Monday, May 7, 2012

07-05-2012's Murli

०७-०५-२०१२, सोमवार
मीठे बच्चे,
श्रीमत में कभी मनमत मिक्स नहीं करना, मनमत पर चलना माना अपनी तकदीर को लकीर लगाना !
प्रश्नः बच्चों को बाप से कौन सी उम्मीद नहीं रखनी चाहिए ? 
उतरः कई बच्चे कहते हैं बाबा हमारी बीमारी ठीक कर दो, कुछ कृपा करो ! बाबा कहते यह तो तुम्हारे पुराने आरगन्स हैं ! थोड़ी बहुत तकलीफ होगी ही, इसमें बाबा क्या करें ! कोई मर गया, देवाला निकल गया तो इसमें बाबा से कृपा क्या मांगते हो, यह तो तुम्हारा हिसाबा-किताब है ! हाँ योगबल से तुम्हारी आयु बढ़ सकती है, जितना हो सके योगबल से काम लो !
गीतः तूने रात गँवाई..http://www.youtube.com/watch?v=pnAQ9QmdsYA
धारणा के लिए मुख्य सार
१.बाप समान निरहंकारी बन सेवा करनी है ! बाप की जो सेवा ले रहे है उसका दिल से रिटर्न देना है, बहुत मीठा बनना है !
२.चलते-फिरते अपना समय नहीं गँवाना है..शिवबाबा के गले का हार बनने के लिए रेस करनी है ! देह भी याद न पड़े..इसका अभ्यास करना है !
वरदानः बिजी रहने के सहज पुरूषार्थ द्वारा निरन्तर योगी, निरन्तर सेवाधारी भव !
ब्राह्मण जन्म है ही सदा सेवा के लिए ! जितना सेवा में बिजी रहेंगे उतना सहज ही मायाजीत बनेंगे इसलिए जरा भी बुध्धि को फुर्सत मिले तो सेवा में जुट जाओ ! सेवा के सिवाए समय नहीं गँवाओ ! चाहे संकल्प से सेवा करो, चाहे वाणी  से, चाहे कर्म से ! अपने संपर्क और चलन द्वारा भी सेवा कर सकते हो ! सेवा में बिजी रहना ही सहज पुरुषार्थ है ! बिजी रहेंगे तो युध्ध से छूट निरन्तर योगी निरन्तर सेवाधारी बन जायेंगे !
स्लोगनः आत्मा को सदा तन्दुरस्त रखना है तो खुशी की खुराक खाते रहो !
07-05-2012, Monday
Essence: Sweet Children, never mix the dictates of your own with shrimat. To follow the dictates of your own mind means to cross out your fortune.
Question: Which hope should children not have in the Father ?
Answer: Some children say: Baba, cure my illness ! Have mercy ! Baba says: Those are your old organs. There will be a little difficulty but what can Baba do about it ? Why do you ask for mercy from Baba when someone dies or goes bankrupt ? Those are your karmic accounts. Yes, with the power of yoga, your lifespan can increase. To whatever extent you can, do everything with the power of yoga.
Song: You wasted the night in sleeping and the day in eating...
Essence for dharna
1.Become as egoless as the Father and do service. Give the return from your heart of the service you are taking from the Father. Become very sweet.
2.Do not waste your time moving around. Race to become part of the garland around Shiv Baba's neck. Practice not remembering even your body.
Blessing: May you be a constant yogi and a constant server by making the easy effort of remaining busy.
Brahmin birth is for constantly serving. The busier you remain in service, the more easily you will become a conqueror of Maya. Therefore, whenever your intellect is even a little idle, engage yourself in service. Do not waste your time instead of doing service. Serve through your thoughts, your words, and through your deeds. You can also serve through your connections and your behavior. To remain busy in service is easy effort. If you remain busy, you will be saved from battling and will become a constant yogi and a constant server.
Slogan: In order to keep the soul constantly healthy, continue to eat the nourishment of happiness.     

Sunday, May 6, 2012

06-05-2012's Murli

०६-०५-२०१२, रविवार
अव्यक्त बापदादा रिवाइजः १४-०७-१९७४
बाप समान सफलता मूर्त बनने का साधन सर्व के प्रति शुभ भावना
वरदानः पुराने संसार और संस्कारों की आकर्षण से जीते जी मरने वाले यथार्थ मरजीवा भव !
यथार्थ जीते जी मरना अर्थात् सदा के लिए पुराने संसार वा पुराने संस्कारों से संकल्प और स्वप्न में भी मरना ! मरना माना परिवर्तन होना ! उन्हे कोई भी आकर्षण अपनी और आकर्षित कर नहीं सकती! वह कभी नहीं कह सकते कि क्या करे, चाहते नही थे लेकिन हो गया..कई बच्चे जीते जी मरकर फिर जिंदा हो जाते है ! रावण का एक सिर खत्म करते तो दूसरा आ जाता, लेकिन फाउन्डेशन को ही खत्म कर दो तो रुप बदल करके माया वार नहीं करेगी !
स्लोगनः सब से लकी वो है जो याद और सेवा में सदा बिजी रहते हैं !
06-05-2012, Sunday
The way to become an embodiment of success like the father is to have good wishes for everyone,
Blessing: May you be the one who has died alive accurately by dying alive to the attraction of the old world and sanskars.
To die alive accurately means to die forever to the old world and old sanskars even in your thoughts and dreams. To die means to transform. No attraction can attract them towards itself. They can never say, "what to do ? I did not want it to happen but it happened !"... Many children come back to life after having died alive. They finish one head of Ravan and another one emerges. However, if you finish the foundation itself, than Maya will not attack you by changing her form.
Slogan: Those who remain constantly busy in remembrance and service are the luckiest of all.  


Saturday, May 5, 2012

05-05-2012's Murli


०५-०५-२०१२, शनिवार
मीठे बच्चे,
अपने इस जीवन को कौड़ी से हीरे जैसा बनाना है तो समय को सफल करो, अवगुणो को निकालो, खाने पीने में समय बरबाद मत करो !
प्रश्नः मनुष्यों ने किस एक शब्द से सबको भगवान का रुप समझ लिया है ?
उतरः बाबा कहता इस समय मैं बहुरुपी हूं, ऍसे नहीं यहाँ जब मुरली चलाता तो परमधाम खाली हो जाता है, मुझे तो इस समय बहुत काम करने पड़ते है, बहुत सर्विस चलती है ! बच्चों को, भक्तो को साक्षात्कार कराना पड़ता है ! इस समय मैं बहुरुपी हूं, इस एक शब्द से मनुष्यों ने कहा है यह सब भगवान के रुप है !
प्रश्नः बाप की किस श्रीमत को पालन करने वाले बच्चे सपूत है ?
उतरः बाबा कहते बच्चे कभी भी डीस सर्विस न करो, टाइम बहुत वैल्युबुल है, इसे सोने में न गँवाओ ! कम से कम ८ घंटा मेरे खातिर दो ! यह श्रीमत पालन करने वाले सपूत है !
गीतः तूने रात गँवाई सोके...http://www.youtube.com/watch?v=pnAQ9QmdsYA
१.भारत लो पावन बनाने की सेवा में अपना तन-मन-धन सफल करना है ! पैसे को हीरा समझ स्वर्ग बनाने की सेवा में लगाना है, व्यर्थ नहीं गँवाना है !
२.भविष्य २१ जन्मों की प्रालब्ध बनाने के लिए दिन-रात कमाई जमा करनी है, समय बरबाद नहीं करना है ! शरीर को भूलने का पुरुषार्थ करना है !
वरदानः रुहानीयत द्वारा वृति,द्दष्टि, बोल और कर्म को रॉयल बनाने वाले ब्रह्मा बाप समान भव !
ब्रह्मा बाप के बोल,चाल,चेहरे और चलन में जो रॉयल्टी देखी- उसमें फालो करो ! जैसे ब्रह्मा बाप ने छोटी-छोटी बातों में अपनी बुध्धि वा समय नही दिया ! उनके मुख से कभी साधारण बोल नही निकले, हर बोल युक्तियुक्त अर्थात् व्यर्थ भाव से परे अव्यक्त भाव और भावना वाले रहे ! उनकी वृति हर आत्मा प्रति सदा शुभ भावना, शुभ कामना वाली रही, द्दष्टि से सबको फरिस्ते रुप में देखा ! कर्म में सदा सुख दिया और सुख लिया ! ऍसे फालो करो तब कहेंगे ब्रह्मा बाप समान !  
स्लोगनः मेहनत के बजाए मुहब्बत के झूले में झूलना श्रेष्ठ भाग्यवान की निशानी है !
05-05-2012, Saturday
Essence: Sweet Children, if you want to change this life from a shell to a diamond, use your time in a worthwhile way. Remove the defects and don't waste your time eating, drinking and sleeping.
Question: Through which one word have human beings understood everyone to be a form of God.
Answer: Baba says: At this time, I am One who adopts many forms ( Bahuroopi). It isn't that when I am speaking the murli, the supreme abode become empty. At this time I have to do a lot of work and a lot of service takes place. I have to grant visions to the children and to the devotees. At this time I am One with many forms. People have taken this to mean that all are forms of God.  
Question: By following which shrimat of the Father are children worthy ?
Answer: Baba says: Children, never do disservice. Time is very valuable. Don't waste it sleeping. Give at least 8 hours for Me. The children who follow this shrimat are worthy.
Song: You wasted the night sleeping and the day eating...
Essence for dharna:
1.Use your body, mind and wealth in a worthwhile way by serving Bharat to make it pure. Consider your money to be worth diamonds and use it for the service of making Bharat into heaven. Don't waste it.
2.In order to create a reward for your future 21 births, accumulate an income day and night. Don't waste your time. Make effort to forget your body.
Blessing: May you become equal to Father Brahma by making your attitude, vision, words and deeds royal through spirituality.    

Friday, May 4, 2012

04-05-2012,s Murli


०४-०५-२०१२, शुक्रवार
मीठे बच्चे,
तुम सच्चे-सच्चे आशिक बन मुझ एक माशुक को याद करो तो तुम्हारी आयु बढ़ जायेगी, योग और पढ़ाई से ही तुम उंच पद पा सकेंगे !
प्रश्नः बच्चे- मुझे पवित्रता की मदद चाहिए ! प्रतिज्ञा करो- हम काम विकार को लात मार पवित्र जरुर बनेंगे ! सवेरे-सवेरे उठ अपने से बातें करो-मीठे बाबा हम आपकी मदद के लिए तैयार है ! हम पवित्र बन भारत को पवित्र जरुर बनायेंगे ! हम आप की शिक्षा पर जरुर चलेंगे ! कोई भी पाप का काम नहीं करेंगे ! बाबा आपकी कमाल है, स्वप्न में भी नहीं था कि हम कोई विश्व का मालिक बनेंगे ! आप हमें क्या से क्या बना रहे है !
गीतः तुम्हारे बुलाने को..
धारणा के लिए मुख्य सार
१.सच्चा-सच्चा आशिक बनना है ! बुध्धियोग एक माशुक से लगाना है ! बुध्धि इधर-उधर न भटके इस पर अटेन्शन देना है !
२.प्राप्ति को सामने रखते हुए बाप को निरंतर याद करना है ! पवित्र जरुर बनना है ! भारत को स्वर्ग बनाने का धन्धा करना है !
वरदानः सम्पन्नता के आधार पर स्न्तुष्ठता का अनुभव करने वाले सदा तृप्त आत्मा भव !
जो सदा भरपूर वा सम्पन्न रहते है, वे तृप्त होते है ! चाहे कोई कितना भी असन्तुष्ठ करने की परिस्थितियां उनके आगे लाये लेकिन सम्पन्न, तृप्त आत्मा असन्तुष्ठ करने वाले को भी सन्तुष्ठता का गुण सहयोग के रुप में  देगी ! ऍसी आत्मा ही रहमदिल बन शुभ भावना और शुभ कामना द्वारा उनको भि परिवर्तन करने का प्रयत्न करेगी ! रुहानी रॉयल आत्मा का यही श्रेष्ठ कर्म है !
स्लोगनः याद और सेवा का डबल लॉक लगाओ तो माया आ नहीं सकती !
04-05-2012, Friday
Essence: Sweet Children, become true lovers and remember Me, the One Beloved, and your lifespan will increase. It is only through yoga and by studying that youa are able to claim high status.
Question: What help does the Father ask of you children in order to make Bharat into heaven ?
Answer: Children, I need the help of your purity. Promise that you will kick away the vice of lust and definitely become pure. Wake up early in the morning and say to yourself: Sweet Baba, I am ready to help you. I will become pure and definitely make Bharat pure. I will definitely follow Your teachings. I will not perform any sinful actions. Baba, it is Your wonder. I never even dream that I would become a master of the world. look what you are making me from what I was ?
Song: The heart desires to call out to You..
Essence for dharna
1.Become true lovers. Connect your intellect's yoga to the One Beloved. Pay attention so that your intellect doesn't wander here and there.
2.Constantly remember the Father while keeping the attainment in front of you. Definitely become pure. Do the business of making Bharat into heaven.
Blessing: may you always be a connected soul who experiences contentment on the basis of being full.
The ones who are always full are content. No matter how much someone may create situations of discontentment in front of them, contented souls will give the virtue of contentment in the form of co-operation to those who try to make them discontent. Only such souls become merciful and make effort to transform them through their pure feelings and good wishes. This is the elevated task of a spiritual royal soul.  
Slogan: Put on the double lock of remembrance and service and Maya will not then come.   


Thursday, May 3, 2012

03-05-2012's Murli

०३-०५-२१२, गुरुवार
मीठे बच्चे,
इस समय भारत को श्रीमत की दरकार है, श्रीमत से ही कौड़ी जैसा भारत हीरे जैसा बनेगा, सबकी गति सद्दगति होगी !
प्रश्नः सर्वशक्तिवान बाप में कौनसी शक्ति है, जो मनुष्यों में नहीं ?
उतरः रावण को मारने की शक्ति एक सर्वशक्तिवान् बाप में है, मनुष्यों में नहीं ! सिवाए राम की शक्ति से यह रावण मर नहीं सकता ! बाप जब आते है तब तुम बच्चों को ऍसी शक्ति देते है जिससे तुम भि रावण पर जीत पा लेते हो !
धारणा के लिए मुख्य सार
१.मोस्ट बिलवेड बाप को साथ में रख भोजन खाना है ! एक बाप से ही बुध्धियोग जोड़ना है ! एक की श्रीमत पर चलना है !
२.बुध्धि से बेहद की पुरानी दुनिया को भूलना है, इसका ही सन्यास करना है !
वरदानः अपने चहेरे और चलन से रुहानी रोयल्टी का अनुभव कराने वाले सम्पूर्ण पवित्र भव !
रुहानी रोयल्टी का फाउण्डेशन सम्पूर्ण पवित्रता है ! सम्पूर्ण प्योरिटी ही रोयल्टी है ! इस रुहानी रोयल्टी की झलक पवित्र आत्मा के स्वरुप में दिखाई देगी ! यह चमक कभी छीप नहीं सकती ! कोई कितना भी स्वंय को गुप्त रखे लेकिन उनके बोल, उनका सम्बध्ध-संपर्क, रुहानी व्यवहार का प्रभाव उनको प्रत्यक्ष करेगा ! तो हर एक नोलेज के दर्पण में देखो कि मेरे चहेरे पर, चलन में वह रोयल्टी दिखाई देती है वा साधारण चेहरा, साधारण  चलन है ?
स्लोगनः सदा परमात्म पालना के अन्दर रहना ही भाग्यवान बनना है !
03-05-2012, Thuraday
Essence: Sweet Children, at this time, Bharat needs the Father's shrimat. It is through shrimat that Bharat, which is worth shells, will become worth diamonds and everyone will receive liberation and salvation.
Question: Which power does the Father, the Almighty Authority, have that human beings don't have ?
Answer: Only the one Father, the Almighty Authority, and no human beings, has the power to kill Ravan. Without Ram's power, this Ravan can not die. When the Father comes, He gives you children such power that you are able to gain victory over Ravan.
Essence for dharna 
1.Keep the most beloved Father with you while eating your meals. Connect your intellect's yoga to the one Father. Follow the shrimat of One.
2.Remove the unlimited old world from your intellect. It is this that you have to renounce.
Blessing: May you become completely pure and give the experience of spiritual royalty through your face and behaviour.
The foundation of spiritual royalty is complete purity. Complete purity is royalty. The sparkle of this spiritual royalty will be visible through the form of pure soul. This sparkle can never remain hidden. No matter how much you keep yourself incognito, the influence of your words, your interpersonal relationships, your spiritual behaviour will reveal you. So each of you should see in the mirror of knowledge as to whether that royalty is visible on your face and in your behaviour or whether it is an ordinary face and ordinary behaviour ?
Slogan: To remain constantly under the sustenance of the supreme is to become fortunate. 


Wednesday, May 2, 2012

02-05-2012's Murli

०२-०५-२०१२, बुधवार
मीठे बच्चे,
आधा क्ल्प तुमने जिस्मानी यात्रायें की, अब रुहानी यात्रा करो, घर बैठे बाप की याद में रहना, यह है wonderful यात्रा !
प्रश्नः बाप को बच्चों की किस एक बात पर बहुत wonder लगता है ?
उतरः जिस जागीर के लिए बच्चों ने आधा कल्प धक्का खाया, पुकारते रहे..वह जागीर देने वाला जब आया है तब उनका बनकर भी fargati दे देते है तो बाप को wonder लगता है, बच्चे चलते-चलते उंच चढ़ने के बजाए बिल्कुल नीचे गीर पड़ते है, यह भी कैसा wonder है !
प्रश्नः किन बच्चों को बाप द्वारा बहुत अच्छी दक्षिणा मिलती है ?
उतरः जो बाप के रचे हुए रुद्र यज्ञ की अच्छी सम्भाल करते है और सदा श्रीमत पर चलते है, उन्हे बाप द्वारा बहुत अच्छी दक्षिणा मिलती है !
गीतः हमारे तीर्थ न्यारे है...http://www.youtube.com/watch?v=2cZBbi5Ch8Q
धारणा के लिए मुख्य सार
१.यह time बहुत valuable है इसलिए एक second भी इसे कमाई बिगर नहीं छोड़ना है ! आत्म-अभिमानी रहने का पूरा पुरुषार्थ करना है !
२.चलते-फिरते बाप को याद कर अपनी अवस्था जमानी है ! बहुत मीठा बनना है ! किसी को भी दुःख नहीं देना है !
वरदानः controlling power द्वारा wrong को right में परिवर्तन करने वाले श्रेष्ठ पुरुषार्थी भव !
 श्रेष्ठ पुरुषार्थी वह है जो second मे controlling power द्वारा wrong को right में परिवर्तन कर दे ! ऍसे नहीं व्यर्थ को control तो करना चाहते है, समझते भी है यह wrong है लेकिन आधा घण्टे तक वही चलता रहे ! इसे कहेंगे थोड़ा-थोड़ा अधीन और थोड़ा-थोड़ा अधिकारी ! जब समझते हो की सत्य नहीं है, अयथार्थ वा व्यर्थ है, तो उसी समय break लगा देना- यही श्रेष्ठ पुरुषार्थ है ! controlling power का अर्थ यह नहीं की break लगाओ यहाँ और लगे वहाँ !
स्लोगनः अपने स्वभाव को सरल बना दो तो समय व्यर्थ नहीं जायेगा !
02-05-2012, Wednesday
Essence: Sweet children, you have been going on physical pilgrimages for half cycle. Now go on the spiritual pilgrimage. To stay in remembrance of the Father while sitting at home is wonderful pilgrimage.
Question: What one thing about the children amazes the Father very much ? 
Answer: You are stumbling around for this property for half the cycle, and you had been calling out to the One  and saying: When you come, we will surrender ourselves to You. Now that One has come and you belong to Him, you then divorce Him. Therefore, the Father is amazed by this. Whilst moving along, instead of ascending, some children fall.
Question: Which children receive very good alms from the Father ?
Answer: The children who very carefully look after the sacrificial fire of Rudra created by the Father and who constantly follow shrimat receive very good alms from the Father.
Song: Our pilgrimage is unique...
Essence for dharna
1.This time is very valuable. Therefore, don't let even a second go by without earning an income. Make full effort to remain soul conscious.
2.Remember the Father as you walk and move along and make your stage strong. Become very sweet. Don't cause anyone sorrow.
Blessing: May you be an elevated effort-maker who changes wrong into right with controlling power.
An elevated effort-maker is one who transforms wrong into right in a second with controlling power. It shouldn't be that when you want to control waste, for you understand that thing is wrong yet it continues to happen for half an hour. To be like that is known as being a little dependent and also only having a right to some extent. When you understand that something is not right, that is inaccurate or wasteful, then to apply a brake at that time is elevated effort. Controlling power does not mean that the brake only works sometimes after it has been applied, and not immediately.
Slogan: Make your nature easy and your time will not be wasted.  


Tuesday, May 1, 2012

01-05-012's Murli


०१-०५-२०१२, मंगळ्वार
मीठे बच्चे,
तुम ईश्वरीय फेमिली के हो, ईश्वरीय फेमिली का लॉ (नियम) है- भाई-भाई हो रहना, ब्राह्मण कुल का लॉ है भाई-बहन हो रहना इसलिए विकार की द्रष्टि हो नहीं सकती
प्रश्नः यह संगमयुग कल्याणकारी युग है- कैसे ?
उतरः इसी समय बाप अपने लाडले बच्चों के सम्मुख आते है और बाप, टीचर, सतगुरु का पार्ट अभी ही चलता है ! यही कल्याणकारी समय है जब तुम बच्चे बाप की न्यारी मत, जो नर्क को स्वर्ग बनाने की वा सबको सद्दगति देने की है, उस श्रीमत को जानते और उस पर चलते हो !
प्रश्नः तुम्हारा सन्यास सतोप्रधान सन्यास है- कैसे ?
उतरः तुम बुध्धि से इस सारी पुरानी दुनिया को भूलते हो ! तुम इस सन्यास में सिर्फ बाप और वर्से को याद करते, पवित्र बनते और परहेज रखते, जिससे देवता बन जाते हो ! उनका सन्यास हद का है, बेहद का नहीं
गीतः भोलेनाथ से निराला...http://www.youtube.com/watch?v=zPJXnlai9Qc
धारणा के लिए मुख्य सार
१.देह-अहंकार को छोड़ देही-अभिमानी बनना है ! अशरीरी बनने का अभ्यास करना है !
२.ड्रामा को यथार्थ रीति समझकर पुरुषार्थ करना है ! ड्रामा में होगा तो करेंगे, ऍसा सोच कर पुरुषार्थ हीन नहीं बनना है !
वरदानः सर्व प्राप्तियों को सामने रख श्रेष्ठ शान में रहने वाले मास्टर सर्वशक्तिमान् भव !
हम सर्व श्रेष्ठ आत्मायें है, ऊंचे ते ऊंचे भगवान के बच्चे है- यह शान सर्वश्रेष्ठ शान है, जो इस श्रेष्ठ शान की सीट पर रहते है वह कभी भी परेशान नहीं हो सकते ! देवताई शान से भी ऊंचा ये ब्राह्मणों का शान है ! सर्व प्राप्तियों की लिस्ट सामने रखो तो अपना श्रेष्ठ शान सदा स्मृति में रहेगा और यही गीत गाते रहेंगे कि पाना था वो पा लिया..सर्व प्राप्तियों की स्मृति से मास्टर सर्वशक्तिमान् की स्थिति सहज बन जायेगी !
स्लोगनः योगी और पवित्र जीवन हि सर्व प्राप्तियों का आधार है !
 01-05-2012, Tuesday
Essence: Sweet Children, you belong to God's family. The law of God's family is to live in the consciousness of brotherhood. The law of Brahmin family is to live as brother and sisters. Therefore, there can be no impure vision.
Question: In which way is the confluence age beneficial ?
Answer: At this time, the Father comes personally in front of His beloved children and the part of the Father, Teacher and Satguru is enacted at this time. This is the beneficial time when you children understand and follow the Father's unique instructions for changing hell into heaven and for granting salvation to everyone.
Question: How is your renunciation satopradhan ?
Answer: You remove the entire old world from your intellect. By having this renunciation, you only remember the Father and the inheritance. You also remain pure and take precautions about your diet. Through this you become deities. The renunciation of the sanyasis is limited, not unlimited.
Song: No one is unique like the innocent Lord...
Essence for dharna
1.Shed the arrogance of the body and become soul conscious. Practice being bodiless.
2.Understand the drama accurately and make effort. Don't stop making effort by having such thoughts as, "I will do it if it's in the drama".
Blessing: may you stay in your elevated self-respect by keeping all attainments in front of you and become a master almighty authority.
We are the most elevated souls, children of God, the highest on high- this self-respect is the most elevated self-respect. Those who remain seated on this seat of elevated self-respect can never get upset. The self-respect of Brahmins is higher than that of the deities. There will be constant awareness of your elevated self-respect by keeping the list of all attainments in front of you and you will continue to sing the song: I have attained all that I wanted. The stage of being a master almighty authority will easily be created through the awareness of all attainments.
Slogan: A yogi and pure life is the basis of all attainments.