्वत: बाप से जुटा रहता है।
गीत: कौन है पिता, कौन है माता…
धारणा के लिए मुख्य सार:
१.किसके भाव-स्वभाव में जलना मरना नहीं है। अपना स्वभाव बहुत-बहुत मीठा बनाना है। सहनशील बनना है।
२.बाप का खिदमतगार बनने के लिए विचार सागर मंथन करना है। बुद्धि में ज्ञान का ही चिंतन करते रहना है। देही-अभिमानी रहने की मेहनत करनी है।
वरदान: स्वयं को संगमयुगी समझ व्यर्थ को समर्थ में परिवर्तन करने वाली समर्थ आत्मा भव ।
यह संगमयुग समर्थ युग है। तो सदा यह स्मृति रखो कि हम समर्थ युग के वासी, समर्थ बाप के बच्चे, समर्थ आत्मायें हैं, तो व्यर्थ समाप्त हो जायेगा। कलियुग है व्यर्थ, जब कलियुग का किनारा कर चुके, संगमयुगी बन गये तो व्यर्थ से किनारा हो ही गया। यदि सिर्फ समय की भी याद रहे तो समय के प्रमाण कर्म स्वत: चलेंगे। आधाकल्प व्यर्थ सोचा, व्यर्थ किया, लेकिन अब जैसा समय, जैसा बाप वैसे बच्चे।
स्लोगन: जो सदा ईश्वरीय विधान पर चलते हैं वही ब्रह्मा बाप समान मास्टर विधाता बनते हैं।

Download link for Hindi Murli

25-03-2013, Monday
Essence: Sweet children, become soul conscious and you will easily develop the speciality to break off your relationships with the old world and forge a relationship with the new world. Your love for the one Father will be forged.
Question: The intellect’s yoga of which children can remain constantly connected to the parlokik Mother and Father ?
Answer: Those who die alive and remain constantly engaged in Godly service; that, who, while living at home with their families, do the service of connecting the intellect’s yoga of everyone to the Father, who give others the enlightenment they have received from the Father, who show others the way to become pure in order to make them into the masters of heaven. The intellect’s yoga of those children is automatically connected to the Father.
Song: Who is the Father and who is the Mother?
Essence for dharna:1.You mustn’t burn or die because of the sanskars or nature of others. Make your nature very, very sweet. Become tolerant.
2.In order to become a helper of the Father, churn the ocean of knowledge. Only churn knowledge in your intellect. Make effort to remain soul conscious.
Blessing: May you be a powerful soul and consider yourself to be confluence-aged and transform the wasteful into powerful.This confluence age is the powerful age. Therefore, always have the awareness that you are the residents of the powerful age, the children of the Almighty Father, powerful souls and all waste will then finish. The iron-age is wasteful and when you have left the shores of the iron age and become confluence aged, you have then definitely stepped away from all waste. If you remember just the time period, you will then automatically perform actions according to the time. For half the cycle, you had waste thoughts and performed wasteful actions, but now, as is the time, so is the Father and so the children.
Slogan: Those who constantly follow the Godly disciplines become master bestowers of fortune, the same as Father Brahma.


24-03-2013's Murli

२४-०३-२०१३, रविवार
24-03-13 प्रात:मुरली ओम् शान्ति ”अव्यक्त-बापदादा” रिवाइज:10-03-96 मधुबन
‘करनहार’ और ‘करावनहार’ की स्मृति से कर्मातीत स्थिति का अनुभव
वरदान: ”छोड़ो तो छूटो” इस पाठ द्वारा नम्बरवन लेने वाले उड़ता पंछी भव ।
उड़ता पछी बनने के लिए यह पाठ पक्का करो कि ”छोड़ो तो छूटो”। किसी भी प्रकार की डाली को अपने बुद्धि रूपी पांव से पकड़कर नहीं बैठना। इसी पाठ से ब्रह्मा बाप नम्बरवन बने। यह नहीं सोचा कि साथी मुझे छोड़े तो छूटूं, सम्बन्धी छोड़ें तो छूटूं। विघ्न डालने वाले विघ्न डालने से छोड़ें तो छूटूं-स्वयं को सदा यही पाठ प्रैक्टिकल में पढ़ाया कि स्वयं छोड़ो तो छूटो। तो नम्बरवन में आने के लिए ऐसे फालो फादर करो।
स्लोगन: जिनके संकल्पों में एक बाबा है उनकी मन्सा सदा शक्तिशाली है।


Download link for Hindi Murli

24-03-2013, Sunday
Experience the karmateet stage by having the awareness of Karanhar and Karavanhar.
To the serviceable souls everywhere who constantly maintain zeal and enthusiasm for doing service, to the blissful souls who constantly maintain the balance of doing service and making effort for the self, to the special souls who constantly have selfless mercy, who have true mercy for all souls, to the intense effort-making souls who make themselves constantly free from karmic bondages and many royal bondages in a second, to such souls, BapDada’s love, remembrance and namaste.
Blessing: May you be a flying bird who claims number one with the lesson of “Become free when you let go.”
In order to become a flying bird, make this lesson firm: Become free when you let go. Do not sit on any type of branch holding on to it with the foot of your intellect. Father Brahma became number one through this lesson. He never thought: “I will become free when my companions let go of me, when my relations let go of me. If those who create obstacles stop creating obstacles, I will become free.” He constantly taught everyone this lesson in a practical way: Only when you let go of it yourself will you become free. So, in order to claim number one, follow the father in this way.
Slogan: The minds of those who constantly have Baba in their thoughts are constantly powerful.


22-03-2013's Murli

२२-०३-२०१३, शुक्रवार
मुरली सार:- ”मीठे बच्चे – देही-अभिमानी हो रहना, यही बड़ी मंजिल है, देही-अभिमानी को ही ईश्वरीय सम्प्रदाय कहेंगे, उन्हें बाप और परमधाम के सिवाए कुछ भी सूझेगा नहीं”
प्रश्न:- किस एक बात की धारणा से भविष्य 21 जन्मों के लिए पूंजी जमा हो जाती है?
उत्तर:- श्रीमत पर अपने ऊपर तथा दूसरों पर उपकार करने से। उपकार वही कर सकता जो पूरा देही-अभिमानी बनें, जिसकी बुद्धि शुद्ध हो। देह-अभिमान में आने से अपकार हो जाता है और जमा हुई पूंजी खत्म हो जाती है। घाटा पड़ जाता है। क्रोध का भूत भी अपकार कराता है इसलिए अपना स्वभाव बहुत मीठा बनाना है।
गीत:- यह कौन आज आया….
धारणा के लिए मुख्य सार:-
1) कभी भी रावण की मत पर चल देह-अभिमान में आकर बाप का अपकार नहीं करना है, निंदा नहीं करानी है। श्रीमत पर अपना तथा सर्व का उपकार करना है।
2) क्रोध का भूत प्रवेश होने नहीं देना है। बहुत मीठा स्वभाव बनाना है। युक्ति से सेवा करनी है।
वरदान:- अमृतवेले के फाउण्डेशन द्वारा सारे दिन की दिनचर्या को ठीक रखने वाले सहज पुरुषार्थी भव
जैसे ट्रेन को पटरी पर खड़ा कर देते हैं तो आटोमेटिकली रास्ते पर चलती रहती है, ऐसे ही रोज़ अमृतवेले याद की लकीर पर खड़े हो जाओ। अमृतवेला ठीक है तो सारा दिन ठीक हो जायेगा। अमृतवेले का फाउण्डेशन पक्का है तो सारा दिन स्वत: सहयोग मिलता रहेगा और पुरुषार्थ भी सहज हो जायेगा। जो सदा बाप की याद और श्रीमत की लकीर के अन्दर रहने वाली ऐसी सच्ची सीतायें हैं उनके नस-नस में एक राम की स्मृति का आवाज रहता है।
स्लोगन:- बाबा की मदद को कैच करना है तो बुद्धि को एकाग्र कर लो।

Download link for Hindi Murli
22-03-2013, Friday
Essence: Sweet children, to remain soul conscious is a high destination. Only those who are soul conscious are said to be the Godly community. They do not think of anything except the Father and the supreme abode.
Question: By imbibing which one thing are you able to accumulate in your treasure-store for 21 births ?
Answer: Benefiting yourself and others by following shrimat. Those who are completely soul conscious and whose intellects are pure are able to benefit others. When you become body conscious, harm is done and the accumulated treasures end. Then there is a loss. Even the evil spirit of anger makes you cause harm. Therefore, make your nature very sweet.
Song: Who has come today in the early morning hours?
Essence for dharna:
1.Never follow the dictates of Ravan and thereby become body conscious and cause harm to the Father. You mustn’t bring Him defamation. Benefit yourself and everyone else by following shrimat.
2.Don’t allow the evil spirit of anger to enter you. Make your nature very sweet. Serve tactfully.
Blessing: May you be an easy effort-maker who keeps the timetable for the whole day accurate with the foundation of amrit vela.
Just as when a train is put on the rails, it automatically continues to move along that track, in the same way, every day at amrit vela, stand on the line of remembrance. If your amrit vela is accurate the whole day will then be fine. If your foundation of amrit vela is strong, you will then automatically continue to receive co-operation throughout the day and your efforts will also become easy. The true Sitas who stay constantly within the lines of remembrance and shrimat have the pulse of the awareness of one Rama in their every vein.
Slogan: In order to catch the Father’s help, make your intellect concentrated and stable.

21-03-2013,s Murli

२१-०३-२०१३, गुरुवार
मुरली सार:
मीठे बच्चे, – सच्चे बाप के साथ सच्चा होकर रहो तो कदम-कदम पर पदमों की कमाई जमा होती जायेगी ।
प्रश्न: कौन सी प्राप्ति भगवान के सिवाए दूसरा कोई करा नहीं सकता है ?
उत्तर: मनुष्यों को चाहना रहती है हमें शान्ति वा सुख मिले। शान्ति मिलती है मुक्तिधाम में और सुख मिलता है जीवनमुक्ति में। तो मुक्ति और जीवनमुक्ति इन दोनों चीजों की प्राप्ति भगवान के सिवाए दूसरा कोई करा न सके। तुम बच्चों को अब ऐसी भटकती हुई आत्माओं पर तरस आना चाहिए। बिचारे रास्ता ढूंढ रहे हैं, भटक रहे हैं। उन्हें रास्ता दिखाना है।
धारणा के लिए मुख्य सार:
१.मुक्ति के लिए बाप को याद कर विकर्म विनाश करने हैं और जीवनमुक्ति के लिए स्वदर्शन चक्रधारी बनना है, पढ़ाई पढ़नी है।
२.रहमदिल बनकर भटकने वालों को घर का रास्ता बताना है। मुक्ति और जीवनमुक्ति का वर्सा हर एक को बाप से दिलाना है।
वरदान: महावीर बन बाप का साक्षात्कार कराने वाले वाहनधारी सो अलंकारधारी भव ।
महावीर अर्थात् शस्त्रधारी। शक्तियों वा पाण्डवों को सदा वाहन में दिखाते हैं और शस्त्र भी दिखाते हैं। शस्त्र अर्थात् अलंकार। वाहन है श्रेष्ठ स्थिति और अलंकार हैं सर्व शक्तियां। ऐसे वाहनधारी और अलंकारधारी ही साक्षात्कार मूर्त बन बाप का साक्षात्कार करा सकते हैं। यही महावीर बच्चों का कर्तव्य है। महावीर उसे ही कहा जाता है जो अपनी उड़ती कला द्वारा सर्व परिस्थितियों को पार कर ले।
स्लोगन: एकरस पुरुषार्थ द्वारा ऊंची स्थिति बना लो तो हिमालय जैसा बड़ा पेपर भी रूई हो जायेगा।

Download link for Hindi Murli

21-03-2013, Thursday
Essence: Sweet children, remain honest with the true Father and you will continue to accumulate income of multimillions at every step.
Question: Which attainment can no one apart from God enable you to attain ?
Answer: People desire to receive happiness and peace. You receive peace in the land of liberation and happiness in liberation-in-life. Therefore, no one except God can enable you to attain liberation and liberation-in-life. You children should now feel mercy for souls who are wandering around. The poor people are wandering around searching for the path; you have to show them the path.
Song: On the path of justice`
Essence for dharna:1.In order to attain liberation, remember the Father and have your sins absolved. In order to attain liberation-in-life, become a spinner of the discus of self-realisation and also study.
2.Become merciful and show the way home to those who are wandering around. Help everyone receive their inheritance of liberation and liberation-in-life from the Father.
Blessing: May you be holding all the ornaments while seated on a vehicle and grant a vision of the Father by becoming a mahavir.A mahavir means one who is holding the weapons. Shaktis and Pandavas are always shown on a vehicle and they are also holding weapons. The weapons means their ornaments. The vehicle is their elevated stage and the weapons are all their powers. Only those who are seated on the vehicle and holding all ornaments become embodiments to grant visions and grant visions of the Father. This is the duty of mahavir children. A mahavir is one who overcomes all adverse situations with his flying stage.
Slogan: Make your stage elevated with constant and steady effort and a paper as big as the Himalayas will then become like cotton wool.


20-03-2013's Murli

२०-०३-२०१३, बुधवार
मुरली सार:
मीठे बच्चे, – मोस्ट बिलवेड बाप का यथार्थ परिचय देने की युक्तियां निकालनी हैं, एक्यूरेट शब्दों में अल्फ का परिचय दो तो सर्वव्यापी की बात खत्म हो जायेगी |
प्रश्न: अविनाशी ज्ञान रत्न चुगने वाले बच्चों का फ़र्ज क्या है ?
उत्तर: ज्ञान की हर बात पर अच्छी रीति विचार सागर मंथन कर एक बाप की सबको सही पहचान देना। पुण्य आत्मा बनाने वाले के साथ-साथ पापात्मा किसने बनाया – यह समझ देना, तुम बच्चों का फ़र्ज है। सबको रावण के बेर चुगने से बचाए ज्ञान रत्न चुगाने हैं। सर्विस की भिन्न-भिन्न युक्तियां निकालनी हैं। सर्विस में बिजी रहने से ही अपार खुशी रहेगी।
गीत: प्रीतम आन मिलो….
धारणा के लिए मुख्य सार:
१.अमृतवेले के शुभ महूर्त में बाप को बहुत प्यार से याद कर खुशी का पारा चढ़ाना है। चलते-फिरते भी याद का अभ्यास करना है।
२.पाप कर्मों से बचने वा ज्ञान की अच्छी धारणा करने के लिए एक बाप से बुद्धियोग जोड़ने की मेहनत करनी है।
वरदान: समेटने की शक्ति द्वारा पेटी बिस्तरा बंद करने वाले समय पर एवररेडी भव ।
एवररेडी उसे कहा जाता जो समेटने की शक्ति द्वारा देह, देह के संबंध, पदार्थ, संस्कार… सबका पेटी बिस्तरा बंद करके तैयार हो, इसलिए चित्रों में भी समेटने की शक्ति को पेटी बिस्तरा पैक किया हुआ दिखाते हैं। संकल्प भी न आये कि अभी यह करना है, यह बनना है, अभी यह रह गया है। सेकण्ड में तैयार। समय का बुलावा हुआ और एवररेडी। कोई भी संबंध वा पदार्थ याद न आये।
स्लोगन: परमात्मा के गुणों और शक्तियों को स्वयं में धारण करना ही महान तपस्या है।

Download link for Hindi Murli



20-03-2013, Wednesday
Essence: Sweet children, create methods to give the accurate introduction of the most beloved Father. Give the introduction of Alpha in accurate words so that the idea of omnipresence ends.
Question: What is the duty of the children who pick up the imperishable jewels of knowledge ?
Answer: To churn the ocean of knowledge about everything very well and give everyone the Father’s true introduction. Give them the understanding of who made them into sinful souls as well as the understanding of who made them into charitable souls. It is the duty of you children to save everyone from picking the berries of Ravan and to enable them to pick up the jewels of knowledge. Create different methods for service. By remaining busy in service, you will have limitless happiness.
Song: Come and meet me, o Beloved!
Essence for dharna:
1.Remember the Father with a lot of love at the auspicious time of the early morning hours of nectar and make the mercury of your happiness rise. Continue to practise having remembrance while walking and moving around.
2.In order to be saved from performing sinful actions and to imbibe knowledge very well, make effort to connect your intellect’s yoga to the one Father.
Blessing: May you be ever ready on time and have your bags and baggage packed with the power to pack up.
One who has his bags and baggage of the body, bodily relations, material comforts, sanskars etc. all packed on time with the power to pack up is said to be ever ready. This is why, in the illustration, a suitcase has been shown to portray the power to pack up. You should not even have the thought: I have to do this now, I have to become this or this is still left to do. Be ready in a second. Be ever ready for the call of time. Do not remember any relations or material possessions.
Slogan: To inculcate God’s virtues and powers in yourself is the great tapasya.

19-03-2013's Murli

१९-०३-२०१३, मंगळवार
मुरली सार:
मीठे बच्चे, – अपना मिजाज़ बहुत मीठा बनाओ, भूले-चूके भी किसी को दु:ख मत दो, बुरे वचन कहना, क्रोध करना, डांटना…. यह सब दु:ख देना है |
प्रश्न: माया बच्चों की परीक्षा किस रूप में लेती है? उस परीक्षा में अडोल रहने की विधि क्या है ?
उत्तर: मुख्य परीक्षा आती है काम और क्रोध के रूप में। यह दोनों मुश्किल ही पीछा छोड़ते हैं। क्रोध का भूत घड़ी-घड़ी दरवाजा खड़काता है। देखता है यह कहाँ भौं-भौं तो नहीं करते। अनेक प्रकार के तूफान दीपक को हिलाने की कोशिश करते हैं। इन परीक्षाओं में अडोल रहने के लिए एक सर्वशक्तिमान् बाप से योग रखना है। अन्दर खुशी के नगाड़े बजते रहें। ज्ञान और योगबल ही इन परीक्षाओं से पास करा सकता है।
गीत:- निर्बल की लड़ाई बलवान से…
धारणा के लिए मुख्य सार:
१.ऐसा कोई भी कर्म नहीं करना है जो अपने ऊपर कृपा के बजाए श्राप आ जाए। कोई भी भूत के वश हो ट्रेटर कभी नहीं बनना है।
२.श्रीमत पर बहुत-बहुत मीठा बनना है, चुप रहना है। बहुत मीठे मिजाज़ से बात करनी है। कभी काम या क्रोध के वश नहीं होना है।
वरदान: शान्ति की शक्ति द्वारा सर्व को आकर्षित करने वाले मास्टर शान्ति देवा भव ।
जैसे वाणी द्वारा सेवा करने का तरीका आ गया है ऐसे अब शान्ति का तीर चलाओ, इस शान्ति की शक्ति द्वारा रेत में भी हरियाली कर सकते हो। कितना भी कड़ा पहाड़ हो उसमें भी पानी निकाल सकते हो। इस शान्ति की महान शक्ति को संकल्प, बोल और कर्म में प्रैक्टिकल लाओ तो मास्टर शान्ति देवा बन जायेंगे। फिर शान्ति की किरणें विश्व की सर्व आत्माओं को शान्ति के अनुभूति की तरफ आकर्षित करेंगी और आप शान्ति के चुम्बक बन जायेंगे।
स्लोगन: आत्म-अभिमानी स्थिति का व्रत धारण कर लो तो वृत्तियाँ परिवर्तन हो जायेंगी।


Download link for Hindi Murli
19-03-2013, Tuesday
Essence: Sweet children, keep your temper very sweet. Don’t cause anyone sorrow even by mistake. To speak bad words, to get angry, to scold someone are all ways of causing sorrow.
Question: In what form does Maya set you children an examination, and how can you remain unshakeable during that examination ?
Answer: The main examinations come in the forms of lust and anger. It is very difficult to stop these two chasing you. The evil spirit of anger repeatedly knocks at your door. It watches to see whether you are barking at someone. Many types of storm come to shake the lamp. The way to remain unshakeable during these examinations is to have yoga with the Father who is the Almighty Authority. Let the bugles of happiness play inside you. Only this knowledge and the power of yoga can enable you to pass these examinations.
Song: This war is between the weak and the powerful; this is the story of the lamp and the storms.
Essence for dharna:
1.Do not perform any such act that, instead of a blessing, it would be a curse on you. Do not become a traitor under the influence of any of the evil spirits.
2.Follow shrimat and become very sweet. Stay quiet! Speak with a very sweet temper. Never come under the influence of lust or anger.
Blessing: May you be a master bestower of peace and attract everyone with your power of silence.
Just as you know the way to serve through words, in the same way, now release the arrows of silence. With this power of silence, you can even bring about greenery in the desert. No matter how hard a mountain may be, you can extract water from it. Put this great power of peace into a practical form through your thoughts, words and deeds and you will become a master bestower of peace. The rays of peace will then attract all souls of the world to the experience of peace and you will become a magnet of peace.
Slogan: Observe the fast of a soul-conscious stage and attitudes will be transformed.

Sunday, March 24, 2013

18-03-2013's Murli

१८-०३-२०१३, सोमवार
मुरली सार: 
मीठे बच्चे, – बाप समान रहमदिल बन हर एक को जीयदान देना है, ऐसा प्रबन्ध करना है जो बहुत मनुष्यों का सौभाग्य बने |
प्रश्न: इस समय दुनिया में हर एक मनुष्य गरीब है इसलिए उन्हें कौन सी सहुलियत तुम्हें देनी है ?
उत्तर: तुम्हारे पास जो भी अविनाशी ज्ञान रत्नों रूपी रोटी लेने के लिए आते हैं उनकी झोली बहुत प्यार से तुम्हें भरनी है, सभी को सुख देना है। हर एक को प्यार से चलाना है। कोई भी रूठ न जाये। तुम्हारे पास बहुत मनुष्य आते हैं अपना जीयदान लेने इसलिए भण्डारे खोलते जाओ। उन्हें खुशनसीब बनाने के लिए तुम्हारा दरवाजा सदा खुला रहना चाहिए। अगर जीयदान देने के बजाए लात मारते तो यह बहुत बड़ा पाप है।
गीत: बचपन के दिन भुला न देना…
धारणा के लिए मुख्य सार:
१.मुरझाये हुए को सुरजीत बनाना है। प्यार से एक-एक को सम्भालना है। किसी भी कारण से किसी के पैर खिसकने न पायें – यह ध्यान रखना है।
२.पावन दुनिया में ऊंच पद के लिए दूसरे सब प्रश्नों को छोड़ बाप और वर्से को याद करना है। स्वदर्शन चक्र फिराना है। बहुतों को जीयदान देने की सेवा करनी है।
वरदान: अपने अनादि स्वरूप में स्थित रह सर्व समस्याओं का हल करने वाले एकान्तवासी भव ।
आत्मा का स्वधर्म, सुकर्म, स्व स्वरूप और स्वदेश शान्त है। संगमयुग की विशेष शक्ति साइलेन्स की शक्ति है। आपका अनादि लक्षण है शान्त स्वरूप रहना और सर्व को शान्ति देना। इसी साइलेन्स की शक्ति में विश्व की सर्व समस्याओं का हल समाया हुआ है। शान्त स्वरूप आत्मा एकान्तवासी होने के कारण सदा एकाग्र रहती है और एकाग्रता से परखने वा निर्णय करने की शक्ति प्राप्त होती है जो व्यवहार वा परमार्थ दोनों की सर्व समस्याओं का सहज समाधान है।
स्लोगन: अपनी दृष्टि, वृत्ति और स्मृति की शक्ति से शान्ति का अनुभव कराना ही महादानी बनना है।

Download link for Hindi Murli
18-03-2013, Monday

Essence: Sweet children, become as merciful as the Father and give everyone the donation of life. Make arrangements to create the fortune of many others.
Question: At this time, every person in the world is poor. Therefore, what facilities do you have to give them ?
Answer: Fill with a lot of love the aprons of those who come to receive even a little bread with the imperishable jewels of knowledge from you. Give everyone happiness. Interact with everyone with love. No one should sulk with you. Many people come to you to receive the donation of life and you must therefore continue to open your treasure-stores. Your door should remain constantly open in order to make them fortunate. If, instead of giving them the donation of life, you kick them out, it is a very big sin.
Song: Do not forget the days of your childhood.
Essence for dharna:
1.Revive those who have wilted. Look after each one with love. Take care that no one’s foot slips for any reason.
2.In order to claim a high status in the pure world, put aside all questions and remember the Father and the inheritance. Spin the discus of self-realisation. Serve to give many others the donation of life.
Blessing: May you remain stable in your eternal form and find a solution to all problems by staying in solitude.The original religion, pure action, original form and original home of the soul is silence. The special power of the confluence age is the power of silence. Your eternal qualification is to be an embodiment of peace and to give peace to everyone. The solution to all problems in the world is merged in this power of silence. Because a soul who is an embodiment of peace remains in solitude, he remains constantly concentrated. Through concentration, you attain the powers to discern and decide and these are easy solutions to all problems while interacting with others and in doing anything in the name of God.
Slogan: To enable others to have an experience of peace from your vision, attitude and power of your awareness is to be a great donor.

17-03-2013's Murli

१७-०३-२०१३, रविवार
17-03-12 प्रात:मुरली ओम् शान्ति ”अव्यक्त-बापदादा” रिवाइज:08-12-75 मधुबन
सम्पूर्णता की निशानियां
वरदान: सोचना, कहना और करना इन तीनों को समान बनाने वाले बाप समान सम्पन्न भव |
बापदादा अब सभी बच्चों को समान और सम्पन्न देखना चाहते हैं। सम्पन्न बनने के लिए सोचना, कहना और करना तीनों समान हो। इसके लिए सब तैयारी भी करते हो, संकल्प भी है, इच्छा भी यही है। लेकिन यह इच्छा पूरी तब होगी जब और सब इच्छाओं से इच्छा मात्रम् अविद्या बनेंगे। छोटी-छोटी अनेक प्रकार की इच्छायें ही इस एक इच्छा को पूर्ण करने नहीं देती हैं।
स्लोगन: अव्यक्त व कर्मातीत स्थिति का अनुभव करना है तो कथनी, करनी और रहनी को समान बनाओ।

Download link for Hindi murli


17-03-2013, Sunday
17/03/2013 Avyakt BapDada 08/12/75
Signs of perfection

Blessing: May you be complete, the same as the Father and make your thinking, speaking and doing equal.
BapDada now wishes to see all the children equal and complete. In order to become complete, your thinking, speaking and doing should all be equal. For this, all of you make preparations, you have the thought and also this desire. However, this desire will only be fulfilled when you become completely ignorant of the knowledge of all other desires. Trivial desires of many types do not allow this desire to be fulfilled.
Slogan: In order to experience the avyakt and karmateet stage, let your speaking, doing and way of interacting be equal.