Friday, July 31, 2015

31-07-2015's Murli

३१-०७-२०१५, शुक्रवार

“मीठे बच्चे - सदा एक ही फिक्र में रहो कि हमें अच्छी रीति पढ़कर अपने को राजतिलक देना है, पढ़ाई से ही राजाई मिलती है” 
प्रश्न: बच्चों को किस हुल्लास में रहना है ? दिलशिकस्त नहीं होना है क्यों ?
उत्तर: सदा यही हुल्लास रहे कि हमें इन लक्ष्मी-नारायण जैसा बनना है, इसका पुरूषार्थ करना है। दिलशिकस्त कभी नहीं होना है क्योंकि यह पढ़ाई बहुत सहज है, घर में रहते भी पढ़ सकते हो, इसकी कोई फीस नहीं है, लेकिन हिम्मत जरूर चाहिए।
गीतः तुम्हीं हो माता पिता तुम्हीं हो...
धारणा के लिए मुख्य सार: 
१.अपने लिए स्वयं ही पुरूषार्थ कर ऊंच पद पाना है। पढ़ाई से स्वयं को राज तिलक देना है। ज्ञान को अच्छी रीति धारण कर सदा हर्षित रहना है।

2) ज्ञान तलवार में याद का जौहर भरना है। याद से ही बंधन काटने हैं। कभी भी गन्दे बाइसकोप देख अपने संकल्पों को अपवित्र नहीं बनाना है।



वरदान: हर खजाने को कार्य में लगाकर पदमों की कमाई जमा करने वाले पदमापदम भाग्यशाली भव! 
हर सेकण्ड पदमों की कमाई जमा करने का वरदान ड्रामा में संगम के समय को मिला हुआ है। ऐसे वरदान को स्वयं प्रति जमा करो और औरों के प्रति दान करो, ऐसे ही संकल्प के खजाने को, ज्ञान के खजाने को, स्थूल धन रूपी खजाने को कार्य में लगाकर पदमों की कमाई जमा करो क्योंकि इस समय स्थूल धन भी ईश्वर अर्थ समर्पण करने से एक नया पैसा एक रत्न समान वैल्यु का हो जाता है-तो इन सर्व खजानों को स्वयं के प्रति वा सेवा के प्रति कार्य में लगाओ तो पदमापदम भाग्यशाली बन जायेंगे।



स्लोगन: जहाँ दिल का स्नेह है वहाँ सबका सहयोग सहज प्राप्त होता है।


Download link for Hindi full Murli

31-07-2015, Friday

Sweet children, constantly have the one concern of studying well and giving yourself a tilak of sovereignty. It is through this study that you receive a kingdom. 
Question: What should you children remain enthusiastic about and not become disheartened about ?
Answer: Always remain enthusiastic about becoming like Lakshmi and Narayan; make effort for this and never become disheartened. The study for this is very easy. You can study this even while living at home. There are no fees for this, but you definitely do need courage.
Song: You are the Mother, You are the Father. 
Essence for Dharna: 
1.Make effort for yourself to claim a high status. Study this study and give yourself a tilak of sovereignty. Imbibe this knowledge very well and remain constantly cheerful.
2.Fill the sword of knowledge with the power of remembrance. Cut away all bondage with remembrance. Never watch dirty movies and make your thoughts impure.
Blessing: May you be multimillion times fortunate and accumulate an income of multimillions by using every treasure. 
Within the drama, the confluence age has received the blessing of being the time to earn an income of multimillions at every second. Accumulate this blessing for yourself and donate it to others. Similarly, use the treasure of thoughts, the treasure of knowledge and the treasure of physical wealth and accumulate an income of multimillions because, by surrendering even your physical wealth to God at this time, one new penny has the value of one jewel. So, use all of these treasures for yourself and for service and you will become multimillion times fortunate.
Slogan: Where there is love in the heart, everyone’s co-operation is received easily. 


Download link for English full Murli




30-07-2015's Murli

३०-०७-२०१५, गुरुवार

“मीठे बच्चे - तुम इस पढ़ाई से अपने सुखधाम जाते हो वाया शान्तिधाम, यही तुम्हारी एम आब्जेक्ट है, यह कभी नहीं भूलनी चाहिए” 
प्रश्न: तुम बच्चे साक्षी होकर इस समय ड्रामा की कौन-सी सीन देख रहे हो ?
उत्तर: इस समय ड्रामा में टोटल दु:ख की सीन है। अगर किसी को सुख है भी तो अल्पकाल काग विष्टा समान। बाकी दु:ख ही दु:ख है। तुम बच्चे अभी रोशनी में आये हो। जानते हो सेकण्ड बाई सेकण्ड बेहद सृष्टि का चक्र फिरता रहता है, एक दिन न मिले दूसरे से। सारी दुनिया की एक्ट बदलती रहती है। नई सीन चलती रहती है।
धारणा के लिए मुख्य सार: 
१.अन्तर्मुखी बन अपनी जांच करनी है, जो भी भूलें होती हैं उनका दिल से पश्चाताप् कर योगबल से माफ करना है। अपनी मेहनत करनी है।
२.बाप की जो राय मिलती है उस पर पूरा चलकर अपने ऊपर आपेही रहम करना है। साक्षी हो अपने वा दूसरों के पुरूषार्थ को देखना है। कभी भी अपने आपको घाटा नहीं डालना है।



वरदान: मन के मौन से सेवा की नई इन्वेन्शन निकालने वाले सिद्धि स्वरूप भव! 
जैसे पहले-पहले मौन व्रत रखा था तो सब फ़्री हो गये थे, टाइम बच गया था ऐसे अब मन का मौन रखो जिससे व्यर्थ संकल्प आवे ही नहीं। जैसे मुख से आवाज न निकले वैसे व्यर्थ संकल्प न आये-यह है मन का मौन। तो समय बच जायेगा। इस मन के मौन से सेवा की ऐसी नई इन्वेन्शन निकलेगी जो साधना कम और सिद्धि ज्यादा होगी। जैसे साइंस के साधन सेकण्ड में विधि को प्राप्त कराते हैं वैसे इस साइलेन्स के साधन द्वारा सेकण्ड में विधि प्राप्त होगी।



स्लोगन: जो स्वयं समर्पित स्थिति में रहते हैं-सर्व का सहयोग भी उनके आगे समर्पित होता है। 



Download link for Hindi full Murli

30-07-2015, Thursday

Sweet children, through this study you go to your land of happiness via the land of peace. This is your aim and objective. You should never forget this. 
Question: At this time, what scenes of the drama do you children observe as detached observers ?
Answer: At this time there are scenes of total sorrow in the drama. Even if someone does have some happiness, it is only temporary, like the droppings of a crow. The rest is nothing but sorrow. You children have now come into the light. You know how the unlimited world cycle continues to turn second by second. One day cannot be the same as the next. The acts of the whole world continue to change as new scenes continue.
Essence for Dharna: 
1.Become introverted and check yourself. Repent from deep within your heart for the mistakes you have made and forgive yourself with the power of yoga. Make effort for yourself.
2.Follow the Father’s advice fully and have mercy for yourself. Look at your own efforts and the efforts of others as a detached observer. Never cause yourself a loss.
Blessing: May you create new inventions for service through the silence of your mind and become an embodiment of success. 
In the early days, when you were observing silence, everyone would become free and so your time was saved. Now, observe silence of the mind through which waste thoughts will not come at all. Just as sound doesn’t emerge through your lips, similarly, let there not be any waste thoughts: this is silence of the mind. Your time will then be saved. With this silence of the mind, such new inventions of service will emerge that you will have to make less spiritual endeavour and yet experience greater success. Just as instruments of science enable you to find the method in just a second, similarly with this method of silence you will find the right method in a second.
Slogan: Everyone surrenders their co-operation to those who stay in a surrendered stage. 

Download link for English full Murli







Thursday, July 30, 2015

29-07-2015's Murli

२९-०७-२०१५, बुधवार

“मीठे बच्चे - जब समय मिले तो एकान्त में बैठ विचार सागर मंथन करो, जो प्वाइंट्स सुनते हो उसको रिवाइज करो” 
प्रश्न: तुम्हारी याद की यात्रा पूरी कब होगी ?
उत्तर: जब तुम्हारी कोई भी कर्मेद्रियाँ धोखा न दें, कर्मातीत अवस्था हो जाए तब याद की यात्रा पूरी होगी। अभी तुमको पूरा पुरूषार्थ करना है, नाउम्मीद नहीं बनना है। सर्विस पर तत्पर रहना है।
धारणा के लिए मुख्य सार: 
१.सवेरे के समय आधा पौना घण्टा बहुत प्यार वा रूचि से पढ़ाई पढ़नी है। बाप की याद में रहना है। याद का ऐसा पुरूषार्थ हो जो सब कर्मेन्द्रियाँ वश में हो जाएं।
२.सर्विस में दु:ख-सुख, मान-अपमान, गर्मी-ठण्डी सब कुछ सहन करना है। कभी भी सर्विस में थकना नहीं है। ३.पैर पृथ्वी में भी हॉस्पिटल कम युनिवर्सिटी खोल हीरे जैसा बनाने की सेवा करनी है।



वरदान: सर्व खजानों को समय पर यूज़ कर निरन्तर खुशी का अनुभव करने वाले खुशनसीब आत्मा भव! 
बापदादा द्वारा ब्राह्मण जन्म होते ही सारे दिन के लिए अनेक श्रेष्ठ खुशी के खजाने प्राप्त होते हैं इसलिए आपके नाम से ही अब तक अनेक भक्त अल्पकाल की खुशी में आ जाते हैं, आपके जड़ चित्रों को देखकर खुशी में नाचने लगते हैं। ऐसे आप सब खुशनसीब हो, बहुत खजाने मिले हैं लेकिन सिर्फ समय पर यूज़ करो। चाबी को सदा सामने रखो अर्थात् सदा स्मृति में रखो। और स्मृति को स्वरूप में लाओ तो निरन्तर खुशी का अनुभव होता रहेगा।


स्लोगन: बाप की श्रेष्ठ आशाओं का दीपक जगाने वाले ही कुल दीपक हैं। 


Download link for Hindi full Murli

29-07-2015, Wednesday

Sweet children, whenever you have time, sit in solitude and churn the ocean of knowledge. Revise the points that you hear. 
Question: When will your pilgrimage of remembrance come to an end ?
Answer: When none of your physical organs deceive you. When you reach your karmateet stage, your pilgrimage of remembrance will come to an end. You now have to make full effort and not become disheartened. Be ever-ready for service.
Essence for Dharna: 
1.Study for half an hour or three-quarters of an hour early in the morning with a lot of love and interest. Stay in remembrance of the Father. Make such effort for remembrance that all your physical organs are brought under your control.
2.Everything has to be tolerated in service: regard and disregard, happiness and sorrow, heat and cold etc. Never become tired of doing service. Open a hospital-cum-university on three square feet of land and do the service of making others into diamonds.
Blessing: May you be a fortunate soul who uses all your treasures at the right time and experiences constant happiness. 
As soon as you take your Brahmin birth from BapDada you also receive many elevated treasures for happiness. This is why, even from your name, devotees experience temporary happiness even now. Seeing your non-living images, they begin to dance in happiness. All of you are so fortunate from having received so many treasures, but you simply have to use them at the right time. Constantly keep the key in front of you, that is, constantly keep it in your awareness and put the awareness into a practical form and you will then constantly continue to experience constant happiness.
Slogan: Those who ignite the lamp of the Father’s elevated hopes are the lamps of the clan. 


Download link for English full Murli




28-07-2015's Murli

२८-०७-२०१५, मंगळवार

मीठे बच्चे - तुम्हारी पढ़ाई का फाउन्डेशन है प्योरिटी, प्योरिटी है तब योग का जौहर भर सकेगा, योग का जौहर है तो वाणी में शक्ति होगी” 
प्रश्न: तुम बच्चों को अभी कौन-सा प्रयत्न पूरा-पूरा करना है ?
उत्तर: सिर पर जो विकर्मों का बोझा है उसे उतारने का पूरा-पूरा प्रयत्न करना है। बाप का बनकर कोई विकर्म किया तो बहुत ज़ोर से गिर पड़ेंगे। बी.के. की अगर निंदा कराई, कोई तकलीफ दी तो बहुत पाप हो जायेगा। फिर ज्ञान सुनने-सुनाने से कोई फायदा नहीं।
धारणा के लिए मुख्य सार: 
१.पढ़ाई के साथ-साथ पवित्र जरूर बनना है। ऐसा लायक वा सपूत बच्चा बन सर्विस का सबूत देना है। श्रीमत पर स्वयं को श्रेष्ठ बनाना है।
२.स्थूल धन भी व्यर्थ नहीं गँवाना है। पतितों को दान नहीं करना है। ज्ञान धन भी पात्र को देखकर देना है।



वरदान: सर्व सम्बन्धों का अनुभव एक बाप से करने वाले अथक और विघ्न-विनाशक भव! 
जिन बच्चों के सर्व सम्बन्ध एक बाप के साथ हैं उनको और सब सम्बन्ध निमित्त मात्र अनुभव होंगे, वह सदा खुशी में नाचने वाले होंगे, कभी थकावट का अनुभव नहीं करेंगे, अथक होंगे। बाप और सेवा इसी लगन में मगन होंगे। विघ्नों के कारण रूकने के बजाए सदा विघ्न विनाशक होंगे। सर्व सम्बन्धों की अनुभूति एक बाप से होने के कारण डबल लाइट रहेंगे, कोई बोझ नहीं होगा। सर्व कम्पलेन समाप्त होंगी। कम्पलीट स्थिति का अनुभव होगा। सहजयोगी होंगे।



स्लोगन: संकल्प में भी किसी देहधारी तरफ आकर्षित होना अर्थात् बेवफा बनना। 



Download link for Hindi full Murli

28-07-2015, Tuesday

Sweet children, the foundation of your study is purity. Only when there is purity are you able to fill yourself with the power of yoga. Only when there is the power of yoga can that power be carried in your words. 
Question: What full effort must you children make ?
Answer: Make full effort to remove the burden of sins on your head. If, after belonging to the Father, you commit any sins, you will fall very hard. If you cause the BKs to be defamed or cause them any other difficulty, you will accumulate a lot of sin. Then,there will be no benefit in your listening to or relating this knowledge.
Essence for Dharna: 
1.Together with studying, you definitely have to become pure. Become a worthy and obedient child and give the proof of your service. Follow shrimat and make yourself elevated.
2.Don’t waste your money. Never give donations to the impure. Donate the wealth of knowledge to those who are worthy of it.
Blessing: May you experience all relationships with the one Father and become tireless and a destroyer of obstacles. 
The children who have all relationships with the one Father experience all other relationships to be in name only. They constantly dance in happiness, never experience tiredness and are tireless. They become lost in love for the Father and for service. Instead of coming to a standstill because of obstacles, they are constant destroyers of obstacles. Because of experiencing all relationships with the one Father, they remain double light and have no burdens. All their complaints have finished. They experience their complete stage and are easy yogis.
Slogan: To be attracted to any bodily being, even in your thoughts, means to be unfaithful. 


Download link for English full Murli



27-07-2015's Murli

२७-०७-२०१५, सोमवार

“मीठे बच्चे - पुरूषार्थ कर दैवी गुण अच्छी रीति धारण करने हैं, किसी को भी दु:ख नहीं देना है, तुम्हारी कोई भी आसुरी एक्टिविटी नहीं चाहिए” 
प्रश्न: कौन से आसुरी गुण तुम्हारे श्रृंगार को बिगाड़ देते हैं ?
उत्तर: आपस में लड़ना-झगड़ना, रूठना, सेन्टर पर धमचक्र मचाना, दु:ख देना-यह आसुरी गुण हैं, जो तुम्हारे श्रृंगार को बिगाड़ देते हैं। जो बच्चे बाप का बन करके भी इन आसुरी गुणों का त्याग नहीं करते हैं, उल्टे कर्म करते हैं, उन्हें बहुत घाटा पड़ जाता है। हिसाब ही हिसाब है। बाप के साथ धर्मराज भी है।
गीतः भोलेनाथ से निराला......... 
धारणा के लिए मुख्य सार: 
१.हम दु:ख हर्ता सुख कर्ता बाप के बच्चे हैं, हमें किसी को दु:ख नहीं देना है। डिससर्विस कर अपने आपको श्रापित नहीं करना है।
२.अपने ख्यालात बड़े ऊंचे और रॉयल रखने हैं। रहमदिल बन सर्विस पर तत्पर रहना है। खाने-पीने की हबच (लालच) को छोड़ देना है।



वरदान: कल्याणकारी वृत्ति द्वारा सेवा करने वाले सर्व आत्माओं की दुआओं के अधिकारी भव! 
कल्याणकारी वृत्ति द्वारा सेवा करना-यही सर्व आत्माओं की दुआयें प्राप्त करने का साधन है। जब लक्ष्य रहता है कि हम विश्व कल्याणकारी हैं, तो अकल्याण का कर्तव्य हो नहीं सकता। जैसा कार्य होता है वैसी अपनी धारणायें होती हैं, अगर कार्य याद रहे तो सदा रहमदिल, सदा महादानी रहेंगे। हर कदम में कल्याणकारी वृत्ति से चलेंगे, मैं पन नहीं आयेगा, निमित्त पन याद रहेगा। ऐसे सेवाधारी को सेवा के रिटर्न में सर्व आत्माओं की दुआओं का अधिकार प्राप्त हो जाता है।



स्लोगन: साधनों की आकर्षण साधना को खंडित कर देती है।



Download link for Hindi & English full Murli

27-07-2015, Monday

Sweet children, make effort and imbibe the divine virtues very well. Never cause anyone sorrow. You shouldn’t have any devilish activities. 
Question: What devilish traits spoil your decoration ?
Answer: To fight and quarrel among yourselves, to sulk, to create chaos at your centre and cause sorrow, are devilish traits that spoil your decoration. Children who, even after belonging to the Father, don’t renounce those devilish traits, but continue to perform wrong actions, suffer a great loss. An account is an account! Dharamraj is with the Father.
Song: No one is as unique as the Innocent Lord. 
Essence for Dharna: 
1.We are the children of the Father who is the Remover of Sorrow and the Bestower of Happiness. We mustn’t cause sorrow for anyone. Don’t curse yourself by doing disservice.
2.Have very elevated and royal thoughts. Be merciful and remain busy in service. Renounce greed for food and drink.
Blessing: May you have a right to blessings from all souls and serve through your benevolent attitude. 
To serve with your benevolent attitude is the way to receive blessings from all souls. When you have the aim of becoming world benefactors, no task that is not benevolent would then be performed. As is the task, so is your inculcation. If you remember your task, you remain constantly merciful and a great donor. Every step you take will be with a benevolent attitude. There would be no consciousness of “mine”, but you would remember that you are an instrument. In return for doing service, such serviceable souls receive a right to blessings from all souls.
Slogan: Attraction to facilities finishes spiritual endeavour.




26-07-2015'S Murli

२६-०७-२०१५, रविवार


संगमयुगी बादशाही और सतयुगी बादशाही

वरदान: ईश्वरीय नशे द्वारा पुरानी दुनिया को भूलने वाले सर्व प्राप्ति सम्पन्न भव 
जैसे वह नशा सब कुछ भुला देता है, ऐसे यह ईश्वरीय नशा दु:खों की दुनिया को सहज ही भुला देता है। उस नशे में तो बहुत नुकसान होता है, अधिक पीने से खत्म हो जाते हैं लेकिन यह नशा अविनाशी बना देता है। जो सदा ईश्वरीय नशे में मस्त रहते हैं वह सर्व प्राप्ति सम्पन्न बन जाते हैं। एक बाप दूसरा न कोई-यह स्मृति ही नशा चढ़ाती है। इसी स्मृति से समर्थी आ जाती है।



स्लोगन: एक दो को कॉपी करने के बजाए बाप को कॉपी करो। 




Download link for Hindi & English full Murli

26-07-2015, Sunday


“The sovereignty of the confluence age and the sovereignty of the golden age”

Blessing: May you be filled with all attainments and with Godly intoxication forget the old world. 
Just as the other kind of intoxication makes you forget everything, similarly, this Godly intoxication makes you easily forget the world of sorrow. There is a lot of damage caused by that intoxication. When someone drinks a lot, he is completely finished, whereas this intoxication makes you imperishable. Those who are constantly intoxicated with Godly intoxication become filled with all attainments. The awareness of belonging to the one Father and none other increases your intoxication. With this awareness, you develop power.
Slogan: Instead of copying one another, copy the Father. 






Saturday, July 25, 2015

25-07-2015's Murli

२५-०७-२०१५, शनिवार

“मीठे बच्चे - सदैव खुशी में रहो कि हमें कौन पढ़ाता है, तो यह भी मनमनाभव है, तुम्हें खुशी है कि कल हम पत्थर बुद्धि थे, आज पारस बुद्धि बने हैं” 
प्रश्न: तकदीर खुलने का आधार क्या है ?
उत्तर: निश्चय। अगर तकदीर खुलने में देरी होगी तो लंगड़ाते रहेंगे। निश्चय बुद्धि अच्छी रीति पढ़कर गैलप करते रहेंगे। कोई भी बात में संशय है तो पीछे रह जायेंगे। जो निश्चय बुद्धि बन अपनी बुद्धि को बाप तक दौड़ाते रहते हैं वह सतोप्रधान बन जाते हैं।
धारणा के लिए मुख्य सार: 
१.इसी डबल खुशी में रहना है कि अब मुसाफिरी पूरी हुई, पहले हम अपने घर शान्तिधाम में जायेंगे फिर अपनी राजधानी में आयेंगे।
२.सिर पर जो जन्म-जन्मान्तर के पापों का बोझ है उसे भस्म करना है, देह-अभिमान में आकर कोई भी विकर्म नहीं करना है।



वरदान: आदि और अनादि स्वरूप की स्मृति द्वारा अपने निजी स्वधर्म को अपनाने वाले पवित्र और योगी भव! 
ब्राह्मणों का निजी स्वधर्म पवित्रता है, अपवित्रता परधर्म है। जिस पवित्रता को अपनाना लोग मुश्किल समझते हैं वह आप बच्चों के लिए अति सहज है क्योंकि स्मृति आई कि हमारा वास्तविक आत्म स्वरूप सदा पवित्र है। अनादि स्वरूप पवित्र आत्मा है और आदि स्वरूप पवित्र देवता है। अभी का अन्तिम जन्म भी पवित्र ब्राह्मण जीवन है इसलिए पवित्रता ही ब्राह्मण जीवन की पर्सनालिटी है। जो पवित्र है वही योगी है।



स्लोगन: सहजयोगी कहकर अलबेलापन नहीं लाओ, शक्ति रूप बनो। 


Download link for Hindi full Murli

25-07-2015, Saturday

Sweet children, always remain happy knowing who it is that is teaching you; this is also being “Manmanabhav”. You have the happiness that, you had stone intellects yesterday and that your intellects today are becoming divine. 
Question: What is the basis of someone’s fortune opening ?
Answer: Faith; if it is going to take long for someone’s fortune to open, he continues to limp along. Those who have faith in their intellects study very well and gallop ahead. If you have doubts about anything you remain behind. Those whose intellects have faith and who continue to race to the Father will become satopradhan.
Essence for Dharna: 
1.Maintain the double happiness that your journey is now coming to an end. We will first go to our land of peace and then to our kingdom.
2.The burden of the sins of many births on your head should be burnt away. Don’t perform any sinful action by becoming body conscious.
Blessing: May you adopt your original religion with the awareness of your original and eternal forms and become pure yogi. 
The original religion of Brahmins is purity for impurity is an external religion. The purity that people find difficult to adopt is extremely easy for you children because you have the awareness that the real form of a soul is constantly pure. Your eternal form is the pure soul and your original form is the pure deity form. The final birth of the present time too is a pure Brahmin life. Therefore, purity is the personality of Brahmin life. Those who are pure are yogi.
Slogan: Do not become careless by saying that you are an easy yogi, but become a form of power. 


Download link for English full Murli






Friday, July 24, 2015

24-07-2015's Murli

२४-०७-२०१५, शुक्रवार

“मीठे बच्चे - ऊंच बनना है तो अपना पोतामेल रोज़ देखो, कोई भी कर्मेन्द्रिय धोखा न दे, आंखें बहुत धोखेबाज हैं इनसे सम्भाल करो” 
प्रश्न: सबसे बुरी आदत कौन-सी है, उनसे बचने का उपाय क्या है ?
उत्तर: सबसे बुरी आदत है - जबान का स्वाद। कोई अच्छी चीज़ देखी तो छिपाकर खा लेंगे। छिपाना अर्थात् चोरी। चोरी रूपी माया भी बहुतों को नाक कान से पकड़ लेती है। इससे बचने का साधन जब भी कहाँ बुद्धि जाए तो खुद ही खुद को सज़ा दो। बुरी आदतों को निकालने के लिए अपने आपको खूब फटकार लगाओ।
धारणा के लिए मुख्य सार: 
१.सेन्सीबुल बन अपनी जांच करनी है कि आंखें धोखा तो नहीं देती हैं। कोई भी कर्मेन्द्रिय के वश हो उल्टा कर्म नहीं करना है। याद के बल से कर्मेन्द्रियों के धोखे से छूटना है।
२.इस सच्ची कमाई के लिए समय निकालना है, पीछे आते भी पुरूषार्थ से मेकप कर लेना है। यह विकर्म विनाश करने का समय है इसलिए कोई भी विकर्म नहीं करना है।


वरदान: मन्सा-वाचा और कर्मणा की पवित्रता में सम्पूर्ण मार्क्स लेने वाले नम्बरवन आज्ञाकारी भव! 
मन्सा पवित्रता अर्थात् संकल्प में भी अपवित्रता के संस्कार इमर्ज न हों। सदा आत्मिक स्वरूप अर्थात् भाई-भाई की श्रेष्ठ स्मृति रहे। वाचा में सदा सत्यता और मधुरता हो, कर्मणा में सदा नम्रता, सन्तुष्टता और हर्षितमुखता हो। इसी आधार पर नम्बर मिलते हैं और ऐसे सम्पूर्ण पवित्र आज्ञाकारी बच्चों का बाप भी गुणगान करते हैं। वही अपने हर कर्म से बाप के कर्तव्य को सिद्ध करने वाले समीप रत्न हैं।



स्लोगन: सम्बन्ध-सम्पर्क और स्थिति में लाइट बनो, दिनचर्या में नहीं। 



Download link for Hindi full murli


24-07-2015, Friday

Sweet children, if you want to become elevated, look at your chart every day and see that none of your physical organs deceive you. The eyes are very deceitful. Therefore, remain very cautious of them. 
Question: What is the worst habit of all and what is the way to remain safe from it ?
Answer: The worst habit is to please your taste buds. When some of you see something nice, you eat it secretly. To hide something means to steal. Maya, in the form of stealing, catches hold of many by their nose and ears. The way to remain safe from this habit is to punish yourself when your intellect is being pulled by something. In order to remove your bad habits you have to punish yourself a great deal.
Essence for Dharna: 1.Become sensible and check that your eyes are not deceiving you. Don’t perform any wrong actions under the influence of your physical organs. With the power of remembrance liberate yourself from the deceit of the physical organs.
2.Make time to earn this true income. Even though you may have come late, you can still make up time by making effort. This is the time to have your sins absolved. Therefore, don’t perform any sinful actions.
Blessing: May you be number one obedient and claim full marks for the purity of your thoughts, words and deeds. 
Purity of your thoughts means that no sanskars of impurity should emerge even in your thoughts. Let there always be the soul-conscious form, that is, let there always be the elevated awareness of brotherhood. Let there always be truth and sweetness in your words. Let there always be humility, contentment and cheerfulness in your deeds. Numbers are given on this basis and even the Father sings praise of such completely pure and obedient children. They are the close jewels who reveal the Father’s task through every deed they perform.
Slogan: Be light in your relationshipps, connections and stage, not in your daily timetable. 


Download link for English full murli




Thursday, July 23, 2015

23-07-2015's Murli

२३-०७-२०१५, गुरुवार

“मीठे बच्चे - जो सर्व की सद्गति करने वाला जीवनमुक्ति दाता है, वह आपका बाप बना है, तुम उनकी सन्तान हो, तो कितना नशा रहना चाहिए” 
प्रश्न: किन बच्चों की बुद्धि में बाबा की याद निरन्तर नहीं ठहर सकती है ?
उत्तर: जिन्हें पूरा-पूरा निश्चय नहीं है उनकी बुद्धि में याद ठहर नहीं सकती। हमको कौन सिखला रहे हैं, यह जानते नहीं तो याद किसको करेंगे। जो यथार्थ पहचान कर याद करते हैं उनके ही विकर्म विनाश होते हैं। बाप स्वयं ही आकर अपनी और अपने घर की यथार्थ पहचान देते हैं।
धारणा के लिए मुख्य सार: 
१.इस पुरानी दुनिया से बेहद का वैरागी बन अपनी देह को भी भूल शान्तिधाम और सुखधाम को याद करना है। निश्चयबुद्धि बन याद की यात्रा में रहना है।
२.हम सो, सो हम के मन्त्र को यथार्थ समझकर अब ब्राह्मण सो देवता बनने का पुरूषार्थ करना है। सभी को इसका यथार्थ अर्थ समझाना है।


वरदान: सदा श्रेष्ठ और नये प्रकार की सेवा द्वारा वृद्धि करने वाले सहज सेवाधारी भव! 
संकल्पों द्वारा ईश्वरीय सेवा करना यह भी सेवा का श्रेष्ठ और नया तरीका है, जैसे जवाहरी रोज सुबह अपने हर रत्न को चेक करता है कि साफ हैं, चमक ठीक है, ठीक जगह पर रखें हैं..ऐसे रोज़ अमृतवेले अपने सम्पर्क में आने वाली आत्माओं पर संकल्प द्वारा नज़र दौड़ाओ, जितना आप उन्हों को संकल्प से याद करेंगे उतना वह संकल्प उन्हों के पास पहुंचेगा....इस प्रकार सेवा का नया तरीका अपनाते वृद्धि करते चलो। आपके सहजयोग की सूक्ष्म शक्ति आत्माओं को आपके तरफ स्वत:आकर्षित करेगी।


स्लोगन: बहानेबाज़ी को मर्ज करो और बेहद की वैराग्यवृत्ति को इमर्ज करो। 


Download link for Hindi full Murli

23-07-2015, Thursday

Sweet children, the Bestower of liberation in life who grants salvation to all has now become your Father. You are His children. Therefore, you should have a great deal of intoxication. 
Question: Which children’s intellects are unable to have remembrance of Baba constantly ?
Answer: The intellects of those who do not have full faith are unable to have constant remembrance of Baba in. If they don’t know who is teaching them, who is it they would remember? The sins of those who recognise Him accurately and who remember Him become absolved. The Father Himself comes and gives you the accurate introduction of Himself and His home.
Essence for Dharna: 
1.Have unlimited disinterest in this old world and even forget your own body and remember the land of peace and the land of happiness. Have faith in the intellect and stay on the pilgrimage of remembrance.
2.You must understand the mantra of “Hum so, so hum” accurately and make effort to change from Brahmins into deities. Tell everyone the accurate meaning of this mantra.
Blessing: May you be an easy server who brings about expansion by constantly doing elevated and new types of service. 
To do Godly service through your thoughts is an elevated and new method of doing service. Just as jewellers check their jewels every day to see that they are clean and sparkling properly and are positioned properly, similarly, every day, cast a glance through your thoughts on those souls who come into contact with you. To the extent that you remember them through your thoughts, accordingly, those thoughts will reach them. While adopting new methods of service in this way, continue to bring about expansion. The subtle power of your easy yoga will automatically attract souls to you.
Slogan: Merge making excuses and let an attitude of unlimited disinterest emerge. 


Download link for English full Murli